श्री सनातन धर्म सभा की जनरल बॉडी मीटिंग श्री बांके बिहारी मंदिर नंबर 5 रेलवे रोड एनआईटी फरीदाबाद में रखी गई इस मीटिंग में महंत ललित गिरी गोस्वामी श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा 14 मढ़ी तथा श्री बांके बिहारी मंदिर के महंत भी हैं तथा श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान भी हैं उन्होंने एडवोकेट एम एम मल्होत्रा जी के मौजूदगी में अपने पद से त्यागपत्र देते हुए कार्यकारिणी को भंग कर दिया उन्होंने कहा कि मुझे 2004 से आप लोग प्यार देते आ रहे हैं और हमेशा निर्विरोध प्रधान नियुक्त किया है अब मैं श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा 14 मढी से महंत हूं मैंने पीठ पीछे लोगों को कहते सुना है कि महंत भी और प्रधान भी एक व्यक्ति है यह कैसे है इसलिए मैं यह बॉडी भंग कर रहा हूं आप प्रधान किसी अन्य साथियों में से चुन लें लेकिन सभी ने एक स्वर में कहा कि प्रधान आप ही रहेंगे महंत तो आप हैं ही । फूल माला पहनाकर दुपट्टाओढा कर तालियां बजाकर महंत ललित गिरी गोस्वामी जिंदाबाद के नारे लगाकर नौवीं बार फिर से प्रधान सर्वसम्मति से चुन लिया फिर भी एडवोकेट एमएम मल्होत्रा जी ने सब से पूछा किसी एक व्यक्ति का भी विरोध हो तो बताएं सब ने कहा किसी का कोई विरोध नहीं है प्रधान जी अपनी मर्जी से बॉडी का गठन करें प्रधान जी ने साथ के साथ ही बॉडी का गठन भी कर दिया एन एल गोसाईं ( सरपरस्त), अशोक अरोड़ा ( सरपरस्त ) , राजेंद्र गुलाटी (महासचिव), संजय दता (कोषाध्यक्ष ), राजेश गोसाई (सह महासचिव) राजीव दत्ता (वरिष्ठ उप प्रधान), गिरीश तलवार ( वरिष्ठ उप प्रधान) सतीश अरोड़ा(उप प्रधान),अमित वोहरा( उप प्रधान ), प्रेम अहूजा (संगठन सचिव), राजकुमार कपूर (संगठन सचिव), रवि हीरा (मेंटेनेंस इंचार्ज) एडवोकेट एम एम मल्होत्रा (कानूनी सलाहकार )
महंत ललित गिरी गोस्वामी नौवीं बार श्री बांके बिहारी मंदिर नंबर 5 के प्रधान सर्वसम्मति से चुने गए
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


