logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: बेहद चिंतनीय है दुनियाभर में सेहत का संकट: ज्ञानेन्द्र रावत
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » बेहद चिंतनीय है दुनियाभर में सेहत का संकट: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

बेहद चिंतनीय है दुनियाभर में सेहत का संकट: ज्ञानेन्द्र रावत

Deepak Sharma
Last updated: 19 August, 2025
By Deepak Sharma
349 Views
Share
12 Min Read
The health crisis around the world is extremely worrying: Gyanendra Rawat
The health crisis around the world is extremely worrying: Gyanendra Rawat
SHARE

बेहद चिंतनीय है दुनियाभर में सेहत का संकट–ज्ञानेन्द्र रावत

दुनियाभर में सेहत हमेशा से सबसे बड़ा चिंता का विषय रहा है। सबसे ज्यादा चिंता इस बात की है कि पूरी दुनिया आने वाले समय में फंगस की वजह से नया स्वास्थ्य संकट झेलने को मजबूर होगी। क्योंकि दुनिया में ब्लैक फंगस के हर साल 100 करोड़ लोग शिकार हो रहे हैं।दुनिया में एस्परजिलस फ्यूमिगेटसेफ नामक एक घातक फंगस गंभीर खतरा बन सकता है। यह फंगस एशिया समेत दुनियाभर में फेफड़ों के रोगों को तेजी से बढा सकता है। यदि समय रहते सावधानी नहीं बरती गयी तो यह फंगस लाखों लोगों की जान ले सकता है। यूनिवर्सिटी आफ मैनचेस्टर के अध्ययन में इसकी चेतावनी दी गयी है। यह फंगस गर्म और नम वातावरण में तेजी से बढ़ता है और 37 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी जीवित रह सकता है। यह फंगस उन लोगों के लिए जानलेवा है जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है और जो धूल वाले वातावरण में रहते हैं व अस्थमा,कैंसर,एच आई वी,अंग प्रत्यारोपण वाले मरीज, बुजुर्ग तथा लम्बे समय से बीमार होते हैं। अकेले योरोप में ही इससे 90 लाख लोग संक्रमित हो सकते हैं। एक खतरा और भी दुनिया की 44 फीसदी आबादी पर मंडरा रहा है,वह है जानवरों से होने वाले जूनोटिक रोग का। दुनियाभर के 3.5 अरब लोग इसकी जद में आ सकते हैं। इसकी चपेट में भारत, चीन और दक्षिण पूर्व एशिया की दस फीसदी आबादी पर सबसे ज्यादा जोखिम है। येल स्कूल आफ दि इनवायरमेंट ने जूनोटिक होस्ट रिचनेस नामक रिपोर्ट में इसका खुलासा करते हुये कहा है कि इस रोग की फैलने की दर वहां ज्यादा है, जहां की इंसानी आबादी वन्यजीवों के ज्यादा संपर्क में आती है। अध्ययन में यह भी तथ्य सामने आया कि गाय,भैंस,बकरी और कुत्ते जैसे पालतू जानवरों से इन्सेंफेलाइटिस जैसी गभीर बीमारी होने का खतरा है। दरअसल जानवरों के शरीर पर पायी जाने वाली किलनी यानी अठई के खून में घातक वैक्टीरया पाये जाते हैं जिससे इंसेफेलाइटिस जैसा ही एक्यूट फेब्रायल इलनेस रोग हो सकता है। इसका निष्कर्ष आई सी एम आर के रीजनल मेडीकल रिसर्च सेंटर के शोध से सामने आया है। इसमें पाया गया कि इंसानों की बस्ती के पास पायी जाने वाली स्तनपायी प्रजातियों में चमगादड, वानर और लीमर हैं जिनसे इस तरह की बीमारी हो सकती है। इसके साथ दिल दहला देने वाली खबर यह है कि 2022 में दुनियाभर में संक्रमण से स्वस्थ करने के लिए दी जाने वाली एंटीबायोटिक दवा का असर नहीं होने से 30 लाख बच्चे मौत के मुंह में चले गये। आस्ट्रिया में हुये एक अध्ययन में इसका खुलासा हुआ है।

