भारत सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए पूर्व में जारी किए गए सभी वीजा को रद्द कर दिया है। सरकार ने सिर्फ ई-वीजा को मंजूरी दी है, जिससे लोग इस नाजुक स्थिती में अपने स्वदेश वापस आ सकें। भारत सरकार ने पूर्व में जारी किए गए सभी प्रकार के वीजा को रद्द कर दिया है, जैसे की स्टूडेंट वीजा, टूरिस्ट वीजा, बिजनेस वीजा आदि। आपको बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान के द्वारा जबरन सत्ता पर काबिज होने के बाद देश में असुरक्षा का माहौल बन गया है। कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने पहल करते हुए वहां रह रहें लोगों को विशेष विमान से अपने देशों में लेकर आ रहे हैं, जिसमें जर्मनी,अस्ट्रेलिया आदि देश प्रमुख हैं।
भारत सरकार ने अफगानिस्तान के सभी वीजा रद्द किए, सिर्फ ई-वीजा होंगे मान्य
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


