फरीदाबाद: 14 जुलाई, 2021: सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से ब्रांच फरीदाबाद में सैैक्टर-21सी स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में निशुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन आज दिनांक 13 जुलाई, 2021 को किया गया । शिविर का शुभारम्भ प्रातः 10 बजे हुआ जो दोपहर 1ः30 बजे तक चला। इस शिविर में कुल 228 लोगों को टीकाकरण किया गया जिनमें 45 वर्ष से ऊपर के 8 लोगों को पहली तथा 136 लोगों को दूसरी डोज दी गयी । इनके अतिरिक्त 60 वर्ष के 62 तथा 18 वर्ष के ऊपर के 22 लोगों ने भी इस शिविर का लाभ उठाया ।
यह शिविर यूपीएचसी मेवला महाराजपुर – बी0के0 अस्पताल के सहयोग तथा क्षेत्रीय लोगों की आवश्यकता को देखते हुए पूर्णतः निशुल्क आयोजित किया गया । शिविर यूपीएचसी की स्वास्थ्य अधिकारी डा. गीता और उनके सहयोगियों के संरक्षण में चलाया गया । शिविर में सरकार द्वारा जारी कोविड-19 सम्बन्धित सभी दिशा निर्देशों तथा साफ सफाई का पूर्ण ध्यान रखा गया ।
संत निरंकारी सत्संग भवन फरीदाबाद में निःशुल्क कोविड टिकाकरण शिविर आयोजित 228 लोगों ने लाभ उठाया
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


