logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: पहलगाम आतंकी हमला :
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » पहलगाम आतंकी हमला :
विचार

पहलगाम आतंकी हमला :

Deepak Sharma
Last updated: 15 May, 2025
By Deepak Sharma
296 Views
Share
8 Min Read
Pahalgam terror attack:
Pahalgam terror attack:
SHARE

सीज फायर की कहानी : टाम कूपर की जुबानी –ज्ञानेन्द्र रावत

पहलगाम में बीती 22 अप्रैल को हुए पाक समर्थित-प्रशिक्षित आतंकवादियों के हमले में 27 निर्दोषों की हत्या के बाद 6-7 मई की आधी रात से शुरू 10
मई की शाम लगभग पांच बजे तक घोषित सीजफायर के बीच भारतीय सेनाओं के आपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेनाओं के शौर्य,साहस और रणनीतिक कुशलता-सफलता की कहानी आज देश में घर-घर में गर्व और शौर्य का विषय बन चुकी है। यह राष्ट्र की एकता का प्रतीक भी है और यह भी कि आपरेशन सिंदूर ने दुनिया में भारतीय सेनाओं की प्रतिष्ठा को पूर्व की भांति पुनः स्थापित कर यह साबित कर दिया है कि भारतीय बलिदानी सेना समूची दुनिया में सर्वोत्तम है और यह भी कटु सत्य है कि भारतीय सेना का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है। फिर आपरेशन सिंदूर स्वदेश निर्मित भारतीय हथियारों की सार्वभौमिक स्वीकार्यता का भी परिचायक है। भारतीय सेना द्वारा आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी दहशतगर्दों के ठिकानों जहां उन्हें न केवल अति आधुनिक हथियारों से प्रशिक्षित किया जाता था, आतंकी गतिविधियों हेतु भारत भेजा जाता था, हथियारों का भंडारण किया जाता था, प्रमुख आतंकी सरगनाओं सहित वायु रक्षा प्रणाली,रडार प्रणाली,अवाक्स सिस्टम, वायु सैनिक अड्डे, लडा़कू वायु सैनिक हवाई जहाजों के हैंगर और सैनिक प्रतिष्ठानों को नेस्तनाबूद कर पाकिस्तान को पूरी तरह पंगु बना दिया था। इससे यह साबित हो गया था कि पाकिस्तान भारत विरोध में स्वयं को असमर्थ है।

या पाकिस्तानी सेनाओं में भारत विरोध की ताकत शेष रह ही नहीं गयी है। सबसे बडी़ बात यह कि इस आपरेशन में भारत ने पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों के समीप स्थित सरगोधा व नूरखान वायु सेना के अड्डे पर हमला कर यह संकेत दे दिया था कि अब पाकिस्तान का कोई भी हिस्सा उसकी पहुंच से दूर नहीं है। यही वह अहम कारण रहा जिसके चलते पाकिस्तान अपनी हेकडी़ भूलकर भारत के मिलिटरी आपरेशन के महानिदेशक से सीजफायर करने का अनुरोध करने पर मजबूर हुआ। गौरतलब यह है कि यह सीजफायर भारत की शर्तों पर हुआ है, किसी तीसरे पक्ष के दबाव में नहीं। वह बात दीगर है कि इस सीजफायर के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पीठ थपथपाएं और दोनों देशों के बीच शांति और कश्मीर मसला सुलझाने में मध्यस्थता करने का ढोल पीटें जबकि भारतीय पक्ष, भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यह स्पष्ट कर चुके हैं कि अब जो भी वार्ता होगी,वह आतंक पर केन्द्रित होगी,किसी अन्य मसले पर नहीं और जो होगी वह दोनों पक्षों के बीच होगी। वह भी पाक अधिकृत कश्मीर पर ही होगी।उसमें किसी तीसरे पक्ष की मौजूदगी का सवाल ही पैदा नहीं होता।

