फरीदाबाद। साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने खाता उपलब्ध करवाने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-7-ए फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 14 से 18 अक्टूबर तक लगातार उसके पास कथित डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन, बैंगलोर और मुंबई के अधिकारी के विडियो व ऑडियो कॉल आये और उसे डिजिटल अरेस्ट करके रखा गया तथा उसे बताया गया की उसका नाम मनी लॉन्ड्रिंग और ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसी गैर कानूनी गतिविधियों में आया है जिस पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे केस से निकालने के नाम पर कुल 81,00,000 रूपए ठगो ने खाता में ट्रांसफर करवा लिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए धर्मेन्द्र सोनी निवासी जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी धर्मेन्द्र सोनी ने गोकुल नाम के व्यक्ति से खाता लेकर आगे ठगो को दिया था। आरोपी 12वीं पास व बेरोजगार है। पूर्व में आरोपी गौकुल खाताधारक, अजय, महावीर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गौकुल के खाता में ठगी के 30 लाख रुपये आये थे। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
डिजिटल अरेस्ट कर 81 लाख की ठगी के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


