logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत

Deepak Sharma
Last updated: 25 December, 2025
By Deepak Sharma
507 Views
Share
12 Min Read
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
SHARE

आज देश में खासकर अरावली पर्वत माला अंतर्गत आने वाले राज्यों में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं, आंदोलन हो रहे हैं, शहर-कस्बों तक में, बैठकों और स्कूल-कालेजों में जन जागरण के माध्यम से छात्रों व आमजन को अरावली पर आये खतरे के बारे में सचेत किया जा रहा है। यह सब इतना हो-हल्ला और हाहाकार इसलिए है कि अरावली पर्वत माला आज खतरे में है। दरअसल उत्तर भारत की सबसे पुरानी इस पर्वतमाला पर आज अपने अस्तित्व का संकट मंडरा रहा है। जानकारों का मानना है कि आज 670 मिलियन साल पुराने इतिहास को जमींदोज करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके परिप्रेक्ष्य में सर्वोच्च न्यायालय के 20 नवम्बर के आदेश पर ध्यान दें तो यह स्पष्ट हो जाता है कि अगर यह लागू हो गया तो यह निश्चित है कि अरावली तो हरियाली विहीन हो ही जायेगी, यह समूचा अंचल, भूजल क्षेत्र, भूजल भंडार, वन्य-जीव,उनके आश्रय स्थल सहित इस क्षेत्र में रहने वाले करोड़ों करोड लोगों के खाद्य एवं सुरक्षा खतरे में पड जायेगी। यह खतरा केवल राजस्थान, हरियाणा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इससे अरावली परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीमावर्ती राज्य दिल्ली और गुजरात भी अछूते नहीं रहेंगे। वन मंत्रालय की हालिया रिपोर्ट ने भी इस आशंका को बल प्रदान किया है कि क्या अरावली बचेगी ?पर्यावरणविदों, वन्यजीव विशेषज्ञों और आमजन की चिंता का सबब यही है।

यदि सुप्रीम कोर्ट के 20 नवम्बर के आदेश और वन मंत्रालय की रिपोर्ट का जायजा लें तो अरावली की पहाडियों की जो नयी परिभाषा है, उसके मुताबिक अरावली का 90 फीसदी इलाका कानूनी संरक्षण से बाहर हो जायेगा। उसके हिसाब से जिस जमीन पर मौजूदा समय में पहाड़ हैं और जंगल हैं, यदि यह फैसला लागू हो गया तो वहां जल्द ही कंक्रीट के जंगल और खनन माफियाओं का कब्जा हो जायेगा। नतीजतन पूरी अरावली खंड खंड हो जायेगी और अरावली का नामोनिशानमिट जायेगा। उस दशा में जबकि बीते चार दशकों से लगातार निर्बाध गति से जारी खनन से अरावली की पहाड़ियों की ऊंचाई दिन-ब-दिन घटती जा रही है।विडम्बना देखिये कि उसके बावजूद हमारे केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी यह दावा करते नहीं थकते कि अरावली क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है। उनका दावा है कि इस बारे में विपक्ष भ्रम फैला रहा है। जबकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत फरीदाबाद
जिला इसका जीता-जागता सबूत है
जहां खनन से पहले अरावली की पहाड़ियों की ऊंचाई 100 मीटर से काफी ऊंची थी। जिले में अरावली का रकबा करीब 10 हजार हैक्टेयर है। यह रकबा करीब करीब 20 गांवों में आता है। इस हिस्से में पिछले लगभग 40 सालों में पत्थर और सिल्का सेंड के लिए बराबर खनन किया जाता रहा है। इसके चलते खनन कारोबारियों कहें या खनन माफियाओं ने पहले तो अरावली में पहाड़ियों को खत्म किया। उसके बाद उन्होंने वहां करीब 500 फीट गहरी खदानें बना डालीं। यह सिलसिला यहां पूरे जिले में आज भी जारी है। यहां आज भी करीब 300 से ज्यादा क्रैशर बेरोकटोक चल रहे हैं। यह हालत केवल अकेले फरीदाबाद जिले की ही नहीं,बल्कि पूरे अरावली क्षेत्र में कमोबेश जारी है। यह उदाहरण हमारे वन मंत्री के दावे की हकीकत बयां करता है। यहां सरकार और उसके मंत्रियों के दावों का जायजा लें तो एक ओर तो वह कहते हैं कि अरावली में खनन की अनुमति नहीं दी जायेगी और सरकार अरावली के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, उसकी रक्षा के लिए संकल्पित है। वहां किसी तरह का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वहीं दूसरी ओर खनन हेतु पट्टे जारी किये जा रहे हैं। राजस्थान तो इसका जीता-जागता प्रमाण है। कोटपुतली, बहरोड, सीकर और नीम का थाना तो मात्र उदाहरण हैं जबकि यह प्रक्रिया पूरे राजस्थान में जारी है।

