फरीदाबाद। प्रदेश के परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा आगामी 14 मई को बल्लभगढ़ के पंजाबी वाडा में डाली जाने वाली सीवरेज लाइन के कार्य का शुभारंभ करेंगे । इसके अलावा 15 मई को बल्लभगढ़ सेक्टर 2 में बनाई जाने वाली सेक्टर की सभी सडक़ों नवीनीकरण के कार्य का शुभारंभ करेंगे । मंत्री के आगमन से पूर्व उनके बड़े भाई श्री टिपरचंद शर्मा ने पंजाबी वाडा और सेक्टर 2 का दौरा कर स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें बताया कि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा शहर की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयासरत है पंजाबी वाडा में करीब 40 साल पुरानी सीवर लाइन डाली हुई थी जो की बहुत ही छोटी थी जिसकी वजह से कॉलोनियों में गंदे पानी भरा रहता था लोगों को इससे राहत दिलाने के लिए अब यहां नई सीवर लाइन डाली जा रही है। इसके साथ साथ पीने के पानी की लाइन भी डाली जाएगी। इस मौके पर पारस जैन , पूर्व पार्षद दीपक यादव , लखन बेनीवाल , राहुल गोयल , संजय भाटिया ,, हरिचंद छाबड़ा , वीरेंदर छाबड़ा नगर निगम के जेई विपिन व पंजाबी वाडा , सेक्टर 2 के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने किया सेक्टर-2 का दौरा
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