गौरतलब है कि समूची दुनिया में इंसान की औसत आयु बढ़ती जा रही है। यह भी सच है कि इस सदी में इंसान की उम्र में औसतन छह वर्ष की बढ़ोतरी हुयी है। दुनियाभर में अब लोग 73 साल से ज्यादा और भारत जैसी बड़ी आबादी वाले देश में औसतन 67 साल की उम्र तक जीने लगे हैं। उस हालत में जबकि हमारे देश मे स्वास्थ्य सुविधाओं का ढांचा बेहद कमजोर है। इसके बावजूद देश के गृहमंत्री अमित शाह जी यह दावा करते नहीं थकते कि हमने बीते 11 सालों में स्वास्थ्य क्षेत्र की हर समस्या को पूर्णरूपेण हल कर लिया है। यह दावा उन्होंने बीते महीने बंगलुरू में अदिचुन्चनगिरी यूनिवर्सिटी के परिसर के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में किया था। अपने संबोधन में उन्होंने कहा था कि गरीबी का सबसे बड़ा मुददा बीमारी और इलाज का खर्च है जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 60 करोड गरीबों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज मुहैय्या कराकर इस सपने को पूरा किया है। जबकि देश के स्वास्थ्य क्षेत्र की हालत बदहाल है। वह विशेष मानकों के लिहाज से नाकाम साबित हुआ है। सरकारी अस्पतालों की हालत बेहद खराब है। 2025 तक देश से टी बी के खात्मे का लक्ष्य था लेकिन हकीकत यह है कि देश में दुनिया के 25 फीसदी टी बी के रोगी आज भी भारत में मौजूद हैं। डेंगू जैसे रोग की रोकथाम के लिए कोई वृहद कार्यक्रम नहीं है। देश में विभिन्न गंभीर रोगों के मरीजों की तादाद बेतहाशा बढ़ रही है। इलाज का खर्च लोगों को गरीब बना रहा है। कुपोषण देश की पुरानी समस्या है। आंकड़ों के अनुसार देश में पांच साल से कम आयु के लगभग 35.5 फीसदी बच्चे अविकसित हैं और 32.1 फीसदी बच्चे कम वजन के है। यह न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक विकास को भी बाधित करता है। इससे भविष्य की मानव पूंजी पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। इस बारे में सपा सांसद एक समय की ख्यात अभिनेत्री जया बच्चन ने तो यहां तक कहा है कि एक बार उनके पति अमिताभ बच्चन को आक्सीजन की जरूरत पड़ी तो सिलेंडर तक नहीं मिला। जैसे-तैसे किसी ने सिलेंडर की व्यवस्था की, तब कहीं जाकर मेरे पति की जान बच सकी।

इसमें दो राय नहीं कि देश में गैर संचारी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते इन बीमारियों से मरने वालों की तादाद मे बेतहाशा बढो़तरी हुयी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की मानें तो देश में 66 फीसदी मौतें गैर संक्रामक बीमारियों के कारण हो रही हैं। हृदय रोग,मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियां 30 साल से अधिक उम्र के लोगों में तेजी से फैल रही हैं जो गम्भीर चुनौती बन चुकी हैं। 45 फीसदी लोग हर साल सिर्फ हार्ट अटैक से मर रहे हैं। इसमें हाई ब्लड प्रेशर सबसे बड़ा कारण है। कम उम्र में ही लोग हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं। तंबाकू के सेवन से मुंह के कैंसर के रोगियों की तादाद व मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। महिलाओं में स्तन कैंसर व सर्वाइकल कैंसर तेजी से फैल रहा है। देश में हर साल 13 लाख से ज्यादा नए कैंसर के मामले आ रहे हैं। 2040 तक भारत में कैंसर के रोगियों की तादाद दोगुने से भी ज्यादा होने की आशंका है। और तो और वायु प्रदूषण से कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। एशिया के 21 देशों के अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि भारत समेत एशिया में कैंसर नियंत्रण की योजनायें बेहद कमजोर हैं। जबकि सिंगापुर, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों ने कैंसर के रोकथाम की पांच वर्षीय योजनाओं को अपनाकर मृत्युदर को कम करने में कामयाबी पायी है। जबकि दूसरे एशियाई देशों की हालत चिंताजनक है। आईसीएमआर का हालिया अध्ययन प्रमाण है कि भारत में केवल 28.5 फीसदी कैंसर रोगियों को ही रेडियोथेरैपी मिल पाती है जबकि 58.4 फीसदी कैंसर रोगियों को रेडियोथेरैपी की जरूरत होती है।