फॉरेस्ट सर्वे आफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो वर्तमान में अरावली क्षेत्र में कुल मिलाकर छोटी-बड़ी 19 हजार पहाड़ियां चिन्हित हैं। लेकिन नयी परिभाषा के मुताबिक पहाड़ी के मानक बदल दिये गये हैं। जाहिर है कि नयी परिभाषा अरावली को नष्ट करने वाली साबित होगी। इससे न केवल काफी नुकसान होगा बल्कि समूची अरावली पर इसका व्यापक दुष्प्रभाव पड़ेगा और वह खण्ड – खण्ड हो जायेगी। सुप्रीम कोर्ट ने तो पहले भी सी ई सी की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए अरावली में खनन पर रोक लगाई थी। जहां तक पहाड़ की ऊंचाई का सवाल है, पहाड़ की ऊंचाई का पैमाना समुद्र तल से तय होता है। जबकि देखा जाये तो अमूमन अरावली की फैली अधिकांश पहाड़ियों की ऊंचाई 300 मीटर के आसपास है। हकीकत यह है कि दिल्ली और गुरग्राम के धरातल की ऊंचाई समुद्र तल से 240 से 260 मीटर के आसपास है। ऐसे में नयी परिभाषा के मुताबिक अरावली की पहाड़ियों की ऊंचाई 100 मीटर से कम यानी 40 से 60 मीटर तक हो जाती है। इसके चलते तकरीबन 90-95 फीसदी वानिकी क्षेत्र अरावली के दायरे से बाहर हो जायेगा। केवल एक फीसदी ही पहाड़ियां बाकी बची रह पायेंगीं। रिपोर्ट के पैराग्राफ 30-31 में विशेषज्ञों-पर्यावरणविदों ने यही चिंता जाहिर की है। इसके चलते अरावली पर्वत श्रृंखला का अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा। यही सबसे बड़ा खतरा है जिससे बचने की जरूरत है। दुखदायी बात यह है कि हमारे केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री किस आधार पर यह दावा कर रहे हैं कि इस परिभाषा के मुताबिक अरावली का 90 फीसदी से अधिक हिस्सा संरक्षित क्षेत्र के तहत आयेगा। यह समझ से परे है। जहांतक एनसीआर का सवाल है, यहां पर एक तरह से खनन
माफियाओं का एकछत्र राज रहा है। एन सी आर में लगभग 31 पहाड़ का तो खनन माफियाओं ने अस्तित्व ही मिटा दिया है। बहुतेरे खत्म होने के कगार पर हैं। एनसीआर में वैसे ही जानलेवा प्रदूषण के चलते लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है, इस आदेश के क्रियान्वयन से तो यहां के लोगों का सांस लेना सपना बन जायेगा और वह इतिहास की किताबों में दर्ज हो जायेगा।

