logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर दिल्ली वाले : ज्ञानेन्द्र रावत
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर दिल्ली वाले : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर दिल्ली वाले : ज्ञानेन्द्र रावत

Deepak Sharma
Last updated: 25 November, 2025
By Deepak Sharma
135 Views
Share
10 Min Read
SHARE

भारत में तेजी से बिगड़ता वायु प्रदूषण सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट को तो बढ़ावा दे ही रहा है, हर साल इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। 2022 में इससे देश में 17.2 लाख मौतें हुई थीं। यह 2010 की तुलना में 38 फीसदी ज्यादा हैं। इससे साबित होता है कि वायु प्रदूषण एक भयावह समस्या का रूप ले चुका है।मौजूदा समय में यदि देश की राजधानी का ही जायजा लें तो देश की राजधानी आज गैस चैम्बर बन गयी है। दावे भले कुछ भी किये जायें हकीकत यह है कि दिल्ली वाले पिछले 120 दिन से जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं और इसका सबसे बड़ा कारण दिल्ली की हवा में सुधार की गुंजाइश बिल्कुल नहीं दिखाई देना है। सबसे बड़ी बात यह कि इस बार इस मौसम की सबसे प्रदूषित हवा है जिसमें राहत के कोई आसार नहीं हैं। और तो और ग्रैप की पाबंदियां बेअसर हो रही हैं। हवा और दमघोंटू हो रही है। वायु गुणवत्ता के आंकड़े हर साल सवालों के घेरे में रहते हैं। क्योंकि औसत एक्यूआई में सभी 39 मानीटरिंग स्टेशनों के आंकड़े शामिल ही नहीं किये जाते। सीपीसीबी के पूर्व अधिकारी का मानना है कि एक्यूआई डाटा के साथ चालाकी करना संभव है। सी एस ई की महानिदेशक सुनीता नारायण कहती हैं कि सीपीसीबी के आंकड़े पहले विश्वसनीय रहे हैं लेकिन अब ऐसा नहीं है। कारण इस पर न तो गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है और न ही सावधानीपूर्वक निगरानी ही की जा रही है। जबकि साफ हवा पर सबका हक है लेकिन अब यह केवल और केवल मुहावरा बनकर रह गया है।

यह हालत अकेले दिल्ली की नहीं, गाजियाबाद समेत कमोबेश पूरे एनसीआर की है। गाजियाबाद तो पिछले दिनों गंभीर वायु गुणवत्ता वाला देश का इकलौता शहर था। दिल्ली में ए क्यू आई अभी भी 400 के पार है। वह बात दीगर है कि एक आध इलाके इसके अपवाद हों। अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक दिल्ली की हवा सोलह गुणा ज्यादा खराब है। असलियत में यदि एक दिन भी प्रदूषित हवा में सांस ले ली तो इंसान बीमार पड़ सकता है जबकि दिल्ली की हालत तो उससे भी बदतर है। प्रदूषण के चलते दिल्ली के लोग स्वास्थ्य आपातकाल का सामना कर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पी एम 2.5 का सालाना औसत 05 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर होना चाहिए। अमेरिका में यह मानक 09 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर निर्धारित है। भारत की भौगोलिक व जलवायु कारकों को मद्देनजर रखते हुए यह मानक 40 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रखा गया है। लेकिन अभी तक दिल्ली में पी एम 2.5 का औसत मानक 79.81 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा है। नतीजा यह है कि जहरीली हवा में सैर करना तो दूर की बात है, सांस लेना भी दूभर हो गया है।

प्रदूषित हवा लोगों की रोजाना की जिंदगी, सेहत और आदतों पर सीधा हमला कर रही है।पी एम 2.5 के स्तर में भयावह स्तर तक बढ़ोतरी के चलते बीमारी का खतरा 8.6 फीसदी बढ़ गया है। प्रदूषण से शरीर का कोई भी अंग वह चाहे दिमाग हो, आंख हो, हृदय हो, फेफड़े हों, लिवर, हड्डी, त्वचा, नाक, गला, पेट हो या फिर प्रजनन तंत्र ऐसा नहीं है जो बुरी तरह प्रभावित न हुआ हो। प्रदूषण का खतरा तो प्रदूषण बढ़ने पर पहले दिन से ही शरीर पर होने लगता है। खांसी, जुकाम, एलर्जी, गले में खराश, आंखों में जलन तो शुरुआती लक्षण होते ही हैं। सबसे ज्यादा खतरा सांस, फेफड़े, हृदय, नाक और गले के रोगियों को है। इनमें भी बड़े-बूढ़े और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अस्पतालों में इनकी भीड़ इसका जीता-जागता सबूत है। जबकि जहरीली हवा के चलते अकेले देश की राजधानी में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ रहा है। हालात की गंभीरता इससे समझी जा सकती है कि ब्रेन स्ट्रोक के शिकार तीन मरीजों में से एक की मौत हो जाती है। जानकारों की मानें तो हर साल लगभग 30 हजार लोग ब्रेन स्ट्रोक के शिकार होते हैं और उनमें से तकरीब 35 फीसदी लोगों की मौत हो जाती है। विशेषज्ञ डाक्टर कहते हैं कि प्रदूषण केवल अब सांस की बीमारी नहीं रही है। यह मस्तिष्क के रक्तप्रवाह और स्नायु कोशिकाओं को भी प्रभावित करता है। इससे जिन लोगों को पहले से डायबिटीज, हाईब्लड प्रैशर या हृदय रोग है, उनको ज्यादा जोखिम रहता है। इस बारे में एम्स दिल्ली के कम्युनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर डा० संजय राय कहते हैं कि दिल्ली की आबोहवा अभी 20-25 सिगरेट पीने से भी ज्यादा घातक है। ऐसे में एक सिगरेट पीने से जितना नुकसान होता है, उससे 20 से 25 गुणा नुकसान अभी हो रहा है।

