logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: व्यापारी एवं व्यावसायिक प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन में व्यापारियों ने नगर निगम चुनाव में भाजपा का किया समर्थन
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » व्यापारी एवं व्यावसायिक प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन में व्यापारियों ने नगर निगम चुनाव में भाजपा का किया समर्थन
Faridabad

व्यापारी एवं व्यावसायिक प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन में व्यापारियों ने नगर निगम चुनाव में भाजपा का किया समर्थन

Deepak Sharma
Last updated: 28 February, 2025
By Deepak Sharma
448 Views
Share
4 Min Read
In the Traders and Professional Intelligent Class Conference, traders supported BJP in Municipal Corporation elections.
In the Traders and Professional Intelligent Class Conference, traders supported BJP in Municipal Corporation elections.
SHARE

फरीदाबाद: भाजपा जिला कार्यालय पर व्यापारी एवं व्यावसायिक प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल ने बताया कि भाजपा की प्रदेश  और केंद्र सरकार व्यापारियों के हित में लगातार नई योजनाएं लागू कर रही हैं, जिससे व्यापार और उद्योग क्षेत्र को मजबूती मिल रही है। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार व्यापारिक सुगमता (Ease of Doing Business) को बढ़ाने और नए औद्योगिक अवसरों के द्वार खोलने के लिए लगातार प्रयासरत है। फरीदाबाद शहर  भाजपा सरकार की आर्थिक और औद्योगिक नीतियों के साथ तेजी से विकसित हो रहा है। भाजपा की देश एवं प्रदेश की सरकार स्थानीय व्यापार और उद्योगों को बढ़ावा देने, व्यापारिक बाधाओं को दूर करने और व्यापारियों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सम्मेलन में फरीदाबाद जिले के व्यापारियों ने भाजपा सरकार की नीतियों की सराहना की और 2 मार्च में होने वाले  नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के  समर्थन का वादा किया ।

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा “व्यापारी एवं व्यवसायिक बुद्धिजीवी सम्मेलन” का आयोजन “अटल कमल” भाजपा कार्यालय, सेक्टर-15 पर  किया गया। इस सम्मेलन में फरीदाबाद के व्यापारिक समुदाय, बुद्धिजीवी वर्ग और व्यवसायियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।  कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार में व्यापारी कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि मेयर की प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी के पति संदीप जोशी के बड़े भाई कुलदीप जोशी का भाजपा फरीदाबाद के व्यापारिक & व्यवसायिक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ पदाधिकारियों विमल खंडेलवाल, ईश्वर दयाल गोयल और हरीश मंगला ने उन्हें पगड़ी, दुपट्टा और गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनन्दन किया ।

व्यापारिक समुदाय के सशक्तिकरण के लिए भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ का योगदान: विमल खंडेलवाल

भाजपा फरीदाबाद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विमल खंडेलवाल ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार व्यापारिक समुदाय के विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को समझकर, प्रशासन से समन्वय स्थापित कर उनके समाधान के लिए तत्पर रहता है।

यदि किसी व्यापारी को कोई भी परेशानी होती है, तो भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ हर स्तर पर उनके साथ खड़ा है । उन्होंने उपस्थित सभी व्यापारियों से 2 मार्च को भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी और सभी 46 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की।

फरीदाबाद के व्यापारियों के लिए भाजपा का संकल्प: ईश्वर दयाल गोयल

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ईश्वर दयाल गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा व्यापारिक समुदाय के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में नीतियां व्यापार को सुगम बनाने, नौकरशाही बाधाओं को कम करने और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार की गई हैं।

भाजपा सरकार के 10 साल के कार्यकाल में उद्योगों और व्यापर को बढ़ावा मिला है, भाजपा सरकार द्वारा गठित किया गया व्यापारी कल्याण बोर्ड और भाजपा के आर्थिक एवं व्यवसायिक प्रकोष्ठ व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, आर्थिक नीतियों में व्यापारियों की भागीदारी, नेटवर्किंग, जागरूकता और व्यापारिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। श्री गोयल ने भी व्यापारी साथियों से  2 मार्च नगर निगम चुनाव में भाजपा के मेयर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों को बड़े बहुमत से जिताने की अपील की।

इस सम्मलेन में भाजपा  जिला महामंत्री सुरेंद्र जांगड़ा, अखिल भारतीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अजय गुप्ता, जिला संयोजक व्यवसायिक प्रकोष्ठ विमल खंडेलवाल, आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक हरीश मंगला, रमेश झांवर,अशोक कुकरेजा, मधुसूदन मटोलिया, वेद प्रकाश पाराशर, प्रदीप गोयल, प्रमोद मंगल, राजकुमार गर्ग, सचिन मेहता, किशन सिंह राजपुरोहित, विपिन मिश्रा,तरुण अरोड़ा, आरके गोयल, जगजीत सांगवान, मुकुल शर्मा, अंकुश जैन, कपिल महेश्वरी, नारायण शर्मा, विनीत अग्रवाल, कुलदीप जोशी, नीलम चौधरी, रामवीर पहलवान, संजीव अग्रवाल, अंकित गोयल,पार्टी के आए हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article https://www.google.com/search?q=translate&rlz=1C1CHBD_enIN1023IN1023&oq=&aqs=chrome.0.35i39i362l8.221727j0j15&sourceid=chrome&ie=UTF-8 डीसी विक्रम सिंह ने नगर निगम चुनाव के लिए स्थापित स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
Next Article Congress leader Vijay Pratap challenges Union Minister of State Krishnapal Gurjar कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने दी केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को चुनौती
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

