Faridabad / राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर आज राजकीय कन्या महाविद्यालय, नाचोली में रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन तथा महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत सड़क सुरक्षा शपथ के साथ हुई, जिसे महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब के सह-समन्वयक डॉ. राकेश कुमार ने महाविद्यालय की सभी छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों को दिलाई। इसके उपरांत रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन, फरीदाबाद के प्रतिनिधि श्री राजेश सोलंकी ने सड़क सुरक्षा विषय पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व पर प्रकाश डाला।
महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब के समन्वयक डॉ. सुशील कुमार वर्मा ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए सड़क दुर्घटनाओं से बचाव एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया, जिसे महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्चना वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन, फरीदाबाद की टीम के सदस्य, महाविद्यालय की प्राचार्या, तथा स्टाफ सदस्य श्रीमती ऋचा पांडेय, डॉ. सोनम, डॉ. भूमेश कौशिक, श्री मनोहर लाल, श्री सतीश, श्री दीपक, श्री सुमित, श्री पवन एवं श्रीमती पूनम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सड़क सुरक्षा के प्रति सतत जागरूकता बनाए रखने के संदेश के साथ हुआ।