डाक्टर तो बच्चों को खुले स्थानों पर खेलने से मना कर रहे हैं। उनके अनुसार प्रदूषण के दुष्प्रभाव के कारण बच्चे एलर्जी, जुकाम व खांसी से पीड़ित हो रहे हैं। बहुतेरे बच्चों को अस्थमा की व सांस फूलने की समस्या हो रही है। गंगाराम अस्पताल के बालरोग विशेषज्ञ डा० नीरज गुप्ता का कहना है कि पिछले दिनों में अस्पतालों में सांस की बीमारी के बच्चों की तादाद पचास फीसदी से ज्यादा बढ़ गयी है। उनके अनुसार पी एम 2.5 का स्तर बढ़ने से ये कण सांस के जरिये सांस की नली व फेफड़े में प्रवेश कर जाते हैं। बाहर खेलते समय उनकी सांस तेज चलती है, ऐसे में प्रदूषक तत्व जल्दी से बच्चों के फेफड़ों में पहुंच जाते हैं जिससे उनके फेफड़ों में संक्रमण की संभावना ज्यादा होती है। यह स्थिति तब और खतरनाक हो सकती है जब उत्तर भारत में काली खांसी यानी हूपिंग कफ नामक बीमारी बच्चों में तेजी से फैल रही है। इसका खुलासा पीजीआई के शोध में हुआ है। शोध में खुलासा हुआ है कि उत्तर भारत में तेजी से फैल रहा यह वैक्टीरिया, बांडेटेला होल्स अब काली खांसी के समान लक्षण पैदा कर रहा है। यह संक्रमण खासतौर पर पांच से दस साल के बच्चों में फैल रहा है और इसके नियंत्रण में काफी कठिनाई आ रही है। विशेषज्ञों की मानें तो अभी दिल्ली की हवा जल्दी ही और गंभीर श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। यही वजह है कि डाक्टर लोगों को कुछ दिनों हिमाचल प्रदेश जाने की सलाह दे रहे हैं जहां की साफ हवा पर्यटकों को आजकल आकर्षित कर रही है। क्योंकि आजकल वहां शिमला, धर्मशाला समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों पर एक्यूआई का स्तर 50 से भी कम है। इस माह प्रदेश के अधिकतर इलाकों में कम वर्षा के कारण वायु गुणवत्ता पिछले दो सालों की तुलना में बेहतर है।

दिल्ली में जहरीली हवा के चलते दम घुटने के मामलों पर संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि हालात बहुत गंभीर हैं और दिल्ली वालों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए मास्क पर्याप्त नहीं हैं। उसने एनसीआर में वायु प्रदूषण के लिए दीर्घकालिक समाधान पर जोर देकर चेतावनी देते हुए कहा कि सभी प्रदूषणकारी गतिविधियों पर साल भर पाबंदी नहीं लगायी जा सकती। जहांतक कूड़ा जलाने का सवाल है, दिल्ली में कूड़े की समस्या बहुत पुरानी है। इसका समाधान बेहद जरूरी है।.हकीकत यह है कि दिल्ली में हर गली और सड़कें कूड़ाघर बन गयी हैं। इससे जहां हादसों में बढोतरी होती है,वहीं कचरे में आग लगाये जाने पर कोई रोक नहीं है। इससे प्रदूषण बढ़ रहा है। नतीजन हवा और जहरीली हो रही है। कूड़े के पहाड़ भी एक बड़ी समस्या है। इस सच्चाई को झुठलाया नहीं जा सकता कि दिल्ली में बाहर से आने वाले प्रदूषण पर कोई रोकटोक नहीं है। उस पर रोक लगायी जानी चाहिए। तभी प्रदूषण रोकथाम की योजना की कामयाबी संभव है। फिर सबसे अहम समस्या भ्रष्टाचार है जिसके चलते वायु प्रदूषण के खात्मे की उम्मीद बेमानी है। कारण इसके चलते ही प्रदूषण से निपटने के उपाय धरातल पर सही मायने में उतर ही नहीं पाते। हर साल नयी-नयी योजनायें प्रदूषण मुक्ति की खातिर बनती हैं लेकिन समझ नहीं आता उनपर अमल क्यों नहीं होता और समस्या ज्यों की त्यों क्यों बनी रहती है। यदि दिल्ली को प्रदूषण का स्थायी समाधान चाहिए तो प्रदूषण के मूल स्रोतों पर नियंत्रण करना ही होगा, कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाली इकाइयों के साथ डीजल चालित जैनरेटरों का स्थायी विकल्प ढूंढे बिना और पर्यावरण नियमों, उसकी नीतियों तथा मानकों का ईमानदारी से पालन करना होगा। साथ ही आम जनमानस को भी वायु प्रदूषण के खात्मे में अपनी सक्रिय भूमिका निभाये बिना इस दिशा में बदलाव की उम्मीद बेमानी होगी।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article Supreme Court dismisses appeal of dismissed Army officer सुप्रीम कोर्ट ने बर्खास्त आर्मी अफसर की अपील खारिज की
Next Article Religious flag hoisted at Ayodhya Ram Temple, Modi became emotional अयोध्या राम मंदिर पर फहराई धर्मध्वजा, मोदी भावुक हुए
vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

