Justice BV Nagarathna: भारत देश के महिलाएं कई अहम पदों पर विराजमान हो चुकीं हैं, विदेशों में भी भारतीय महिलाओं ने कई परचम लहराए हैं। लेकिन अभी भी भारत के आजाद होने के 75 साल बाद भी भारत के मुख्य न्यायाधीश(Chief Justice of India) की कुर्सी महिलाओं से अछूती है। ऐसे में बड़ी खबर ये आ रही है कि 2027 में भारत को देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश(Chief Justice of India) मिल सकती है।
साल 2027 में भारत की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीवी नागरत्ना को बनाया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा शीर्ष अदालत में पदोन्नति के लिए 9 नाम भेजे गए हैं। इन नामों में तीन नाम महिलाओं के हैं, जिन्हें अब सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है।