logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: प्लास्टिक पर्यावरण ही नहीं मानव स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती : ज्ञानेन्द्र रावत
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » प्लास्टिक पर्यावरण ही नहीं मानव स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

प्लास्टिक पर्यावरण ही नहीं मानव स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती : ज्ञानेन्द्र रावत

Deepak Sharma
Last updated: 4 June, 2025
By Deepak Sharma
516 Views
Share
12 Min Read
SHARE

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून पर विशेष

प्लास्टिक का संकट अब केवल पर्यावरण के लिए ही नहीं है, बल्कि वह मानव स्वास्थ्य के लिए भी बहुत बड़ी चुनौती के रूप में मुंह बाये खड़ा है। शरीर का कोई भी अंग इसके दुष्प्रभाव से अछूता नहीं रहा है। इसे देखते हुए ही दुनिया के वैज्ञानिकों ने अब दुनिया में आपातकाल लगाने की सलाह दी है। असलियत में हालात इतने भयावह हो गये हैं कि हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की चीजें पर्यावरण ही नहीं, बल्कि दिल की सेहत के लिए भी खतरा बनती जा रही हैं। न्यूयॉर्क यूनीवर्सिटी लैंगान हैल्थ के एक शोध में खुलासा हुआ है कि दुनियाभर में दिल की बीमारियों से हुयी तकरीबन 3.56 लाख मौतों का सम्बंध प्लास्टिक में इस्तेमाल होने वाले रसायन डाय-2 ऐथाइलहेक्सिल प्थेलेट यानी डीईएचपी से जुड़ा हुआ पाया गया है। दरअसल डीईएचपी एक तरह का रसायन है जो प्लास्टिक को लचीला और टिकाऊ बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह रसायन खासतौर पर खाने-पीने के डिब्बे, बर्तन, बोतलें, खाद्य कंटेनर, माइक्रोवेव में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के कंटेनर, बच्चों के नरम प्लास्टिक के खिलौने, मेडिकल उपकरण जैसे आई वी ट्यूब और ब्लड बैग,, प्लास्टिक पाइप, कीटनाशक, डिटर्जेन्ट और परफ्यूम,नेल पालिश,हेयर स्प्रे जैसे कास्मेटिक्स में पाया जाता है। जब यह रसायन टूटकर सूक्ष्म कणों में बदल कर शरीर में पहुंचता है, तब वह हृदय की धमनियों में सूजन बढ़ाता है जिससे हृदय गति रुक सकती है और स्ट्रोक का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। भारत में इससे सबसे अधिक मौतें यानी 1,03,587 दर्ज की गयी हैं। इसके बाद चीन और जापान का स्थान है।

