फरीदाबाद, 28 जून। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर कार्य कर रही है। केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज बुधवार को गांव रिवाजपुर पहुँच कर आंदोलनरत ग्रामीणों को कूड़ाघर हटवाने का आश्वासन देकर धरने को समाप्त करा दिया। बता दें कि सर्व प्रथम 16 गांव की सरदारी और रिवाजपुर के ग्रामवासियों ने पुष्प वर्षा कर और पगड़ी बांध कर केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत किया।
उन्होंने वहां उपस्थित ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास नीति पर कार्य कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। इसी भाव के साथ हम आगे भी जनता की सेवा करेंगे। क्षेत्र की जनता लगातार दो महीने से भूख प्यास सहन करके गर्मी में बैठी हुई हैं।

