फरीदाबाद, 16 जुलाई। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहाकि काम करने की नियत होनी चाहिए नियत नहीं होगी तो कोई काम किसी भी क्षेत्र में कोई नहीं कर सकता। भारत सरकार के ऊर्जा एवं भारी उद्योग विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने और विधायक सीमा त्रिखा ने आज सामुदायिक भवन (बारात घर) मेवला महाराजपुर का शिलान्यास किया। जिसका निर्माण लगभग सात करोड़ बीस लाख रुपये की राशि से किया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि आज मेवला महाराजपुर में ढाई एकड़ में बारात घर का शिलान्यास किया है। पहले इसमें 40 X 60 साइज के हॉल बनने थे लेकिन अब इसकी ड्राइंग बदल कर 60 X 120 साइज के हॉल बनाए जाएंगे और यह बारात घर पूरी तरह वातानुकूलित होगा।
यह हरियाणा का सबसे पहला और बड़ा बारात घर जिला फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर में बनेगा। अभी तक फरीदाबाद के सेक्टर-64 में साढ़े तीन करोड़ की लागत से बारात घर बना है और इसकी लागत तक़रीबन साथ करोड़ बीस लाख रुपये आएगी। 2014 से पहले और आज का मेवला महाराजपुर देख लो फर्क साफ़ दिखाए देगा।


