प्रियंका गांधी ने वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ने के बताए ये कारण ..जानिए !

लखनऊ/अतुल्यलोकतंत्र : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खुलासा किया कि उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव क्यों नहीं लड़ा। उन्होंने बताया कि मेरे कंधों पर पूरे उत्त्तर प्रदेश में प्रचार की जिम्मेदारी है। एक नहीं 41 सीटों पर पार्टी को जिताने की वजह से एक स्थान पर रहकर ऐसा करना संभव नहीं था। इसलिए वाराणसी चुनाव नहीं लड़ा।

आपको बताते जाए कि वाराणसी चुनाव लडने की बात जब उठी तब 28 मार्च को रायबरेली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए प्रचार करने पहुंचीं प्रियंका गांधी से जब कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने की मांग की तो उन्होंने पलटकर कार्यकर्ताओं से ही पूछ लिया कि वाराणसी से चुनाव लड़ूं क्या? प्रियंका गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पूरी बातचीत अनौपचारिक तौर पर ही की थी। इसके बाद वाराणसी चुनाव लडने की खबरें मीडिया में छाने लगी थी। प्रियंका वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं।

इस बात को और बल तब मिला था जब कांग्रेस प्रवक्ता और एमएलसी दीपक सिंह ने भी अपना दावा जताया था कि प्रियंका गांधी का वाराणसी से चुनाव लड़ना लगभग तय है

Deepak Sharma
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी । आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।

Atulya Loktantra Video