Inner Wheel Club established a library at the Red Cross De-addiction Centre, providing resources for patients.
रैड क्रॉस नशामुक्ति केन्द्र में इनर व्हील क्लब ने स्थापित की लाइब्रेरी, मरीजों के लिए उपलब्ध कराए संसाधन:-
Faridabad
Faridabad student Riya Sharma won the first place in the drawing competition at the grand finale of the TV reality show held in Chandigarh.
फरीदाबाद की छात्रा रिया शर्मा ने चंडीगढ़ में आयोजित टी वी रियलिटी शो के ग्रैंड फीनाले में ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन में पहला स्थान हासिल कर मारी बाजी
Faridabad
New impetus to sanitation system: Cabinet Minister Vipul Goyal distributed 31 scooters to MCF sanitation inspectors
स्वच्छता व्यवस्था को नई गति: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने एमसीएफ के सफाई निरीक्षकों को 31 स्कूटियाँ वितरित कीं
Faridabad
Traffic police take strict action, issue 56,220 challans in March
ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, मार्च में किये 56,220 चालान
Faridabad
Legal action will be taken against those involved in illegal mining: Satbir Mann
अवैध खनन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई : सतबीर मान
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.5k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.2k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.2k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS की सभा में पहली कतार में BJP अध्यक्ष
19.4k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.3k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.2k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1.1k Views
Cashless treatment of road accident victims up to ₹1.5 lakh
सड़क हादसे के घायलों का ₹1.5 लाख तक कैशलेस इलाज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

People Living Hollow Lives: The Real Truth Behind the Glitter
विचार

खोखला जीवन जीते लोग: चमक के पीछे का असल सत्य

161 Views
16 hours ago
Pollution is putting people's lives at risk: Gyanendra Rawat
विचार

प्रदूषण से लोगों की सांसत में जान: ज्ञानेन्द्र रावत

73 Views
3 days ago
How an emotional voter can become democracy's greatest strength
विचार

भावनाओं में बहता मतदाता ; कैसे बन सकता है लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत

321 Views
2 weeks ago
Water crisis has reached a dangerous stage: Gyanendra Rawat
विचार

खतरनाक स्थिति तक पहुंच गया है जल का संकट : ज्ञानेन्द्र रावत

82 Views
2 weeks ago
Today's youth are becoming alienated from their history and politics.
विचार

अपने इतिहास और राजनीति से विमुख होते हुए आज के युवा

182 Views
4 weeks ago
Online Shopping – The Glitter of Convenience or the Trap of Consumerism
विचार

ऑनलाइन खरीदारी – सुविधा की चमक या उपभोक्तावाद का जाल

199 Views
4 weeks ago
Depletion of gas and petrol reserves; a serious question on the development model of human civilization!
विचार

गैस एवं पेट्रोल के भंडार की समाप्ति ; मानव सभ्यता के विकास मॉडल पर एक गंभीर प्रश्न !

164 Views
1 month ago
The threat of severe heat is looming over the country: Gyanendra Rawat
विचार

देश में मंडरा रहा भीषण गर्मी का खतरा : ज्ञानेन्द्र रावत

172 Views
1 month ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार
डॉ. हेमलता शर्मा
संस्कारहीन समाज का निर्माण करता सोशल मीडिया
विचार

National News

Manipur: Bomb attack kills 2 children; protests erupt, police outpost vandalized
मणिपुर- बम हमले में 2 बच्चों की मौत:घटना के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस चौकी तोड़ी
4 days ago
Claim: Raghav Chadha was made to stand like a rooster and beaten at Kejriwal's house
दावा- राघव चड्ढा को केजरीवाल के घर मुर्गा बनाकर पीटा
7 days ago
ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमला, डेडलाइन खत्म होने से पहले ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया
ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमला, डेडलाइन खत्म होने से पहले ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया
4 days ago
Constable Revathi's testimony led to the death penalty for 9 policemen.
कांस्टेबल रेवती की गवाही से 9-पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा
2 days ago
The government said that in many temples, alcohol is given as prasad.
सरकार बोली-कई मंदिरों में प्रसाद में शराब दी जाती है
2 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account