logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: उत्तराखंड के धधकते जंगलों की गाथा : ज्ञानेन्द्र रावत
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » उत्तराखंड के धधकते जंगलों की गाथा : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

उत्तराखंड के धधकते जंगलों की गाथा : ज्ञानेन्द्र रावत

Deepak Sharma
Last updated: 1 May, 2022
By Deepak Sharma
1.5k Views
Share
12 Min Read
SHARE

आजकल उत्तराखंड के जंगल धधक रहे हैं। इससे तापमान में बढो़तरी तो होती ही है,पर्यावरण के साथ साथ मानव जीवन तो प्रभावित हो ही रहा है, प्राकृतिक जल स्रोत, नदी, पशु-पक्षी, वन्य-जीव कोई भी जंगलों में लगी आग के ताप से बच नहीं सका है। दुख तो इस बात का है कि उत्तराखंड में आग लगने की यह कोई नयी बात नहीं है, यह तो हर साल होने वाली वह त्रासदी है जिसके चलते हर साल लाखों हैक्टेयर जंगल स्वाहा हो जाते हैं। हजारों-लाखों की तादाद में पशु-पक्षी, कीट-पतंगे, वन्य जीव-जंतुओं के आवास तो नष्ट होते ही हैं, वे मजबूरी में अनचाहे आग की समिधा भी बन जाते हैं। अकूत बहुमूल्य जैव संपदा का ह्वास होता है सो अलग जिसकी भरपायी सदियों में भी नहीं हो पायेगी। जहांतक वन्य जीवों का सवाल है, वह तो जंगल की आग के ताप से बचने और अपनी पेट की आग बुझाने की खातिर मानव आबादी की ओर नीचे की तरफ कूच करते हैं । इससे जहां मानव आबादी के लिए खतरा पैदा हो जाता है, वहीं जंगली जीव-जंतुओं के लिए भी अपने अस्तित्व को बचाने का संकट पैदा हो जाता है। देखा जाये तो उत्तराखंड के पहाडी़ अंचलों के जंगलों में आग लगने का सिलसिला हर साल गर्मी का मौसम आते ही शुरू हो जाता है। यह स्थायी त्रासदी है, इस सच्चाई को झुठलाया नहीं जा सकता। फिर भी हमारी सरकार इस स्थायी आपदा के समाधान की दिशा में कुछ ठोस कारगर प्रयास क्यों नहीं उठाती। क्यों वह हर साल फौरी कार्यवाही कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर चुप बैठ जाती है। आखिर इसका कारण क्या है। यह समझ से परे है। सबसे बडी़ बात यह है कि यदि शुरूआती दौर में ही वन विभाग समय रहते कारगर कदम उठा लेता और आग बुझाने में तत्परता से कार्यवाही करता, तो हालात इतने भयावह ना होते।

इस साल वह चाहे उत्तरकाशी हो, गढ़वाल हो, हरिद्वार हो, श्रीनगर हो, नैनीताल हो, बागेश्वर हो, चमोली हो, पिथौरागढ़ हो, टिहरी हो, रुद्रप्रयाग हो या फिर बद्रीनाथ आदि जिलों के जंगल बीते कई हफ्तों से दावानल से धधक रहे हैं। राज्य के अधिकांश जिले इस आपदा से जूझ रहे हैं। लेकिन आठ जिले इस भीषण आपदा का सामना कर रहे हैं। हर जगह आग ही आग है और पहाड़ तप रहे हैं। जंगल की आग के धुंए से मानव आबादी के लिए सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है। तेज हवाएं इस आग में घी का काम कर रही हैं। ऐसा लगता है जैसे कि आग की लपटें समूचे जंगल को तबाह करने पर उतारू हैं। जहां तक आग बुझाने का सवाल है, वन कर्मी हों या फिर आईटीबीपी या दूसरे अर्धसैनिक बलों के जवान हों,मौके तक पहुंच पाने में गर्मी और आग की तपिश के चलते खुद को असमर्थ पा रहे हैं। हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर से लगे पहाड़ कई किलोमीटर तक भयंकर आग की चपेट में हैं। सबसै अधिक चिंता की बात यह है कि यदि यह आग राजाजी नेशनल पार्क तक जा पहुंची तब क्या होगा। उस हालत में वहां वन्य जीवों को बचाना मुश्किल हो जायेगा। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय भी आग से अछूता नहीं रह पाया है। टौंस वन प्रभाग, डुंडा रेंज, मातली के पास के जंगल, बदरीनाथ के ऊपर पहाडी़ पर के और गंगा- यमुना घाटी के जंगल धू-धूकर जल रहे हैं। यहां 1200 हैक्टेयर जंगल खाक हो गये हैं। टिहरी में जंगल में आग की 1070 घटनाएं हुईं हैं जिसमें वन विभाग के अनुसार 42 लाख का नुकसान हुआ है। यहां आग से तीन लोग घायल हुए हैं। चमोली में छिनका का जंगल राख हो चुका है। श्रीनगर में जंगल की आग मेडीकल कालेज के छात्रावास तक पहुंच गयी है। रुद्रप्रयाग में जंगल में आग की तकरीब 750 से अधिक घटनाएं हुईं हैं। जंगल की आग का धुआं शहर तक पहुंच गया है। पौढी़ में तो जंगल की आग की चपेट में 800 कुंतल के करीब पिरूल और लकडी़ के लट्ठों के गोदाम आकर तबाह हो गये हैं। टिहरी में जलता पेड़ गिरने से एक वन कर्मी की मौत हो गयी है।

