पलवल। पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल वरुण सिंगला, आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पलवल पुलिस लगातार अपराधियो पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी मे फर्जी सिम और फेसबुक प्रोफाइल का इस्तेमाल कर वाटर कैंम्पर बेचने के नाम पर आनलाईन ठगी गैंग का साइबर क्राइम थाना पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए गैंग के दो आरोपीयों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से मिले मोबाइल फोन में वाटर कैंम्पर बेचने से संबंधित पोस्ट वा क्युआर कोड मिले है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान इनसे ठगी मामलों की जानकारी जुटाई जाएगी।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार के अनुसार मामले में 18 मई को PSI मोहित भाटी टीम के साथ साईबर क्राईम अपराधो की रोकथाम के लिये रैस्ट हाऊस चौक हथीन मौजुद था कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि समसाद अली, निवासी रूपड़ाका और सकील अहमद, निवासी गुराकसर फर्जी सिम का इस्तेमाल करके फर्जी फेसबुक प्रोफाईल बनाकर फेसबुक पोस्ट पर वाटर कैम्पर बेचने व इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं जो जयन्ती मोड के पास हथीन बाईपास पर खडे है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें फर्जी सिम कार्ड चल रहे थे। आरोपियों के मोबाइल फोन में संदिग्ध चैट और फर्जी फेसबुक प्रोफाइल भी मिलीं, जिनका इस्तेमाल वे लोगों को ठगने के लिए करते थे। पुलिस ने दोनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड कब्जा पुलिस में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
प्रभारी थाना ने बताया कि आगामी जांच इकाई द्वारा आरोपीयों से गहन पूछताछ जारी है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपीयों द्वारा की गई वारदातों की जानकारी जुटाई जाएगी। इस नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।