देखा जाये तो हर सप्ताह क्रेडिट कार्ड जितना माइक्रोप्लास्टिक इंसान के शरीर में जा रहा है। तुर्की की काकुरोवा यूनिवर्सिटी के हालिया शोध से यह खुलासा हुआ है। शोधकर्ता सेदात गंडोडू के अनुसार 2016 से 2024 के बीच किये अध्ययन में यह निष्कर्ष निकला है कि इंसान के दिमाग में 50 फीसदी से अधिक माइक्रोप्लास्टिक के कण मौजूद हैं जो कैंसर, दिल के रोग, डिमेंशिया जैसे दिमागी बीमारियों और अल्जाइमर का कारण हो सकते हैं। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में मैक्सिको यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक प्रोफेसर मैथ्यू कैंपेन ने यह कहकर सनसनी मचा दी थी कि-“इंसान के दिमाग में पांच से दस ग्राम प्लास्टिक के महीन कण हैं जो संभवतः एक प्लास्टिक के चम्मच के आकार के बराबर हैं।” इसको देखते हुए शोधकर्ताओं ने दुनिया के देशों को प्लास्टिक ,खासकर सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को पूरी तरह बंद करने की सलाह दी थी। इससे यह साबित होता है कि मानव शरीर का कोई भी हिस्सा माइक्रोप्लास्टिक से अछूता नहीं है। इस रिपोर्ट के बाद ही भारत में एफ एस एस ए आई ने माइक्रोप्लास्टिक के विस्तार और दुष्प्रभावों के अध्ययन के लिए शुरू की गयी परियोजना में सी एस आई आर, आई सी ए आर सहित केन्द्रीय भारतीय मत्स्य प्रौद्योगिकी संस्थान,कोच्चि को शामिल किया है ताकि इसके उपरांत इससे होने वाली बीमारियों के प्रकोप से निजात मिल सके। दरअसल इसके विस्तार में उपभोक्तावाद की संस्कृति ने इसमें अहम भूमिका निबाही है जो बेहद चिंताजनक और मानव जीवन के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इसके कारण ही पर्यावरण संरक्षण हेतु बने कानून केवल किताबों की शोभा बनकर रह गये हैं। असलियत यह है कि प्लास्टिक कचरे का संकट मानव सभ्यता के लिए भयावह रूप अख्तियार करता जा रहा है। इसके विस्तार में उपभोक्तावाद में आकंठ डूबी हमारी जीवन शैली की अहम भूमिका है। इससे महानगर ही नहीं, छोटे शहर -कस्बे और गांव भी अछूते नहीं रहे हैं। रोजमर्रा के कामों में प्लास्टिक का उपयोग इस बात का साक्षी है कि वह चाहे दूध हो, सब्जी हो, किराने का सामान हो, तेल हो, घी हो या फिर कोई भी तरल पदार्थ ही क्यों न हो, या फिर आटा, दाल हो, वह सब प्लास्टिक के थैलों में आ रहा है। यह भी सच है कि खान-पान में इस्तेमाल होने वाली गर्म वस्तु तो प्लास्टिक के संपर्क में आने पर हुयी रासायनिक क्रिया से और जहरीली हो जाती है जो मानव स्वास्थ्य के लिए जानलेवा साबित हो रही है। इससे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता।

गौरतलब है कि प्लास्टिक हजारों साल तक विघटित नहीं होता। इसके कचरे का आसानी से दोबारा उत्पादन भी संभव नहीं है। वैज्ञानिकों की मानें तो इसको नष्ट करने में 500 से लेकर 1000 साल तक लग जाते हैं। इसको जलाने से निकली जहरीली गैस मानव स्वास्थ्य के लिए जानलेवा तो होती ही है, यह मिट्टी में पहुंच कर उसकी उर्वरा शक्ति तक को नष्ट कर देता है, मवेशियों के पेट में पहुंच कर उनकी मौत का सबब बनता है सो अलग। इसके कण मसूडो़ं, त्वचा में संक्रमण के कारण बन रहे हैं। आंख में चिपक कर कोर्निया को घायल कर सकते हैं। सौंदर्य उत्पादों-प्रसाधनों में मौजूद माइक्रोबीड्स त्वचा के छोटे-छोटे उभारों में संक्रमण के कारण बनते हैं। यही नहीं हवा में मौजूद माइक्रोप्लास्टिक कण सांस के जरिये फेफड़ों को प्रभावित कर सकते हैं। फूड चेन और मानव भोजन में माइक्रोप्लास्टिक की मौजूदगी जहरीले रसायनों के असर को सुनिश्चित करती है। इस प्रकार ये कण शाकाहारी या मांसाहारी भोजन के जरिये मानव शरीर में पहुंच कर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं। असलियत में हर साल समुद्र में 5 से 14 मिलियन टन प्लास्टिक पहुंच रहा है। यह टूटकर माइक्रोप्लास्टिक में बदल जाता है। यह फूड चेन के जरिये इंसान ही नहीं, पशु-पक्षियों के शरीर में भी पहुंच रहे हैं। टूथपेस्ट, शैम्पेन और हेयर क्रीम के जरिये रोजाना 2.4 माइक्रोग्राम माइक्रोप्लास्टिक कण हमारे शरीर में पहुंच रहे हैं। कार के टायरों से हर 100 किलोमीटर पर 20 ग्राम प्लास्टिक की धूल उड़ती है। माइक्रोप्लास्टिक प्रकृति में भौतिक, एंजाइमेटिक और माइक्रोबियल गिरावट की विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरता है। लेकिन यह पूरी तरह टूटता नहीं है। समुद्र में प्राथमिक माइक्रोप्लास्टिक का औसत वार्षिक आंकड़ा 7.5 मिलियन टन होने का अनुमान है। और यह भी अहम तथ्य है कि जलीय पर्यावरण में माइक्रोप्लास्टिक को हटाना अत्यंत कठिन है। इस प्रकार आने वाले दिनों में माइक्रोब और नैनोप्लास्टिक बहुत बड़ी समस्या बनने वाली है। इसके चलते दुनिया में करोडो़ं लोगों के प्रभावित होने की आशंका है।