दरअसलअरावली का सवाल हमारे जीवन- मरण का सवाल है। असलियत में अरावली हमारी जिम्मेदारी है। अरावली हमारे लिए जीवनदायिनी है, धरोहर है। वह केवल पहाड़ नहीं है, वह हमारे इन चारों राज्यों यथा- दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात की जीवन रेखा है। अरावली हमारे लिए शुभ है, लेकिन वर्तमान व्यवस्थाएं इसमें लाभ ढूंढने में लगीं हैं, जिसके चलते ही इसकी परिभाषा बदल कर देश के एक चौथाई हिस्से को बर्बाद करने का रास्ता साफ कर दिया गया है। कहा तो यहां तक जा रहा है और वन्य जीव विशेषज्ञों तथा जानकारों का मानना है कि अरावली की 25 प्रतिशत पहाड़ियां तो नष्ट हो ही चुकीं हैं या वे नष्ट होने के कगार पर है, 100 मीटर वाला नियम लागू हो जाने पर यहां की 90 प्रतिशत से ज्यादा पहाड़ियां नष्ट हो जाएंगी, किसान बर्बाद हो जाएगा, वन्य जीवों का जीवन जीना दुर्लभ हों जाएगा, प्रदूषण और तापमान बढ़ेगा। नदियां मर जाएंगीं, शुद्ध हवा पानी ,का संकट बढ़ेगा। साथ ही हमारा इकोलॉजिकल सिस्टम गड़बड़ा जाएगा जो आने वाली पीढ़ियों के लिए घातक होगा।

अरावली के संदर्भ में आमजन की एकमुश्त राय है कि अरावली पर्वत श्रृंखला केवल पहाड़ नहीं है जिसे 100 मीटर कर दो। सत्ताधारियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि वे केवल मेहमान हैं, देश के मालिक नहीं हैं। वे हमेशा नहीं रहेंगे। खनिज संपदा के लिए अरावली पर्वत माला को नामी-गिरामी उद्योगपतियों के हाथों बेचने की साजिश देश के भविष्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। अरावली को बचाना अपरिहार्य है क्योंकि यह एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच है। यदि ऐसे कुत्सित प्रयास को नहीं रोका गया तो दिल्ली के लोग तो दिल्ली छोड़ने को बाध्य हो जायेंगे। अरावली नहीं बची तो हम इसकी कल्पना कर सकते हैं कि इसका परिणाम क्या होगा। यह जान लेना चाहिए कि पहाड़ गर्म हवाओं को रोकते हैं, बादलों को थामते हैं और करोड़ों-करोड लोगों को जीने लायक वातावरण प्रदान करते हैं। इसमें दो राय नहीं है कि यदि अरावली मिटेगी, तो भविष्य मिटेगा। और इस सबके लिए आने वाली पीढ़ियां हमें कतई माफ नहीं करेंगीं। हमें इसे लाभ से नहीं, शुभ से देखना चाहिए, जिससे हमारा भविष्य सुरक्षित रह सके।

हमें इसका भान होना चाहिए कि अरावली पर्वतमाला का प्रकृति और मानव के साथ अन्तर्सम्बन्धों को पर्यावरण विज्ञान दर्शाता है। सनातन संस्कृति से स्पष्ट होता है कि अरावली भारत वासियों के लिए शुभ है, लेकिन आधुनिक प्रोद्यौगिकी, आधुनिक विज्ञान इसमें लाभ ढूंढने में लगे हैं। व्यवस्थाएं भी शुभ नहीं लाभ के लिए अरावली की बलि देने की तैयारी में जुट गई हैं। विश्व की सबसे पुरानी इस पर्वत माला से लाभ की कामनाओं के परिणाम लम्बे समय तक सकारात्मक ऊर्जा देने वाले नहीं बल्कि देश के राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों जल, जंगल, नदियों, मानव के अनुकूल वातावरण को नष्ट कर एक विनाश की और धकेलने वाला सिद्ध होगा।
पर्यावरण पर पहले ही विकास के नाम पर हो रहे नुकसान से प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इससे और अधिक दुष्प्रभाव पड़ेगा, स्वच्छता नष्ट होगी, स्वास्थ्य ख़राब होगा, प्रदूषण बढ़ेगा, नदियां मरेंगी, वन्य जीव खत्म होंगे, आर्द्र भूमि नष्ट होगी, तापमान बढ़ेगा, मरुस्थलीकरण में बढ़ोतरी होगी, स्वच्छ वायु खत्म होगी, वह सपना बन जायेगी और मानव जीवन कष्टमय हो जायेगा। अतः अरावली पर्वतमाला की परिभाषा जो तय की गयी है, उसे वापस लिया जाए, अरावली को सरंक्षण देने हेतु ठोस कदम उठाए जाएं, जिससे यहां का इकोलॉजिकल सिस्टम बना रह सके और देश का प्राकृतिक संतुलन बना रह सके।
( लेखक वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद हैं।)

