logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल पर विशेष : धरती पर संकट के लिए कौन जिम्मेदार -ज्ञानेन्द्र रावत
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल पर विशेष : धरती पर संकट के लिए कौन जिम्मेदार -ज्ञानेन्द्र रावत
National Newsविचार

पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल पर विशेष : धरती पर संकट के लिए कौन जिम्मेदार -ज्ञानेन्द्र रावत

Deepak Sharma
Last updated: 22 April, 2021
By Deepak Sharma
2.4k Views
Share
10 Min Read
SHARE

{ अतुल्य लोकतंत्र के लिए वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरणविद् ज्ञानेन्द्र रावत की कलम से..

प्रस्तुति : पत्रकार दीपक शर्मा शक्ति •
संयुक्त राष्ट्र् संघ, आईपीसीसी की रिपोर्ट और दुनिया में किए गए शोध-अध्ययनों से अब यह साबित हो गया है कि प्राकृतिक संसाधनों के बेतहाशा उपयोग और भौतिक सुख-संसाधनों की चाहत में बेतहाशा बढ़ोतरी के चलते हुए अंधाधुंध प्रदूषण के कारण जलवायु में बदलाव आने से धरती तप रही है। संयुक्त राष्ट्र् संघ के महासचिव एंतोनियो गुतारेस भी दुनिया के देशों को यह चेतावनी दे चुके हैं कि अब खतरा बहुत बढ़ चुका है। इसको कम करने के लिए तुरंत कदम उठाये जाने की जरूरत है। अन्यथा मानव जीवन मुश्किल हो जायेगा। असलियत में जलवायु परिवर्तन और धरती के बढ़ते तापमान के लिए कोई और प्राकृतिक कारण नहीं बल्कि मानवीय गतिविधियां हीं जिम्मेवार हैं। दुख इस बात का है कि यह सब जानते-समझते हुए भी धरती के संसाधनों का क्षय और क्षरण अनवरत जारी है। उस पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। असलियत में इस्तेमाल में आने वाली हर चीज के लिए, भले वह पानी, जमीन, जंगल या नदी, कोयला, बिजली या लोहा आदि कुछ भी हो, पृथ्वी का दोहन करने में हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। और तो और प्राकृतिक संसाधनों के अति दोहन से जैवविविधता पर संकट मंडराने लगा है। प्रदूषण की अधिकता के कारण देश की अधिकांश नदियां अस्तित्व के संकट से जूझ रही हैं। उनके आस-पास स्वस्थ जीवन की कल्पना बेमानी है। कोयलाजनित बिजली से न केवल प्रदूषण यानी पारे का ही उत्र्सजन नहीं होता, बल्कि हरे-भरे समृद्ध वनों का भी विनाश होता है। फिर उर्जा के दूसरे स्रोत और सिंचाई के सबसे बड़े साधन बांघ समूचे नदी बेसिन को ही खत्म करने पर तुले हैं। रियल एस्टेट का बढ़ता कारोबार इसका जीता-जागता सबूत है कि वह किस बेदर्दी से अपने संसाधनों का बेतहाशा इस्तेमाल कर रहा है।