उत्तराखंड के कुमांऊ अंचल के उत्तरी पहाडी़ क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं बात करें तो पाते हैं कि अभी तक यहां तकरीब 768 हैक्टेयर क्षेत्र से ज्यादा के जंगल दावानल की भेंट चढ़ चुके हैं। और पिथौरागढ़ क्षेत्र को लें तो यहां कुल मिलाकर अभी तक 430 से ज्यादा आग लगने की घटनाएं हुईं हैं। इनमें आरक्षित वन क्षेत्र में 294 से भी अधिक और अनारक्षित वन क्षेत्र में 136 से कहीं अधिक आग लगने की घटनाएं हुईं हैं। अप्रैल महीने ने तो इस बार जंगलों में आग लगने की घटनाओं का रिकार्ड ही तोड़ दिया है। इसमें अकूत वन संपदा और जैव विविधता का खात्मा हुआ है जिसका अभी तक कोई स्पष्ट आंकडा़ मौजूद नहीं है। नैनीताल के जंगल भीषण आग की चपेट में हैं। यहां कई किलोमीटर के जंगल धू-धूकर जल रहे हैं। यहां बीते 15 दिनों में जंगलों में आग लगने की तकरीब 30 घटनाएं हुईं हैं। बेतालघाट में आग बुझने का नाम ही नहीं ले रही है। जंगल की भीषण आग के चलते नैनीताल में पर्यटकों की तादाद में काफी कमी आई है। यहां भी सैकडो़ं हैक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ चुके हैं। वनकर्मी और स्थानीय लोग मी आग बुझाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। यह आग धीरे-धीरे रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रही है। डीएफओ बीजूलाल टी आर कहते हैं कि आग बुझाने के लिए वनकर्मी भेज दिए गये हैं।

अल्मोडा़ में कई किलोमीटर दूर से ही धधकते जंगल देखे जा सकते हैं। कुमायूं अंचल में अल्मोडा़ सबसे ज्यादा आग से प्रभावित जिला है। यहां की डीएम वंदना सिंह की मानें तो आग बुझाने के प्रयास लगातार जारी हैं। इस काम में वन विभाग और स्थानीय प्रशासन जी जान से जुटा है। लेकिन हकीकत यह है कि आग बुझाने में नाकामी ही हाथ लग रही है। बागेश्वर में तो जंगल की आग से पांच मकान स्वाहा हो गये हैं। यहा प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने की 60 के करीब घटनाएं हुईं हैं। इनमें तकरीब 2000 हैक्टेयर से ज्यादा जंगल आग की भेंट चढ़ गये हैं।

