बता दें कि देशभर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ हुए अपराध के आंकड़ों पर नजर डालें तो कई राज्यों में हालात चिंताजनक हैं। वर्ष 2018 में देश में वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े अपराध 24,349 थे जो कि 2019 में 27,804 पर पहुंच गए। 2020 में यह आंकड़े 24,794 रिकॉर्ड किए गए।
उत्तराखंड वरिष्ठ नागरिकों के साथ महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा अपराध
महाराष्ट्र में 2020 में सबसे ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों के साथ अपराध के सर्वाधिक 4909 मामले दर्ज किए गए। वहीं मध्य प्रदेश 4602 मामलों के साथ दूसरे और गुजरात 2785 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। वरिष्ठ नागरिकों के साथ सबसे कम अपराध के हिसाब से देखें तो मणिपुर में सात, असम में छह, झारखंड में दो, मेघालय में तीन, सिक्किम में दो और उत्तराखंड में चार मामले दर्ज किए गए।
उत्तराखंड में हुए अपराधों पर एक नजर-
उत्तराखंड अपहरण के मामले
- 2018- 1177
- 2019 – 967
- 2020 – 768
उत्तराखंड महिलाओं के साथ अपराध
- 2018 -2817
- 2019 – 2541
- 2020 – 2846
उत्तराखंड वरिष्ठ नागरिकों के साथ अपराध
उत्तराखंड साइबर अपराध
- 2018 -171
- 2019 – 100
- 2020 – 243
उत्तराखंड भ्रष्टाचार के मामले
- 2018 – 17
- 2019 – 13
- 2020 – 14
उत्तराखंड आर्थिक अपराध
- 2018 – 1528
- 2019 – 1341
- 2020 – 1245
उत्तराखंड बच्चों के साथ अपराध
- 2018 – 1306
- 2019 – 1214
- 2020 – 1066
उत्तराखंड मानव तस्करी के मामले
- 2018 – 29
- 2019 – 20
- 2020 – 9
उत्तराखंड अनुसूचित जाति के साथ अपराध
- 2018 – 58
- 2019 – 84
- 2020 – 87
उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति के साथ अपराध
- 2018 – 7
- 2019 – 8
- 2020 – 13
उत्तराखंड रेलवे से जुड़े अपराध, जीआरपी के मामले
- 2018 – 209
- 2019 – 169
- 2020 – 44
उत्तराखंड आरपीएफ के मामले
- 2018 – 6225
- 2019 – 5206
- 2020 – 1339