बीते ढाई सौ साल के दौरान हुई इंसानी कारगुजारियां इस बरबादी के लिए कुल मिलाकर 90 फीसदी जिम्मेवार रही हैं। वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर यह साफ हो चुका है। दरअसल पिछली सदी के दौरान धरती का औसत तापमान 1.4 फारेनहाइट बढ़ चुका है। अगले सौ साल के दौरान इसके बढ़कर 2 से 11.5 फारेनहाइट होने का अनुमान है। वैज्ञानिकों ने आशंका व्यक्त की है कि सदी के अंत तक धरती के तापमान में 0.3 डिग्री से 4.8 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। सच्चाई यह भी है कि इसकी अधिकतम सीमा उम्मीद से कहीं बहुत ज्यादा हो सकती है। देखा जाये तो इस तरह धीरे-धीरे पृथ्वी गर्म हो रही है। धरती के तापमान में हो रही यह बढ़ोतरी जलवायु और मौसम प्रणाली में व्यापक पैमाने पर विनाशकारी बदलाव ला सकती है। मौसम और जलवायु में आ रहे बदलाव के संकेत विनाश के जीते जागते सबूत हैं। परिणाम स्वरूप समुद्र का जल स्तर 10 से 32 इंच तक बढ़ सकता है और दुनिया में सूखे और बाढ़ की घटनाओं की पुनरावृत्ति पहले के मुकाबले और तेज होगी। ग्लेशियरों से बर्फ पिघलने की रफ्तार में तो बढ़ोतरी हुइ ही है। नतीजतन ग्लेशियरों का आकार और छोटा होता चला जायेगा। निष्कर्ष यह कि अब हालात पहले से और बदतर होते जा रहे हैं। इस सच्चाई को झुठलाया नहीं जा सकता।
गौरतलब है कि बीते 60 सालों के दौरान ग्रीनहाउस गैसों के उत्र्सजन के कारण तापमान में 0.5 से 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान तीन दशक सबसे ज्यादा गर्म रहे और पिछले 1400 साल में उत्तरी गोलार्द्ध सबसे ज्यादा गर्म रहा है। यह अच्छा संकेत नहीं है। बीते दो ढाई दशकों के दौरान अंटार्कटिक और उत्तरी गोलार्द्ध के ग्लेशियरों में सबसे ज्यादा बर्फ पिघली है। अंटार्कटिका में हिमखंड का वो हिस्सा जो पानी के अंदर है, तेजी से पिघल रहा है। कुछ हिस्सें में 90 फीसदी तक जलमग्न बर्फ पिघल रही है। कैलीफोर्निया, ब्रिस्टल और यूटैक्ट यूनीवर्सिटी के शोघों से यह जाहिर हो चुका है। समुद्र के जलस्तर में 0.19 मीटर की औसत बढ़ोतरी हो रही है जो अब तक की सबसे अधिक बढ़ोतरी है। 08 लाख साल में हवा में कार्बन डाई आक्साइड और नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड की मात्रा में भी सर्वाधिक बढ़ोतरी दर्ज हुई है जिसकी अहम् वजह खनिज तेल का इस्तेमाल और जमीन का दूसरे कामों में इस्तेमाल होना है। उपग्रह और जलवायु माॅडलों के आंकड़ों के जरिये शोधकर्ताओं ने यह साबित किया है कि पूरे अंटार्कटिक और खासकर इसके कुछ हिस्सों पर हिमखण्डों के पिघलने का बर्फ के बनने जितना ही प्रभाव पड़ रहा है। हिमशैलों के बनने और पिघलने से हर साल 2.800 घनकिलोमीटर बर्फ अंटार्कटिक की बर्फीली चादर से दूर जा रही है। इसमें से ज्यादातर हिमपात के कारण प्रतिस्थापित हो रही है। नतीजतन किसी भी तरह के असंतुलन से वैश्विक स्तर पर समुद्री सतह पर बदलाव जरूर होगा जिसे नकारा नहीं जा सकता।