समूचे राज्य में हाई अलर्ट है। हालात गवाह हैं कि समूचा राज्य जंगल की आग से जूझ रहा है। आग बुझाने में पुलिस, वन विभाग और सेना के जवानों के पसीने छूट रहे हैं। बारिश ने पिछले दिनों कुछ राहत दी थी लेकिन उसके बाद बढ़ते तापमान और तेज हवाओं से स्थित और भयावह हो गयी है। ऊंची-ऊंची लपटें ऐसा लगता है कि बुझने का नाम ही नहीं ले रहीं। वन विभाग की मुश्किल यह है कि उसके सारे प्रयास नाकाम हो रहे हैं। समूची देवभूमि आग की लपटों में घिरी है और लगता तो यह है कि राज्य का वन विभाग चैन से बांसुरी बजाने में मशगूल है। नुकसान के जो आंकडे़ दे रहा है, हकीकत उससे कोसों दूर हैं। लगता तो यह है कि राज्य के वन विभाग को जमीनी हकीकत का अहसास ही नहीं है।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस साल पिछले साल के मुकाबले 30 फीसदी जंगल आग की चपेट में अधिक आये हैं। जबकि फायर सीजन में अभी भी डेढ़ महीने का समय बाकी है। इस साल अप्रैल महीने में आग लगने की कुल 1137 घटनाओं में 1352 हैक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इसमे बारिश के न होने और तापमान में बढो़तरी की भी प्रमुख भूमिका है। लगता है यह आग राज्य के जंगलों के लिए काल बन गयी है। मार्च के महीने में उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में बीते 12 सालों के मुकाबले पारा औसत से चार से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है जबकि अप्रैल महीने में तो पारे ने पुराने रिकार्ड ध्वस्त करते हुए कीर्तिमान स्थापित किया है। बीते 13 सालों में यह महीना सबसे ज्यादा गर्म रहा है। राज्य की राजधानी देहरादून की बात करें तो पिछले 30 सालों में यह पहला मौका है जब मार्च और अप्रैल महीने बिना बारिश के गुजर गये। प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा कहते हैं कि अब जंगलों में आग लगने की चुनौती काफी बढ़ गयी है। शुष्क मौसम और बढ़ती गर्मी के बीच संसाधनों के बल पर हम आग बुझाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

गौरतलब है कि जंगल में पेड़-पौधे, जीव-जंतु, वन्य-जीव, कीट-पतंगे, पक्षियों की एक ऐसी दुनिया होती है जिसमें कोई भी अनहोनी पूरे तंत्र को क्षत-विक्षत कर देती है। जंगल की आग से मिट्टी-पानी, वनोपज आदि सभी पर व्यापक असर पड़ता है। हमारी वन नीति के चलते गांववासी-वनवासियों का वनों से जो रिश्ता था, वह अब खत्म हो गया है। सरकार द्वारा संचालित वन जागरूकता अभियान गांव, गांववासियों और जंगल में रहने वाले वनवासियों को जंगलों से जोड़ने में नाकाम रहा है। देखा जाये तो जंगल एक जटिल सामाजिक संस्था है। वहां सदियों से रहते आए आदिवासी, गैर आदिवासी समुदाय ही वनों के सबसे कुशल प्रबंधनकर्ता व व्यापक स्तर पर सकारात्मक पर्यावरण के निर्माणकर्ता भी हैं। कारपोरेट स्वामित्व के दौर में आज हालत यह है कि जंगल में आग लगने पर जो लोग पहले आग बुझाने दौड़ पड़ते थे, अब यह काम सरकार का है, कहकर चले जाते हैं। फिर हजारों वन रक्षकों की कमी भी एक अहम कारण है। जाहिर है लाखों हैक्टेयर इलाकों में फैले जंगलों की सुरक्षा कुछ सैकडा़ वन रक्षकों के भरोसे कैसे संभव है। अध्ययन सबूत हैं कि दुनिया में जंगलों में आग लगने की यही रफ्तार रही तो 2100 तक समूची दुनिया से जंगलों का नाम ही मिट जायेगा। फिर जहां चीड़ के जंगल हैं, उनका ज्वलनशील पिरूल आग को प्रचंड रूप देने का काम करता है। यह जंगल में अन्य प्रजाति के पेड़-पौधों और जैव विविधता के लिए भीषण खतरा है। ऐसे हालात में जंगलों के उज्जवल भविष्य की कल्पना ही बेमानी है़।