New impetus to sanitation system: Cabinet Minister Vipul Goyal distributed 31 scooters to MCF sanitation inspectors
स्वच्छता व्यवस्था को नई गति: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने एमसीएफ के सफाई निरीक्षकों को 31 स्कूटियाँ वितरित कीं
Faridabad
Traffic police take strict action, issue 56,220 challans in March
ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, मार्च में किये 56,220 चालान
Faridabad
Legal action will be taken against those involved in illegal mining: Satbir Mann
अवैध खनन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई : सतबीर मान
Faridabad
Residents of the area will get advanced heart treatment facilities: Vipul Goyal
क्षेत्रवासियों को मिलेगी उन्नत हृदय उपचार की सुविधा : विपुल गोयल
Faridabad
Chief Minister's big gift to Faridabad, several announcements ranging from junction improvements to multi-specialty hospital
मुख्यमंत्री की फरीदाबाद को बड़ी सौगात, जंक्शन सुधार से लेकर मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल तक कई घोषणाएं
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.5k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.2k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.2k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS की सभा में पहली कतार में BJP अध्यक्ष
19.4k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.3k Views
The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.3k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.2k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1.1k Views
Cashless treatment of road accident victims up to ₹1.5 lakh
सड़क हादसे के घायलों का ₹1.5 लाख तक कैशलेस इलाज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

Police arrested the protesting employees, taking 20-25 into custody.
Faridabad

पुलिस ने धरने पर बैठे कर्मचारियों को उठाया, 20-25 हिरासत में लिए

4 seconds ago
Do not make any illegal modifications to your vehicles, strict legal action will be taken against those who break the rules: SP Palwal
Faridabad

अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी : एसपी पलवल

5 Views
12 minutes ago
Baba Saheb gave the poor and backward people the right to equality: Baljeet Kaushik
Faridabad

बाबा साहेब ने दिलवाया गरीब व पिछड़ों को समानता का अधिकार : बलजीत कौशिक

7 Views
26 minutes ago
With the blessings of CM Nayab Saini, the area is witnessing rapid development: Rajesh Nagar
Faridabad

सीएम नायब सैनी के आशीर्वाद से क्षेत्र में हो रहे ताबड़तोड़ विकास : राजेश नागर

115 Views
1 day ago
Now you can scan QR code and give feedback at police stations and outposts.
Faridabad

अब क्यूआर कोड स्कैन कर दे सकेंगे थाने-चौकियों में फीडबैक

3.4k Views
1 day ago
Two prominent personalities who have made significant contributions in the field of social service were honoured.
Faridabad

समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले दो प्रमुख व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया

123 Views
1 day ago
Advocates celebrated Baisakhi festival with great pomp and show, advocates danced to the beats of drums.
Faridabad

अधिवक्ताओं ने धूमधाम से मनाया वैशाखी पर्व,ढोल पर थिरके अधिवक्ता

171 Views
1 day ago
Farmers are facing hardships in Tigaon grain market during JP rule: Rohit Nagar
Faridabad

जपा राज में  तिगांव अनाज मंडी में किसानों की हो रही दुगर्ति: रोहित नागर

102 Views
2 days ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार
डॉ. हेमलता शर्मा
संस्कारहीन समाज का निर्माण करता सोशल मीडिया
विचार

National News

Constable Revathi's testimony led to the death penalty for 9 policemen.
कांस्टेबल रेवती की गवाही से 9-पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा
5 days ago
विकसित भारत @2047’ के संकल्प को समर्पित होगा नेशनल लीडरशिप कॉन्क्लेव एवं भारत सम्मान 2026
विकसित भारत @2047’ के संकल्प को समर्पित होगा नेशनल लीडरशिप कॉन्क्लेव एवं भारत सम्मान 2026
3 days ago
Claim: Humayun Kabir has a deal worth ₹1000 crore with the BJP.
दावा- हुमायूं कबीर की BJP से ₹1000 करोड़ की डील
5 days ago
The government said that in many temples, alcohol is given as prasad.
सरकार बोली-कई मंदिरों में प्रसाद में शराब दी जाती है
5 days ago
On the 'poisonous snake' statement, Nitin Naveen said, "This is the language of Congress."
‘जहरीले सांप’ बयान पर नितिन नवीन बोले-ये कांग्रेस की भाषा
5 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account