यह ग्लोबल वार्मिंग का ही परिणाम है कि तापमान बढ़ने से ग्लेशियर पिघल रहे हैं। जहांतक आर्कटिक का सवाल है, आर्कटिक सागर के उपर गर्म हवाओं की वजह से वाष्पीकरण तेज हो गया है और वायुमंडल में नमी भी बढ़ गई है। इसका प्रभाव धरती के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश और चक्रवाती तूफान के रूप में देखने को मिल रहा है। इनकी संख्या दिनोंदिन तेजी से बढ़ती ही जा रही है। फिलीपींस में आए हेयान जैसे महा तूफान इसी का नतीजा हैं। तापमान में आये बदलाव का ही नतीजा है कि दुनिया में चक्रवाती तूफानों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। यूनीवर्सिटी कालेज ऑफ लंदन और ब्रिटिश ओशनग्राफी सेन्टर के वैज्ञानिकों ने कहा है कि आर्कटिक क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी के कारण वहां की वनस्पति में भी जमीन-आसमान का अंतर आ गया है। वहां हमेशा से पनपने वाली छोटी झाड़ियों का कद पिछले कुछ दशकों से पेड़ के आकार का हो गया है। टुंड्रा के फिनलैंड और पश्चिमी साइबेरिया के बीच करीब दस से पन्द्रह फीसदी भूमि पर 6.6 फीट से भी उंची पेड़ के आकार की नई झाड़ियां उग आई हैं। टुंड्रा के इस इलाके में तापमान में बदलाव की यह तो बानगी भर है। बाकी इलाकों का अनुमान लगाना मुश्किल है।
असलियत तो यह है कि ग्लोबल वार्मिंग प्रकृति को तो नुकसान पहुंचा ही रही है, वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी से मानव का कद भी छोटा हो सकता है। फ्लोरिडा और नेब्रास्का यूनीवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने शोध के आधार पर इसको साबित किया है। यही नहीं उत्तर भारत में गैंहूॅं उपजाने वाले प्रमुख इलाकों में किए गए स्टेनफोर्ड यूनीवर्सिटी के प्रोफेसर डेविड बी लोबेल और एडम सिब्ली व अंर्तराष्ट्रीय मक्का व गैहूँ उन्नयन केन्द्र के जे इवान ओर्टिज मोनेस्टेरियो के मुताबिक तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी गैंहूॅं की फसल को दस फीसदी तक प्रभावित करेगी। तात्पर्य यह कि बढ़ता तापमान आपकी रोटी भी निगल सकता है। तापमान में बढ़ोतरी का दुष्परिणाम समुद्र के पानी के लगातार तेजाबी होते जाने के रूप में सामने आया है। विश्व में समुद्रों के भविष्य को लेकर हुए नए शोध के मुताबिक अगर समुद्रों का पानी लगातार एसिडिक या अम्लीय होता रहा तो पानी में रहने वाली तकरीब 30 फीसदी प्रजातियां सदी के अंत तक लुप्त हो सकती हैं। दरअसल ईंधन के जलने से वातावरण में जितनी भी कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जित होती है, उसका ज्यादातर हिस्सा समुद्र सोख लेते हैं। यही वजह है कि समुद्र का पानी एसिडिक होता जा रहा है। नतीजन काॅरल या मूंगा की परतें इससे छिलती जा रही हैं और अन्य प्रजातियों को भी नुकसान हो रहा है। यदि वातावरण में ऐसे ही कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्र्सजन होता रहा तो हालात और बिगड़ जायेंगे, उन हालात में समुद्रों का क्या हाल होगा, इस ओर कोई नहीं सोच रहा। वैज्ञानिकों ने आगाह किया है कि समुद्री पानी में जिस तेजी से परिवर्तन आ रहे हैं, वह इतिहास में अप्रत्याशित है। इस नुकसान की भरपायी में हजारों-लाखों साल लग जायेंगे। ऐसे हालात में दिनोंदिन धरती पर खतरा बढ़ता ही जायेगा, इसमें दो राय नहीं।