TAGGED:Saga of Soundtrack : Gyanendra Rawat
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article साइंस कॉन्क्लेव 2022 में नेहरू कॉलेज के साइंस मॉडल ने जीता तृतीय पुरस्कार
Next Article @ faridabad : vijay Pratap Singh द्वारा आयोजित रैली ” विपक्ष आपके समक्ष ” सफल रही , पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने हुए अपार भीड़ से खुश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

AI cannot replace the mind of a lawyer: Supreme Court judge said – AI helps in saving time
AI वकील के दिमाग की जगह नहीं ले सकता, सुप्रीम कोर्ट के जज बोले-AI समय बचाने में मददगार
Faridabad
Negligence in board exams will not be tolerated: Ayush Sinha
बोर्ड परीक्षाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : आयुष सिन्हा
Faridabad
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा
Quick resolution of public problems is the priority of the administration: DC Ayush Sinha
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी आयुष सिन्हा
Faridabad
Citizens should remove encroachment on government land as soon as possible, otherwise auction process will be initiated: Dhirendra Khadagta
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नागरिक जल्द से जल्द हटायें नहीं तो होगी नीलामी की प्रक्रिया : धीरेंद्र खड़गटा 
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.5k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS की सभा में पहली कतार में BJP अध्यक्ष
19.4k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.2k Views
The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.2k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

Today's youth are becoming alienated from their history and politics.
विचार

अपने इतिहास और राजनीति से विमुख होते हुए आज के युवा

177 Views
7 days ago
Online Shopping – The Glitter of Convenience or the Trap of Consumerism
विचार

ऑनलाइन खरीदारी – सुविधा की चमक या उपभोक्तावाद का जाल

194 Views
1 week ago
Depletion of gas and petrol reserves; a serious question on the development model of human civilization!
विचार

गैस एवं पेट्रोल के भंडार की समाप्ति ; मानव सभ्यता के विकास मॉडल पर एक गंभीर प्रश्न !

154 Views
2 weeks ago
The threat of severe heat is looming over the country: Gyanendra Rawat
विचार

देश में मंडरा रहा भीषण गर्मी का खतरा : ज्ञानेन्द्र रावत

170 Views
2 weeks ago
The basic foundation of a democratic system; coordination of education, culture and social justice: Krishna Kumar Pathak
विचार

लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल आधार ; शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक न्याय का समन्वय: कृष्ण कुमार पाठक

285 Views
2 weeks ago
अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय गुंडागर्दी: विश्व व्यवस्था का संकट और भविष्य
विचार

अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय गुंडागर्दी: विश्व व्यवस्था का संकट और भविष्य

237 Views
3 weeks ago
Afghanistan-Pakistan: A double game of friendship, enmity, and strategy
विचार

अफगानिस्तान–पाकिस्तान: दोस्ती, दुश्मनी और रणनीति का दोहरा खेल

227 Views
3 weeks ago
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विचार

विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह

609 Views
3 weeks ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The entire Himalayan region is facing an ecological crisis: Gyanendra Rawat
पारिस्थितिकी संकट से जूझ रहा समूचा हिमालयी क्षेत्र: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार

National News

Strong demand to rename All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) Bilaspur after Guru Tegh Bahadur Sahib Ji
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान स्वास्थ्य संस्थान (AIIMS ) बिलासपुर का नामकरण गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम करने की पुरजोर माँग
5 days ago
'Development-Faith-Vision Conclave' in Dehradun: Kumbh-Tourism discussed
देहरादून में ‘विकास-विश्वास-विजन कॉन्क्लेव’, कुंभ-पर्यटन पर हुई चर्चा
6 days ago
Kerala Assembly Elections: BJP releases first list of 47 candidates
केरल विधानसभा चुनाव- BJP की पहली लिस्ट जारी, 47 उम्मीदवारों के नाम
6 days ago
Chief Secretary-DGP removed before Bengal elections
बंगाल में चुनाव से पहले मुख्य सचिव-DGP को हटाया
6 days ago
Former PM Deve Gowda criticised Rahul's performance
पूर्व PM देवगौड़ा ने राहुल के प्रदर्शन की आलोचना की
6 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account