Faridabad / कोर्ट परिसर सैक्टर-12 में आज हरियाणा प्रदेश का मुख्यमन्त्री नायब सिंह सैनी के बनने पर प्रेम चन्द्सैनी व लोकेश सैनी व समाज से जुडे सैकडों वकीलों ने आज एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी, इस मौक़े पर बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के पूर्व मनोनीत सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट कहा कि भाजपा 36 बिरादरी की पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है |
वशिष्ठ ने कहा आज भारत देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में ऊंचाइयों को छू रहा है और आने वाले समय में विश्व की तीसरी शक्ति बन कर उभरेगा। और भाजपा अपने दम पर बहुमत का आँकड़ा पार किया है। इस मौके बार एसोसिएशन के महासचिव कुंवर दलपत सिंह ने कहा कि प्रदेश में दुबारा सैनी समाज का मुख्यमन्त्री बनने पर सैनी समाज के साथ-साथ अन्य समाजो के लिए आज एक खुशी का दिन है ,
वकीलों ने एक दूसरे को बधाई दी, इस मौके आर एस नागर,प्रदीप शांडिल्य,प्रदीप सैनी, नितेश सैनी, गिर्राज सैनी, कुलदीप सैनी, चिरंजी सैनी, ओमप्रकाश सैनी, धरमचंद सैनी, मुकेश सैनी, लक्ष्मण सैनी, धनीराम राजक ,वरिष्ठ अधिवक्ता ,भीमसेन पुजारी,भारत पुजारी, शरद गौतम, होरीलाल शर्मा, प्रदीप अवस्थी,पर, ,महेन्द्र, सतीश चौहान, दलवीर सिंह अत्री, कुलदीप जौशी, विजय यादव, प्रदीप सिद्धू , सागर नागर, कपिल तिवारी, अफाक खान, सौख सैनी, चिरंजी सैनी, कर्मचन्द सैनी, गजराज सैनी, संजीव अत्री, मुकेश शर्मा, संजय दीक्षित, हरी राम, अमीर चौधरी आदि वकील मौजूद थे।


