हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। मोदी कैबिनेट में कई नए चेहरों को शामिल किया गया तो पुराने और कद्दावर नेताओं को मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया। हालांकि मोदी कैबिनेट में कुछ नेताओं को प्रमोशन भी मिला। मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बिहार की राजनीति में गर्मी बढ़ गई है। मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल और विस्तार को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (युवा) नेता मो. महताब आलम ने आड़े हाथों लिया। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) युवा विंग के नेता मो. महताब आलम ने मोदी मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल पर तंज कंसते हुए कहा कि पिछले 7 सालों से केंद्र में किसी मंत्री को काम करने ही कहाँ दिया गया, सारा काम तो नरेंद्र मोदी ख़ुद ही करते हैं। मो. महताब आलम ने कहा कि मंत्रिमंडल में किसी को लाया जाये या हटाया जाए इससे कोई फ़र्क़ नही पड़ेगा। नरेन्द्र मोदी सारे के काम में ख़ुद दख़ल देंगे। राजद नेता मो. महताब आलम ने मोदी सरकार की तुलना ट्रेन से करते हुए कहा कि ट्रैक पर जो ट्रेन दौड़ रही है, इसमें बोगी दिखावे की है, सारा काम इंजन कर रहा है। इसलिए बोगी हटाइए या लगाइए इंजन को कोई फ़र्क़ नही पड़ता है। उन्होने नरेंद्र मोदी को ट्रेन का इंजन और केंद्रीय के मंत्रियों को बोगी बताया, जो सिर्फ इंजन के भरोसे पटरी पर दौड़ रहे हैं। उनके इंजन से अलग होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
मंत्रिमंडल विस्तार पर मो. महताब आलम का तंज, बोले- मोदी के मंत्री ट्रेन की बोगियां, रहें या हटें, फर्क नहीं पड़ता
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


