पलवल / अतुल्य लोकतंत्र : जिलाधीश नेहा सिंह ने दंड प्रक्रिया संहिता-1973 की धारा 22 (।) और 23 (॥) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मंगलवार 07 नवंबर को फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता द्वारा जिला के विभिन्न गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस थाना चांदहट के एसएचओ की भी ड्यूटी लगाई गई है।
जिलाधीश द्वारा जारी आदेशानुसार गांव नगलिया, कुलेना, हसापुर, बलई व प्रहलादपुर क्षेत्र के लिए बडौली खंड के बीडीपीओ प्रवीण कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट दंड प्रक्रिया संहिता-1973 में निहित कार्यकारी मजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग करेंगे। इस दौरान एसडीएम पलवल ऑवरऑल इंचार्ज रहेंगे।
विधायक नरेंद्र गुप्ता के जनसंवाद कार्यक्रमों में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त : जिलाधीश नेहा सिंह
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


