फरीदाबाद। फरीदाबाद सैक्टर 21 बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में आज प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय के प्रांगण में बैसाखी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके साथ.साथ डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती को भी समान रूप से मनाया गया। आज के इस कार्यक्रम में यह दर्शाया गया कि भारत में विभिन्नताओं में एकता पाई जाती है। भारत में मनाए जाने वाले सभी त्योहार लोगों की समृद्धि एवं खुशियों का प्रतीक होते हैं।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने बताया कि भारत में प्रत्येक ऋतु का अपना एक महत्व होता हैए क्योंकि यहाँ हर ऋतु में अलग.अलग तरह की फसलें होती है। भारत एक कृषि प्रधान देश हैए जहाँ फसलों के पककर तैयार होने पर भी त्योहार मनाने की परंपरा है। बैसाखी का त्यौहार भी रवि की फसल के पक कर तैयार होने की खुशी में ही मनाया जाता है। हिंदू रीति के अनुसार इस दिन से हिंदुओं का नववर्ष भी प्रारंभ होता हैए कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।