जहां तक मोटापे का सवाल है, इससे जुड़ी बीमारियों के बढ़ने की आशंका ने को दृष्टिगत रखते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की सलाह दी है। दि लैंसेट में प्रकाशित ग्लोबल बर्ड आफ डिसीज स्टडीज बी एम आई कौलैबोरेटर्स के हालिया विश्लेषण के अनुसार मोटापे से निपटने के लिए अभी से ठोस पहल किये जाने की जरूरत है अन्यथा भारत में 2050 तक 45 करोड वयस्क मोटापे के शिकार होंगे। भारत में करीब 94 लाख लोग मिर्गी रोग से पीड़ित हैं जो वैश्विक आंकड़ों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। देश में प्रति लाख 672 लोग मिर्गी से प्रभावित हैं। भारत में सेकेंडरी मिर्गी के मामलों की दर अधिक है जो किसी दूसरी बीमारी, संक्रमण या सिर की चोट के कारण उत्पन्न होती है। पिछले एक दशक में इंडोनेशिया में मिर्गी के मामले सबसे तेजी से बड़े हैं जबकि रूस में इसके मामलों में सबसे ज्यादा गिरावट आयी है। हमारे देश में मिर्गी को लेकर अभी भी जागरूकता की बेहद कमी है जिसके चलते समय पर रोगी को इलाज नहीं मिल पाता। यही नहीं देश में 57 फीसदी महिलाएं और बच्चे खून की कमी से पीड़ित हैं, 53 फीसदी छह से 59 महीने के बच्चे एनीमिया की चपेट में हैं। राष्ट्रीय फैमिली हैल्थ सर्वे की मानें तो देश में 57 फीसदी महिलाओं को एनीमिया है।

ग्रामीण अस्पतालों में मधुमेह और ब्लड प्रेशर की दवाओं का संकट है। इसका खुलासा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्वे में हआ है। सर्वे में सब सेंटर और उप जिला अस्पतालों में भी दवाओं की कमी पायी गयी है। देशभर में 145 दवाएं ऐसी हैं जो उच्च रक्तचाप, एलर्जी और संक्रमण जैसी बीमारियों के उपचार की हैं, उनके सैंपल जांच में फेल पाये गये हैं और 181 दवायें गुणवत्ता की दृष्टि से खरी नहीं उतरी हैं। ये दवाएं सर्दी, जुकाम, खांसी,एलर्जी व दर्द निवारण में इस्तेमाल होने वाली हैं। अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ व डाक्टरों की कमी जगजाहिर है जिससे चिकित्सा सुविधाओं पर और मरीजों की देखभाल पर असर हो रहा है। यह कमी वर्तमान कर्मचारियों पर काम के अतिरिक्त बोझ के साथ सेवाओं पर भी असर डाल रही है। विडम्बना यह है कि नये विभाग खुलने और वहां बैड की संख्या बढ़ने के बाद भी नर्सिंग स्टाफ और डाक्टरों की तादाद में कोई बढ़ोतरी नहीं की गयी है। मजबूरन कर्मचारियों को तीन-तीन पारियों में काम करना पड़ता है।
देखा जाये तो राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के मुताबिक शिशु मृत्युदर अनुपात भी घटकर 97 प्रति एक लाख जीवित जन्म हो गया है, आयुष्मान भारत योजना और पोषण अभियान जहां एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक संकेत है, वहीं ये सरकार के सराहनीय प्रयास भी है लेकिन स्वास्थ्य के क्षेत्र में अवसरों के साथ – साथ मौजूद गहन असमानताओं और चुनौतियों के बीच वर्ष दो हजार पच्चीस की थीम ‘ स्वस्थ्य शुरूआत, आशापूर्ण भविष्य ‘ की कल्पना तभी सार्थक होगी जबकि समग्र स्वास्थ्य नीति, समुचित बजट और सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएं।

