महिला दिवस पर नाबार्ड द्वारा जय दुर्गा सीता को 5 लाख का ऋण स्वीकृति पत्र दिया
पलवल, 08 मार्च : आज दिनांक 8 मार्च 2022 को गुरुकुल एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सोसाइटी ने नाबार्ड बैंक के सौजन्य से सूक्ष्म उधमिता विकास कार्यक्रम हैंड एंब्रायडरी हाथ की कढ़ाई का आयोजन गांव चांदहट पलवल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विनय कुमार त्रिपाठी एजीएम नाबार्ड और महिला मुख्य अतिथि जिला संयोजक सेवा प्रकोष्ठ भाजपा आशा भारद्वाज सह संयोजक संजय राणा मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि बैंक शाखा प्रबंधक सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक हरि सिंह मौर्य भी मौजूद रहे।
एजीएम नाबार्ड विनय कुमार त्रिपाठी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सूक्ष्म उद्यमिता विकास कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है और नाबार्ड बैंक यूनिट सेट अप करने में कच्चा माल भी खरीदने के लिए लोन भी दिया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मुख्य अतिथि आशा भारद्वाज ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आर्थिक सशक्तिकरण बहुत महत्वपूर्ण है इस पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज महिला घर चलाने से लेकर उड़ाने की काबिलियत रखती है महिलाएं आर्थिक सामाजिक राजनीतिक सांस्कृतिक खेल वह स्पेस के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं छोटे-छोटे स्किल विकसित करके घर घर पर अपनी रोजगार की उपलब्धि प्रदान कर सकती हैं महिलाओं को आर्थिक उसे हर वर्ग में मजबूत बनाने के लिए भाजपा सरकार भी अग्रसर है।
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक हरि सिंह ने बताया कि महिलाएं बैंक से लोन लेकर अपना रोजगार स्थापित कर सकती हैं वह स्वावलंबी बन सकती हैं महिला दिवस पर नाबार्ड एजीएम विनय कुमार त्रिपाठी द्वारा जय दुर्गा सीता को 5 लाख का ऋण भी स्वीकृति पत्र दिया गया।