( लेखक वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरणविद् हैं)

TAGGED:Earth Day special on 22 April: Who is responsible for the crisis on earth - Gyanendra Rawatपृथ्वी दिवस 22 अप्रैल पर विशेष : धरती पर संकट के लिए कौन जिम्मेदार -ज्ञानेन्द्र रावत
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर आरोप, कहा- टीका संबंधी रणनीति नोटबंदी से कम नहीं
Next Article शव जलाने को लेकर हंगामा: पार्किंग में शव जलाने का आरोप लगा लोगों ने किया हंगामा, पुलिस ने समझा बुझाकर कराया शांत
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

Outline of BJP's mega training campaign prepared in Surajkund, training programs will run throughout the year at various levels
सूरजकुंड में बनी भारतीय जनता पार्टी के महा प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा, विभिन्न स्तरों पर साल भर चलेंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम
Faridabad
SVSU organizes special sessions on German, Japanese and French
एसवीएसयू में जर्मन, जापानी और फ्रेंच पर विशेष सत्र का आयोजन
हरियाणा
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा
Firm owner arrested in Faridabad for embezzling Rs 22 crore
फरीदाबाद में 22 करोड़ के गबन में फर्म मालिक गिरफ्तार
Faridabad
Negligence in board exams will not be tolerated: Ayush Sinha
बोर्ड परीक्षाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : आयुष सिन्हा
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.4k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS chief Bhagwat said – dependence should not become a compulsion: Pahalgam attack revealed friends and enemies.
RSS प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने, पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला
18.8k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.1k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

Depletion of gas and petrol reserves; a serious question on the development model of human civilization!
विचार

गैस एवं पेट्रोल के भंडार की समाप्ति ; मानव सभ्यता के विकास मॉडल पर एक गंभीर प्रश्न !

59 Views
15 hours ago
Navy man arrested after honeymoon in Dubai: Married 22 days ago in Agra
National News

हनीमून मनाकर दुबई से लौटा नौसैनिक गिरफ्तार, आगरा में 22 दिन पहले हुई थी शादी

41 Views
17 hours ago
LPG shortage across the country, long queues outside agencies
National News

देशभर में LPG की किल्लत, एजेंसी के बाहर लंबी लाइनें

37 Views
17 hours ago
The Congress prince is confined to a small circle; he will not see development, says the PM.
National News

PM बोले- कांग्रेस के युवराज छोटे दायरे में सिमटे, उन्हें विकास नहीं दिखेगा

36 Views
17 hours ago
Supreme Court allows euthanasia for the first time: son in coma for 13 years
National News

सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार इच्छामृत्यु की इजाजत दी, 13 साल से कोमा में है बेटा

43 Views
17 hours ago
The threat of severe heat is looming over the country: Gyanendra Rawat
विचार

देश में मंडरा रहा भीषण गर्मी का खतरा : ज्ञानेन्द्र रावत

140 Views
2 days ago
Bar Council elections to be held under CCTV surveillance on March 18: DC
National News

18 मार्च को सीसीटीवी की निगरानी में होगा बार काउंसिल चुनाव मतदान : डीसी

142 Views
2 days ago
The Chief Election Commissioner said that the names of eligible voters will not be deleted.
National News

मुख्य चुनाव आयुक्त बोले- पात्र वोटर का नाम नहीं कटेगा

155 Views
2 days ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The entire Himalayan region is facing an ecological crisis: Gyanendra Rawat
पारिस्थितिकी संकट से जूझ रहा समूचा हिमालयी क्षेत्र: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

National News

Nitish files nomination for Rajya Sabha: Says will support the new government
नीतीश ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया, बोले- नई सरकार को सहयोग रहेगा
7 days ago
Deputy CM Keshav Maurya's helicopter makes emergency landing
डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
5 days ago
RPM's monthly Google Meet, held on Women's Day, emphasized on the expansion of the organization.
महिला दिवस पर आयोजित आरपीएम की मासिक गूगल मीट में संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया
4 days ago
Modi said- Israel-Iran war should end soon: Military conflict is not the solution to any problem.
मोदी बोले- इजराइल-ईरान जंग जल्द खत्म हो, सैन्य संघर्ष किसी समस्या का समाधान नहीं
7 days ago
The Supreme Court said that the time has come to implement the UCC, and Parliament should decide.
सुप्रीम कोर्ट बोला- UCC लागू करने का समय आ गया, संसद फैसला करे
2 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account