( लेखक वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article Faridabad district administration is in 24-hour alert mode in view of the threat of possible flood in the Yamuna area यमुना क्षेत्र में संभावित बाढ़ के खतरे के मद्देनजर फरीदाबाद जिला प्रशासन 24 घंटे अलर्ट मोड में
Next Article Retired Justice B Sudarshan Reddy is the opposition's vice-presidential candidate रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के उपराष्ट्रपति कैंडिडेट
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

Surajkund Mela is giving international recognition to craftsmen and artists: Dr. Arvind Sharma
शिल्पकारों व कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहा सूरजकुंड मेला : डॉ अरविंद शर्मा
Faridabad
Outline of BJP's mega training campaign prepared in Surajkund, training programs will run throughout the year at various levels
सूरजकुंड में बनी भारतीय जनता पार्टी के महा प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा, विभिन्न स्तरों पर साल भर चलेंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम
Faridabad
SVSU organizes special sessions on German, Japanese and French
एसवीएसयू में जर्मन, जापानी और फ्रेंच पर विशेष सत्र का आयोजन
हरियाणा
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा
Firm owner arrested in Faridabad for embezzling Rs 22 crore
फरीदाबाद में 22 करोड़ के गबन में फर्म मालिक गिरफ्तार
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.4k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS chief Bhagwat said – dependence should not become a compulsion: Pahalgam attack revealed friends and enemies.
RSS प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने, पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला
18.8k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.1k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
990 Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

The basic foundation of a democratic system; coordination of education, culture and social justice: Krishna Kumar Pathak
विचार

लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल आधार ; शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक न्याय का समन्वय: कृष्ण कुमार पाठक

137 Views
10 hours ago
अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय गुंडागर्दी: विश्व व्यवस्था का संकट और भविष्य
विचार

अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय गुंडागर्दी: विश्व व्यवस्था का संकट और भविष्य

219 Views
4 days ago
Afghanistan-Pakistan: A double game of friendship, enmity, and strategy
विचार

अफगानिस्तान–पाकिस्तान: दोस्ती, दुश्मनी और रणनीति का दोहरा खेल

208 Views
5 days ago
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विचार

विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह

524 Views
1 week ago
The path of nationalism and education
विचार

राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ

282 Views
1 week ago
Conservation of wetlands is possible only if we stop playing with nature: Gyanendra Rawat
विचार

प्रकृति से खिलवाड़ रुके तभी आद्र भूमि का संरक्षण संभव: ज्ञानेन्द्र रावत

165 Views
1 month ago
The past year holds invaluable memories for me: Gyanendra Rawat
विचार

बीते वर्ष मेरे जीवन की अमूल्य थाती हैं: ज्ञानेन्द्र रावत

146 Views
1 month ago
Drinking poison has become the fate of the people of the capital city, Delhi: Gyanendra Rawat
विचार

जहर पीना राजधानी दिल्ली के लोगों की नियति बन गया है: ज्ञानेन्द्र रावत

200 Views
2 months ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
What will happen if there are no trees?: Gyanendra Rawat
पेड़ों के न रहने पर क्या होगा ?: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

National News

Nitish files nomination for Rajya Sabha: Says will support the new government
नीतीश ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया, बोले- नई सरकार को सहयोग रहेगा
1 day ago
Supreme Court said – it is absolutely wrong to take decision on AI generated evidence
सुप्रीम कोर्ट बोला-AI जेनरेटेड सबूतों पर फैसला लेना बिल्कुल गलत
4 days ago
BJP National President Nitin Naveen will go to Rajya Sabha
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा जाएंगे
3 days ago
Suspense over Rajya Sabha candidate in Himachal: Supriya Shrinate's new name in discussion
हिमाचल में राज्यसभा प्रत्याशी पर सस्पेंस, सुप्रिया श्रीनेत का नया नाम चर्चा में
3 days ago
6 people including a husband and wife going to celebrate Holi died: Bus-car collision on Yamuna Expressway
होली मनाने जा रहे पति-पत्नी समेत 6 की मौत, यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-कार की टक्कर
3 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account