फरीदाबाद। प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित प्रयास वेलफेयर स्कूल सेक्टर-64 के प्रांगण में संस्था के 27वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व परिवहन मंत्री पं. मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्था की ओर से उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रयास वेलफेयर सोसाइटी पिछले 27 वर्षों से बेसहारा एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें कौशल शिक्षा से जोडऩे का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि समाज के लिए किया जा रहा यह प्रयास वास्तव में एक नेक और प्रेरणादायक कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रयास वेलफेयर सोसाइटी बेसहारा बच्चों को शिक्षा देकर समाज में नई रोशनी फैलाने का काम कर रही है आज बच्चे यहां से शिक्षा लेकर विभिन्न अच्छी नौकरियों में पहुंचे हैं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य श्रीकृष्ण सिंघल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्था के प्रधान विनोद अग्रवाल ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस शिव प्रसाद शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर संस्था के वाइस चेयरमैन प्रवेश गुप्ता, वाइस प्रेजिडेंट श्रीमती मधु गुप्ता, आर के लड्डे, मार्किट कमेटी चेयरमैन संजीव बैंसला, राहुल गोयल, जेपी मास्टर, दुलीचंद शर्मा, बिशन चंद शर्मा, डॉ. दिनेश गुप्ता, राजू सोलंकी चीफ एडवाइजर एम आर सिंगला, वासुदेव गर्ग, हरीश सिंगला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। इस मौके पर पवन गुप्ता अनंगपुरिया, भगवानदास गोयल, विवेक बंसल, गौरव गर्ग, पंकज गर्ग, हेमंत शर्मा, राजेश सिंघल, दिनेश गोयल, वासुदेव शर्मा, मनोज अग्रवाल, परवीन जैन, प्रीति गर्ग, योगेश बंसल, संदीप बंसल और तरुण सिंहल भी मौजूद रहे।


