राजनीति : अभय चौटाला और खट्टर की मुलाकात ने बढ़ाया तापमान

New Delhi/Atulya Loktantra : लोकसभा चुनाव के बीच राजनीतिक दलों में जोड़-तोड़ का सिलसिला जारी है। इसी बीच सोमवार को इनेलो नेता अभय चौटाला ने नई दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। सियासी गलियारों में इस मुलाकात के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि, अभय चौटाला ने इसे व्यक्तिगत मुलाकात बताया।

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हरियाणा भवन में हुई मुलाकात में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा भी साथ में थे। इसे इनेलो-भाजपा के गठबंधन से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल, अभय चौटाला ने इस बात को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात का गठबंधन से कोई लेना देना नहीं। जल्द ही हम अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे।

इनेलो के सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला और अभय चौटाला खुद ही पहले कह चुके हैं कि राजनीति में कुछ भी संभव है। किसी के साथ भी गठबंधन किया जा सकता है। बीते साल इनेलो ने बसपा से गठबंधन किया था। लेकिन जींद उपचुनाव के बाद यह गठबंधन टूट गया। हरियाणा में अब बसपा ने लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से हाथ मिला। वहीं दूसरी तरफ भाजपा पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वे अकेले चुनाव लड़ेंगे किसी के साथ गठबंधन नहीं होगा।

Deepak Sharma
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी । आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।

Atulya Loktantra Video