Coronavirus : दो साल पहले चीन से फैली कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में अभी तक कहर ढाया हुआ है। इस महामारी से विश्व में अबतक 22.47 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 46.33 लाख से ज्यादा की इस महामारी ने जान ले ली है। राहत की बात तो ये कि दुनिया में 5.64 अरब से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन अबतक हो चुका है। ऐसे में भारत में कोरोना ( Coronavirus ) से होने मौत को लेकर सरकार ने नया फैसला सुनाया है। सरकार ने कहा है कि कोविड-19 पॉजिटिव होने के 30 दिन के अंदर किसी की मौत हॉस्पिटल या घर में हो जाती है तो डेथ सर्टिफिकेट पर मौत की वजह कोविड-19 ही बताई जाएगी।
दुनियाभर में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी, बढ़ते आंकड़ों की सबसे बड़ी वजह सरकार की ढिलाई
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


