उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने किया 40वीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का समापन
तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल बना ओवरऑल चैंपियन
फरीदाबाद। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ किसान नेता लक्ष्मी नारायण ने कहा है कि योग का उदगम स्थल ही भारत है, भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिया गया गीता का उपदेश योग पर आधारित है और आज के युग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से 198 देशों में 21 जून को योग दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री आज सेक्टर 62 वाईपास रोड स्थित साहूपूरा में आशा ज्योति विद्यापीठ में चल रही 40वीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रुप में बोल रहे थे। इस मौके पर राजस्थान विधानसभा की सदस्य रही महारानी दीपा एवं सर्वोदय अस्पताल के एम डी डाक्टर राकेश गुप्ता विशिष्ठ अतिथि के रुप में उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि गत 25 मार्च को हरियाणा के परिवहन मंत्री ने इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिले के अन्य विधायकों सीमा त्रिखा, नरेन्द्र गुप्ता के साथ किया था। इस प्रतियोगिता में पूरे देश के बीस प्रदेशों के साढे पांच सौ से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया तथा आज समापन मौके पर उत्तर प्रदेश पुन: नियुक्त कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण ने उनको पुरुस्कार प्रदान करते हुए कहा कि योग केवल एक खेल नहीं बल्कि आध्यात्म का एक रास्ता भी है, उनके अनुसार योग से मन कर्म सभी शुद्ध होते हैं और यह अध्यात्म का एक सहज रास्ता है।उन्होंने इस प्रतियोगिता में विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाडी देश की कल्चर को बढाने में देश की सरकारों के सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर उपस्थित लोगों को एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए राजस्थान की विधायक रही महारानी दीपा ने कहा कि योग का महत्व हमेशा रहा है लेकिन जहां भाजपा सरकारों ने इसके महत्व को आमजन तक पहुंचाने का काम किया है वही आज देश भर से इक_े हुए इन खिलाडिय़ों तथा आशा ज्योति विद्यापीठ ने इस आयोजन को कर लोगों के लिए एक नई प्रेरणा का काम किया है। उन्होंने इस आयोजन के लिए सत्यवीर डागर को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से योग के प्रति लोगों का रुझान और बढ़ेगा उनके अनुसार 40 वी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए वह योगासन फेडरेशन की पूरी टीम को बधाई देती है उन्होंने कहा कि आज के समय में इस तरह के आयोजन कोरोना जैसी महामारी से बचाने के लिए भी फायदेमंद सिद्ध होंगे। इस मौके पर फरीदाबाद के प्रसिद्ध सर्वोदय अस्पताल के एमडी डॉक्टर राकेश गुप्ता ने कहा कि उनका आशा ज्योति विद्यापीठ से पुराना नाता है और उनका यह मानना है कि केवल 40 वी राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता ही नहीं आशा ज्योति विद्यापीठ तथा सत्यवीर डागर हमेशा से समाज वह देश हित के कामों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता की समस्त आयोजक टीम को बधाई देते हुए कहा कि सर्वोदय संस्थान इस संस्थान के साथ हमेशा है और जहां कहीं भी इस संस्थान को सर्वोदय अस्पताल की सहायता की जरूरत होगी वह उनकी पूरी सहायता करेंगे इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आशा ज्योति विद्यापीठ के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय योगासन फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष सत्यवीर डागर ने कहा कि यह बल्लभगढ़ फरीदाबाद के लिए ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गौरव की बात है कि आज जहां पर इस 40 भी प्रतियोगिता का समापन हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिस जिस का भी सहयोग मिला है उन सभी का वह दिल की गहराइयों से अभिनंदन करते हैं। तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। जबकि रनर अप टीम के रूप में त्रिपुरा की टीम को चुना गया। राष्ट्रीय योगासन फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष एवं इस प्रतियोगिता के आयोजक सत्यवीर डागर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के माननीय कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण ने इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान किए जिनमें 8 से 14 आयु वर्ग के लडक़ों के मुकाबले में पश्चिम बंगाल के प्रियम भौमिक, कौस्तव भर्नरजी तथा सुभदीप दास को सम्मानित किया गया तो इसी वर्ग में लड़कियों में अनुष्का चटर्जी पश्चिम बंगाल से अन्नशा भौमीवक पश्चिम बंगाल से तथा त्रिपुरा की धृति देबनाथ को सम्मानित किया गया। 14 से 20 साल की आयु वर्ग में लड़कियों में प्रोमिति बारमैन। पूजा भट्टाचार्य तथा पूजा साह तथा लडक़ों में सौविक गिरी, अरित्रा दास और हरियाणा के जयेंद्र पंघाल को सम्मानित किया गया। 20 से 30 साल के आयु वर्ग में गल्र्स मुकाबले में त्रिपुरा की दीपशिखा सेन पश्चिम बंगाल की प्रदीप्त मंडल तथा पश्चिम बंगाल की रीमा मंडल को सम्मानित किया गया। जबकि लडक़ों में मोहम्मद फिरोज शेख कर्नाटक पश्चिम बंगाल के स्वप्नदीप रॉय पश्चिम बंगाल के कैलाश त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। 30 से 40 आयु समूह की महिलाओं में मौमिता मलिक, पापिया बिस्वास, झूमा सर्कार को सम्मानित किया गया। 40 से 50 आयु वर्ग की महिलाओं में मोनी पटनायक बी, चाटली बिस्वास, सुनीता सतरां, सुसंता मंडल, माखन चंद्र मैत्य अजिश राज को विजेता घोषित किया गया। 50 से साठ वर्ष की महिलाओं में आरती घोष निर्मला सिंघारोय, बसंती के डी तथा पुरुषों में एम माधबन, तपन कुमार घोष के उमा महेश्वर राव को सम्मानित किया गया। इस मौके पर योगा फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण पुरोहित, म्रिनांल चक्रवर्ती, म्रिनमोह शाह, अजय शास्त्री, चौ. खजान सिंह, चौ. होती बेनीवाल, राम प्रसाद रावत, सुभाष चौधरी, नरदेव बैनीवाल, बलदेव अलावलपुर, नरेंद्र अत्री, प्रेम सरपंच, देवराज आर्य, प्रहलाद अटाली, सुभाष सरपंच, लाला ईश्वर चंद, ठाकुर अमर सिंह, कंवर पूरन सिंह, रेनू आर्य, मधु वशिष्ठ, शिवराम डागर, मकरंद शर्मा, प्रदीप डागर सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।
भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गीता उपदेश योग पर है आधारित : लक्ष्मी नारायण
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