एक अनुमान के मुताबिक समुद्र में अब कोई जलीय जीव प्लास्टिक के प्रभाव से बचा नहीं रह सका है। और जब जलीय जीव यथा मछली आदि को इंसान खाता है तो ये मानव शरीर में पहुंच जाते हैं। 2025 तक समुद्र में जलीय जीवों से ज्यादा प्लास्टिक कण होंगे। 2050 तक समुद्र में मछलियों से ज्यादा प्लास्टिक होगी। प्लास्टिक के भयावह खतरों को देखते हुए दुनिया के 40 देश प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगा चुके हैं। इनमें फ्रांस, चीन, इटली, रवांडा और केन्या शामिल हैं। लेकिन भारत का इस बारे में रुख समझ से परे है। देश में हर साल तकरीबन 56 लाख टन प्लास्टिक कचरे का उत्पादन होता है। इसमें से लगभग 9205 टन प्लास्टिक को रिसाइकिल कर दोबारा उपयोग में लाया जाता है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार अकेले देश की राजधानी दिल्ली में हर रोज 690 टन कचरा निकलता है जबकि चेन्नई में 429 टन, कोलकाता में 426 टन और मुंबई में 408 टन कचरा रोजाना निकलता है। पूरे देश की हालत क्या होगी, यह विचार का विषय भी है और हालात की भयावहता का सबूत भी है। इस बारे में हमें आयरलैंड से सबक सीखना होगा जहां प्लास्टिक के इस्तेमाल पर 2002 में ही पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था। नतीजतन 95 फीसदी तक प्लास्टिक उपयोग में कमी आई। साल भर के बाद वहां के 90 फीसदी दुकानदारों ने दूसरे तरह के बैग का इस्तेमाल शुरू कर दिया। पांच साल बाद 2007 में वहां इसके इस्तेमाल पर 22 फीसदी टैक्स लगा दिया। उस राशि को वहां पर्यावरण कोष में जमा कर एक मिसाल कायम की गयी।

दरअसल प्लास्टिक हर स्थिति में खतरनाक है। यह जल, मृदा, वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण है। यह भी कि इसके निर्माण में गुणवत्ता नियमों का किंचित मात्र भी पालन नहीं किया जाता। जाहिर है यह सब सामाजिक व्यवस्था और आर्थिक ढांचे को भी खंड-खंड कर रहा है। इसका मूल कारण हमारे यहां प्लास्टिक के कुशल प्रबंधन का सर्वथा अभाव है। इसके लिए जरूरी है हम सब अपनी जीवन शैली में बदलाव लायें अन्यथा यदि यही हालात रहे तो बहुत देर हो जायेगी। उस समय हम हाथ मलते रह जाएंगे और हमारे पास करने को कुछ नहीं होगा। फिलहाल अब जल्द सचेत हो जाने का समय है। यहां गौरतलब है कि हाई एंबिशन गठबंधन प्लास्टिक प्रदूषण से निजात पाने की दिशा में कचरे के निस्तारण के साथ इसके उत्पादन को सीमित करने का पक्षधर है, वहीं ग्लोबल कोलिएशन फार सस्टेनेबिल प्लास्टिक ग्रुप है जो विकासशील देशों के लिए प्लास्टिक उत्पादन में बाध्य होकर कटौती किए जाने को व्यावहारिक नहीं मानता है। ऐसा मानने वाले देश हैं भारत, रूस, ईरान, चीन, सऊदी अरब, क्यूबा और बहरीन जो प्लास्टिक जनित प्रदूषण से निपटने को स्वैच्छिक लक्ष्य के हिमायती हैं। असल में प्लास्टिक उत्पादन का सीधा सम्बन्ध तेल और गैस उद्योग से जुड़ा हुआ है। इसमें उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले अहम पदार्थ कच्चे तेल एवं नेचुरल गैस से ही हासिल किए जाते हैं। यही वह अहम वजह है जिसके चलते पैट्रोकैमिकल्स कंपनियों के साथ साथ जीवाश्म ईंधन पर निर्भर देश प्लास्टिक पर कठोर प्रावधानों का विरोध कर रहे हैं। इस मुद्दे पर सहमति समूची दुनिया के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी, इस सच्चाई को झुठलाया नहीं जा सकता।
( लेखक वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद हैं।)

