सीएस योगी लगातार यूपी के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। उन्होंने 19 मार्च को सीएम के रूप में 8 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर योगी ने ANI को एक लंबा इंटरव्यू दिया। इसमें योगी पूरे तेवर में खुलकर बोले। हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया। पूरा इंटरव्यू हम आपको पढ़वाएंगे, लेकिन पहले दो बड़ी बातें पढ़िए…
पहली- उनकी (राहुल गांधी) मंशा से सभी वाकिफ हैं। वह देश के बाहर भारत की आलोचना करते हैं। लोग उनके स्वभाव और इरादों को समझ चुके हैं। भाजपा के लिए राहुल जैसे कुछ नमूने जरूर रहने चाहिए। भारत में मुसलमान खतरे में नहीं हैं। जिस दिन भारतीय मुसलमान अपने पूर्वजों को समझ लेंगे, इन सभी को बोरिया-बिस्तर बांधकर भागना पड़ेगा।
दूसरी- मथुरा की बात क्यों नहीं उठाएंगे? मथुरा श्रीकृष्ण की जन्मभूमि नहीं है क्या? कोर्ट के ही आदेश का पालन कर रहे हैं, नहीं तो अभी तो वहां बहुत कुछ हो गया होता। सनातन हिंदू धर्म को जो महत्वपूर्ण धर्मस्थल हैं, वो सभी स्थल हमारी विरासत की निशानी हैं। संभल में 94 निकाल लिए हैं। बाकी सभी के शास्त्रीय प्रमाण मौजूद हैं, उन्हें ढूंढ रहे हैं। उनको दिखा रहे हैं, कहां-कहां हैं। जितने कब्जे किए होंगे, एक-एक करके सबको निकालेंगे। जितने अतिक्रमण होंगे, वो हटेंगे।
जवाब- 6 दशक तक ये क्या कर रहे थे? अपने नाना, दादी और पिता से पूछें। उनका भारत जोड़ो, भारत तोड़ो का हिस्सा है। राहुल गांधी अगर दक्षिण में जाएंगे, तो उत्तर भारत की निंदा करेंगे। उत्तर में आएंगे, तो दक्षिण की निंदा करेंगे। अगर भारत के बाहर जाएंगे, तो भारत की निंदा करेंगे। इनके आचरण को देश समझ चुका है। लेकिन, देश की राजनीति में भाजपा के लिए राहुल गांधी जैसे कुछ नमूने जरूर रहने चाहिए।
भारत को श्रेष्ठ भारत नहीं होना चाहिए? तो उनसे पूछना चाहिए कि वो दशकों तक क्या कर रहे थे? उन्हें अपने दादा, दादी और पिता से पूछना चाहिए था। उन्होंने उस समय ऐसा क्यों नहीं किया? वो हमेशा से अयोध्या विवाद को विवाद ही रहने देना चाहते थे।

