AAP नेता गिर्राज शर्मा हो सकते है कांग्रेस में शामिल 

Faridabad/Atulya Loktantra : आम आदमी पार्टी नेता गिर्राज शर्मा पार्टी छोड़ होंगे कांग्रेस शामिल, थोड़ी देर में अपने अशोका एन्क्लेव स्थित कार्यालय पर प्रेस वार्ता करने जा रहे हैं। विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आप पार्टी में घुटन महसूस कर रहे तिगांव के ब्राह्मण नेता गिर्राज शर्मा आज पार्टी छोड़ देंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना का समर्थन करने की उम्मीद जताई जा रही है। कुछ कांग्रेस तो कोई घर वापसी (बहुजन समाज पार्टी ) की बात कर रहा है। फ़िलहाल आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। बाद में अपने समर्थकों से चर्चा कर करेंगे घोषणा की किस पार्टी में जाना है।

Deepak Sharma
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी । आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।

Atulya Loktantra Video