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article Child kidnapped five days ago recovered from Lucknow, accused arrested पांच दिन पूर्व अपहृत बच्चा लखनऊ से बरामद, आरोपित गिरफ्तार
Next Article DC Vikram Singh inspected the underpass and drainage system डीसी विक्रम सिंह ने किया अंडरपास व ड्रेनेज सिस्टम का निरीक्षण
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

The fire at Sector 24 Kalka Steel Company is the government's irresponsibility: Naresh Shastri
सेक्टर 24 कालका स्टील कंपनी की आगजनी सरकार की गैर जिम्मेदारी : नरेश शास्त्री
Faridabad
Outline of BJP's mega training campaign prepared in Surajkund, training programs will run throughout the year at various levels
सूरजकुंड में बनी भारतीय जनता पार्टी के महा प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा, विभिन्न स्तरों पर साल भर चलेंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम
Faridabad
SVSU organizes special sessions on German, Japanese and French
एसवीएसयू में जर्मन, जापानी और फ्रेंच पर विशेष सत्र का आयोजन
हरियाणा
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा
Firm owner arrested in Faridabad for embezzling Rs 22 crore
फरीदाबाद में 22 करोड़ के गबन में फर्म मालिक गिरफ्तार
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.4k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS chief Bhagwat said – dependence should not become a compulsion: Pahalgam attack revealed friends and enemies.
RSS प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने, पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला
18.8k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.1k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

The basic foundation of a democratic system; coordination of education, culture and social justice: Krishna Kumar Pathak
विचार

लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल आधार ; शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक न्याय का समन्वय: कृष्ण कुमार पाठक

273 Views
4 days ago
अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय गुंडागर्दी: विश्व व्यवस्था का संकट और भविष्य
विचार

अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय गुंडागर्दी: विश्व व्यवस्था का संकट और भविष्य

228 Views
1 week ago
Afghanistan-Pakistan: A double game of friendship, enmity, and strategy
विचार

अफगानिस्तान–पाकिस्तान: दोस्ती, दुश्मनी और रणनीति का दोहरा खेल

218 Views
1 week ago
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विचार

विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह

547 Views
2 weeks ago
The path of nationalism and education
विचार

राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ

287 Views
2 weeks ago
Conservation of wetlands is possible only if we stop playing with nature: Gyanendra Rawat
विचार

प्रकृति से खिलवाड़ रुके तभी आद्र भूमि का संरक्षण संभव: ज्ञानेन्द्र रावत

169 Views
1 month ago
The past year holds invaluable memories for me: Gyanendra Rawat
विचार

बीते वर्ष मेरे जीवन की अमूल्य थाती हैं: ज्ञानेन्द्र रावत

151 Views
2 months ago
Drinking poison has become the fate of the people of the capital city, Delhi: Gyanendra Rawat
विचार

जहर पीना राजधानी दिल्ली के लोगों की नियति बन गया है: ज्ञानेन्द्र रावत

207 Views
2 months ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The entire Himalayan region is facing an ecological crisis: Gyanendra Rawat
पारिस्थितिकी संकट से जूझ रहा समूचा हिमालयी क्षेत्र: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

National News

Nitish files nomination for Rajya Sabha: Says will support the new government
नीतीश ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया, बोले- नई सरकार को सहयोग रहेगा
5 days ago
Deputy CM Keshav Maurya's helicopter makes emergency landing
डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
3 days ago
BJP National President Nitin Naveen will go to Rajya Sabha
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा जाएंगे
7 days ago
RPM's monthly Google Meet, held on Women's Day, emphasized on the expansion of the organization.
महिला दिवस पर आयोजित आरपीएम की मासिक गूगल मीट में संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया
2 days ago
Modi said- Israel-Iran war should end soon: Military conflict is not the solution to any problem.
मोदी बोले- इजराइल-ईरान जंग जल्द खत्म हो, सैन्य संघर्ष किसी समस्या का समाधान नहीं
5 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account