अब बात आती है सीजफायर की,तो इसका खुलासा तो अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ टाम कूपर की जुबानी हो जाता है।टाम कूपर की मानें तो जब पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों के समीप तक स्थित हवाई अड्डों जो सामरिक दृष्टि से पाकिस्तान के लिए अति महत्वपूर्ण थे,पर भारतीय सेनाओं द्वारा वहां तैनात अवाक्स प्रणाली ध्वस्त कर मिसाइल हमला कर उनको तबाह कर दिया जाना पाकिस्तान के लिए चिंता का सबसे बडा़ सबब बना। वह तबतक समझ चुका था कि अब खैर नहीं है क्योंकि पाकिस्तान का कोई शहर-कस्बा और सामरिक दृष्टि से अहम कोई भी प्रतिष्ठान-केन्द्र सुरक्षित नहीं है।भलाई इसी में है कि भारत से तत्काल सुलह की गुहार लगाई जाये। अन्यथा तबाही सुनिश्चित है। हां इससे विश्व समुदाय भी जरूर चिंतित हुआ। कारण यहां न केवल परमाणु केन्द्र स्थित हैं,वहां यूरेनियम सहित आणविक अस्त्रों के भंडार भी हैं। अमरीका को भी यही खतरा सता रहा था।यही नहीं 10 मई को भारतीय मिसाइल हमले के दिन रावलपिंडी के वायु सैनिक हवाई अड्डे पर पाक के प्रधानमंत्री व सेना प्रमुख के विशेष हवाई जहाज भी खडे़ थे।

यहां गौरतलब है कि यदि भारतीय सेनाओं का सोच पाक के परमाणु संयंत्र, भंडार और प्रधानमंत्री व सेना प्रमुख के विशेष विमानों को ध्वस्त करना रहा होता तो वह उनको आसानी से ध्वस्त कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। क्योंकि भारत का मुख्य मकसद आतंकियों के ठिकाने, उनके समर्थकों, आतंकी गतिविधियों को संचालित-क्रियान्वयन में सहयोग – समर्थन देने वाले वह मुख्य केन्द्रों को तबाह करना था ना कि नागरिक व परमाणु ठिकानों पर हमला करना जिससे जनधन की भारी हानि होगी। भारतीय पक्ष की केवल आतंकी गतिविधियों और उनके आकाओं पर हमले, उनके खात्मे की नीति का जीता जागता प्रमाण है कि उसका मुख्य मकसद आतंक का खात्मा है। भारतीय पक्ष का यह स्पष्ट कर दिया जाना कि आपरेशन सिंदूर अभी जारी है,वह खत्म नहीं हुआ है। पाकिस्तान सहित वैश्विक समुदाय खासकर पाक समर्थक देशों की चिंता का सबब बना हुआ है।

यह सही है कि सीजफायर हो गया है लेकिन पाकिस्तान पर अभी भी विश्वास नहीं किया जा सकता। वर्तमान में सीजफायर के बाद उसकी गतिविधियां और उसका पूर्ववर्ती इतिहास जीता जागता सबूत है। पाक सरकार द्वारा भारतीय मिसाइल हमलों में मारे गये आतंकियों,ध्वस्त उनके आतंकी ठिकानों और बचे आतंकियों द्वारा पुनं आतंकी गतिविधियों के संचालन हेतु उनको 14 करोड़ सहित मृतकों को करोडो़ं की राशि मुआवजे के रूप में देने की योजना यह साबित करती है कि अभी भी उसे अक्ल नहीं आयी है। पाक सरकार आज भी कट्टरपंथियों के इशारे पर चल रही है। जबकि आतंक और कट्टरपंथ के रहते कोई देश विकास नहीं कर सकता। यह कटु सत्य है। यह समझ से परे है कि आखिर पाकिस्तान चाहता क्या है। उसके रहनुमाओं का सोच क्या है? क्या वह पाकिस्तान के समूल नाश पर तुले हैं। उस दौर में जबकि बलोच विद्रोह पर उतारू हैं,वह एक तिहाई हिस्सा पहले ही कब्जा कर चुके हैं। पख्तून अशांत है।वह बलूचों के साथ साथ पाकिस्तान के अत्याचारों से दशकों से न केवल पीडि़त हैं, बल्कि विरोध कर रहे हैं। पाक अधिकृत कश्मीर के लोग पाक के गठन के बाद से ही गुलाम की जिंदगी गुजार रहे हैं। वे आजादी चाहते हैं। सबसे बडी़ बात कर्ज से बदहाल पाकिस्तान के लोग भूखों मर रहे हैं। वे रोजी-रोटी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। पलायन कर रहे हैं। वे अब कहने लग गये हैं कि क्या कारण है कि एक साथ आजाद हुए दोनों देश आज कहां हैं।पाकिस्तान तबाही के कगार पर है जबकि भारत विकास के शीर्ष पर है और विश्व की ताकत बन चुका है। यह नेतृत्व की क्षमता, ईमानदारी और जनता के हितों के लिए कुछ कर गुजरने की भावना का प्रतीक है। दुख इस बात का है कि यह सिलसिला पाकिस्तान में बीते बरसों से लगातार जारी है। यह आखिर कबतक चलेगा। ऐसे हालात में एक न एक दिन पाकिस्तान खंड-खंड हो जायेगा। इसमें दो राय नहीं।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article Tele MANAS helpline board unveiled in the college campus, an initiative to increase mental health awareness among students कॉलेज परिसर में Tele MANAS हेल्पलाइन बोर्ड का अनावरण, छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल
Next Article Planting trees is very important to keep the earth pollution free: DC धरती को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए पौधरोपण बेहद जरुरी : डीसी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