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article Children had a blast at the Sharad Foundation on the occasion of Christmas. शरद फाउंडेशन में क्रिसमस के अवसर पर बच्चों ने मचाई धूम
Next Article BJP gets its first mayor in Kerala: VV Rajesh elected from Thiruvananthapuram Corporation. केरल में पहली बार भाजपा का मेयर बना, तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन से वीवी राजेश चुने गए
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

Surajkund Mela is giving international recognition to craftsmen and artists: Dr. Arvind Sharma
शिल्पकारों व कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहा सूरजकुंड मेला : डॉ अरविंद शर्मा
Faridabad
Outline of BJP's mega training campaign prepared in Surajkund, training programs will run throughout the year at various levels
सूरजकुंड में बनी भारतीय जनता पार्टी के महा प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा, विभिन्न स्तरों पर साल भर चलेंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम
Faridabad
SVSU organizes special sessions on German, Japanese and French
एसवीएसयू में जर्मन, जापानी और फ्रेंच पर विशेष सत्र का आयोजन
हरियाणा
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा
Firm owner arrested in Faridabad for embezzling Rs 22 crore
फरीदाबाद में 22 करोड़ के गबन में फर्म मालिक गिरफ्तार
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.4k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS chief Bhagwat said – dependence should not become a compulsion: Pahalgam attack revealed friends and enemies.
RSS प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने, पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला
18.8k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.1k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
990 Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

The basic foundation of a democratic system; coordination of education, culture and social justice: Krishna Kumar Pathak
विचार

लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल आधार ; शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक न्याय का समन्वय: कृष्ण कुमार पाठक

134 Views
9 hours ago
अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय गुंडागर्दी: विश्व व्यवस्था का संकट और भविष्य
विचार

अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय गुंडागर्दी: विश्व व्यवस्था का संकट और भविष्य

219 Views
4 days ago
Afghanistan-Pakistan: A double game of friendship, enmity, and strategy
विचार

अफगानिस्तान–पाकिस्तान: दोस्ती, दुश्मनी और रणनीति का दोहरा खेल

208 Views
5 days ago
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विचार

विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह

523 Views
1 week ago
The path of nationalism and education
विचार

राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ

282 Views
1 week ago
Conservation of wetlands is possible only if we stop playing with nature: Gyanendra Rawat
विचार

प्रकृति से खिलवाड़ रुके तभी आद्र भूमि का संरक्षण संभव: ज्ञानेन्द्र रावत

165 Views
1 month ago
The past year holds invaluable memories for me: Gyanendra Rawat
विचार

बीते वर्ष मेरे जीवन की अमूल्य थाती हैं: ज्ञानेन्द्र रावत

146 Views
1 month ago
Drinking poison has become the fate of the people of the capital city, Delhi: Gyanendra Rawat
विचार

जहर पीना राजधानी दिल्ली के लोगों की नियति बन गया है: ज्ञानेन्द्र रावत

200 Views
2 months ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
What will happen if there are no trees?: Gyanendra Rawat
पेड़ों के न रहने पर क्या होगा ?: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

National News

Nitish files nomination for Rajya Sabha: Says will support the new government
नीतीश ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया, बोले- नई सरकार को सहयोग रहेगा
1 day ago
Supreme Court said – it is absolutely wrong to take decision on AI generated evidence
सुप्रीम कोर्ट बोला-AI जेनरेटेड सबूतों पर फैसला लेना बिल्कुल गलत
4 days ago
BJP National President Nitin Naveen will go to Rajya Sabha
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा जाएंगे
3 days ago
Suspense over Rajya Sabha candidate in Himachal: Supriya Shrinate's new name in discussion
हिमाचल में राज्यसभा प्रत्याशी पर सस्पेंस, सुप्रिया श्रीनेत का नया नाम चर्चा में
3 days ago
6 people including a husband and wife going to celebrate Holi died: Bus-car collision on Yamuna Expressway
होली मनाने जा रहे पति-पत्नी समेत 6 की मौत, यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-कार की टक्कर
3 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account