Palwal / पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल वरुण सिंगला, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में चांदहट थाना पुलिस ने 22 अप्रैल 2025 को गांव सोलड़ा में जमीनी विवाद चलते शार्प सख्त चोट मारने मामले में चांदहट थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक को जेल भेजने में सफलता हासिल की है तथा दूसरा आरोपी को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है पुलिस मामले की पूरी गहराई से जांच कर रही है।
चांदहट थाना प्रभारी निरीक्षक हरिकिशन के अनुसार फरीदाबाद के गांव नीमका निवासी मैसर्स बी. के. आर. डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड डायरेक्टर योगेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह कंपनी ने गांव सोलडा में 66 कनाल 16 मरला जमीन खरीदी हुई है। जमीन का इंतकाल भी कंपनी के नाम पर चढा हुआ है। बीती 22 अप्रैल को जमीन की पैमाइस के दौरान करीब 30-32 लोगों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान योगेंद्र घायल हो गया और उसके साथी गुड्डू उर्फ कृष्णपाल भी चोटिल हुए।
आरोपियों ने कहा कि 25 लाख रुपये और देने होंगे। रुपये नहीं दिए तो जमीन पर कब्जा नहीं लेने देंगे। हमलावर आरोपी हवाई फायर करते हुए कारों में बैठकर फरार हो गए। इस संबंध में गांव सोलडा निवासी नानक, हुकम, पप्पी, सुशील, राकेश, अमित, राहुल, डुंडा, गजेंद्र, राजू सहित करीब 20 लोगों के खिलाफ चांदहट थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। शिकायत में हथियार के बल पर गोल्ड चैन और 18 हजार 500 रुपये लूट के लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना ने आगे बताया कि मामले में थाना अंतर्गत चौकी बागपुर प्रभारी एएसआई रविंद्र सिंह की टीम ने वारदात में शामिल दो आरोपियों अनिल व नानक उर्फ डुंडा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिनमें से आरोपी नानक उर्फ डुंडा को पेश अदालत कर आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि दूसरे आरोपी अनिल को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले में अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है, जो जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