Surajkund Mela is giving international recognition to craftsmen and artists: Dr. Arvind Sharma
शिल्पकारों व कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहा सूरजकुंड मेला : डॉ अरविंद शर्मा
Faridabad
Outline of BJP's mega training campaign prepared in Surajkund, training programs will run throughout the year at various levels
सूरजकुंड में बनी भारतीय जनता पार्टी के महा प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा, विभिन्न स्तरों पर साल भर चलेंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम
Faridabad
SVSU organizes special sessions on German, Japanese and French
एसवीएसयू में जर्मन, जापानी और फ्रेंच पर विशेष सत्र का आयोजन
हरियाणा
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा
Firm owner arrested in Faridabad for embezzling Rs 22 crore
फरीदाबाद में 22 करोड़ के गबन में फर्म मालिक गिरफ्तार
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.4k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS chief Bhagwat said – dependence should not become a compulsion: Pahalgam attack revealed friends and enemies.
RSS प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने, पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला
18.8k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.1k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
992 Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

The basic foundation of a democratic system; coordination of education, culture and social justice: Krishna Kumar Pathak
विचार

लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल आधार ; शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक न्याय का समन्वय: कृष्ण कुमार पाठक

195 Views
20 hours ago
अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय गुंडागर्दी: विश्व व्यवस्था का संकट और भविष्य
विचार

अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय गुंडागर्दी: विश्व व्यवस्था का संकट और भविष्य

220 Views
5 days ago
Afghanistan-Pakistan: A double game of friendship, enmity, and strategy
विचार

अफगानिस्तान–पाकिस्तान: दोस्ती, दुश्मनी और रणनीति का दोहरा खेल

209 Views
6 days ago
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विचार

विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह

527 Views
1 week ago
The path of nationalism and education
विचार

राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ

283 Views
2 weeks ago
Conservation of wetlands is possible only if we stop playing with nature: Gyanendra Rawat
विचार

प्रकृति से खिलवाड़ रुके तभी आद्र भूमि का संरक्षण संभव: ज्ञानेन्द्र रावत

165 Views
1 month ago
The past year holds invaluable memories for me: Gyanendra Rawat
विचार

बीते वर्ष मेरे जीवन की अमूल्य थाती हैं: ज्ञानेन्द्र रावत

149 Views
1 month ago
Drinking poison has become the fate of the people of the capital city, Delhi: Gyanendra Rawat
विचार

जहर पीना राजधानी दिल्ली के लोगों की नियति बन गया है: ज्ञानेन्द्र रावत

201 Views
2 months ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
What will happen if there are no trees?: Gyanendra Rawat
पेड़ों के न रहने पर क्या होगा ?: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

National News

Nitish files nomination for Rajya Sabha: Says will support the new government
नीतीश ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया, बोले- नई सरकार को सहयोग रहेगा
2 days ago
BJP National President Nitin Naveen will go to Rajya Sabha
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा जाएंगे
4 days ago
Supreme Court said – it is absolutely wrong to take decision on AI generated evidence
सुप्रीम कोर्ट बोला-AI जेनरेटेड सबूतों पर फैसला लेना बिल्कुल गलत
5 days ago
6 people including a husband and wife going to celebrate Holi died: Bus-car collision on Yamuna Expressway
होली मनाने जा रहे पति-पत्नी समेत 6 की मौत, यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-कार की टक्कर
4 days ago
Suspense over Rajya Sabha candidate in Himachal: Supriya Shrinate's new name in discussion
हिमाचल में राज्यसभा प्रत्याशी पर सस्पेंस, सुप्रिया श्रीनेत का नया नाम चर्चा में
4 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account