चुनाव आयोग बोला- एक्टर विजय की पार्टी मान्यता प्राप्त नहीं
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को मद्रास हाईकोर्ट में कहा- एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल नहीं है। TVK एक मान्यता प्राप्त राज्य पार्टी बनने के लिए जरूरी शर्तों को पूरा नहीं करती। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव की बेंच के सामने ECI के वकील निरंजन राजगोपाल ने कहा- किसी पार्टी को राज्य…
स्वदेशी तेजस ने भरी पहली उड़ान, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रॉडक्शन यूनिट का उद्घाटन किया
भारतीय वायुसेना को मार्क 1 ए लड़ाकू विमानों की आपूर्ति में तेजी लाने के मकसद हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने महाराष्ट्र के नासिक में तीसरी प्रोडक्शन लाइन शुरू की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसका उद्घाटन किया। नासिक के ओझर की इस फेसिलिटी में बने पहले लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट ने शुक्रवार को पहली उड़ान भरी। इस प्रोडक्शन लाइन के जरिए…
गुजरात में 3 साल में पूरी कैबिनेट बदली, कल 16 मंत्रियों का इस्तीफा
गुजरात में भाजपा ने महज 3 साल में CM भूपेंद्र पटेल को छोड़कर लगभग पूरी सरकार बदल दी है। गुरुवार को 16 मंत्रियों से इस्तीफा लिया और शुक्रवार को 26 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। कैबिनेट में 19 नए चेहरे हैं, जबकि पिछली बार के 6 मंत्री ही अपना पद कायम रख पाए हैं। वहीं, 8 OBC, 3 SC, 4…
शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म और फिर कराया गर्भपात, गर्भपात के बाद युवती की हो गई थी मृत्यु
फरीदाबाद: पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गोच्छी बल्लबगढ वासी एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बडी बेटी के साथ अनिल नाम के लडके ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करवा दिया। जिसके बाद उसकी बेटी की तबीयत खराब हो गई व इलाज के दौरान…
भारत में 23 सप्ताह के समय से पहले जन्मे शिशुओं ने रचा इतिहास: अमृता अस्पताल, फरीदाबाद के डॉक्टरों ने किया असंभव को संभव
फरीदाबाद: अमृता अस्पताल, फरीदाबाद के डॉक्टरों ने एक अभूतपूर्व चिकित्सकीय उपलब्धि हासिल की है जिसने नवजात चिकित्सा की सीमाओं को चुनौती दी है। अस्पताल ने मात्र 23 सप्ताह में जन्मे शिशुओं को पूर्णत: स्वस्थ अवस्था में जीवित रखकर इतिहास रचा है। यह भारत में अब तक का सबसे कम आयु वाले शिशुओं का सफल जीवन-रक्षण है, जो केवल 500–600 ग्राम…
जिला युवा महोत्सव में अधिक से अधिक हो युवाओं की भागीदारी
फरीदाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में संबंधित अधिकारियों और जिला की विभिन्न आईटीआई के प्रिंसिपल के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 06 व 07 नवंबर को होने वाले जिला युवा महोत्सव में अधिक से अधिक युवाओं…
हरियाणा सरकार का ‘जन विश्वास–जन विकास’ समारोह आज, मनोहर लाल करेंगे अध्यक्षता
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य भर में आयोजित होने वाले ‘जन विश्वास–जन विकास’ समारोह की तैयारियों को लेकर आज मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य स्तरीय और जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों…
छठ पूजा से पहले यमुना की सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करें अधिकारी : सतबीर मान
फरीदाबाद। छठ पूजा पर्व को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने निर्देश दिए हैं कि यमुना नदी के किनारे स्थापित सभी एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) पूर्ण क्षमता से चालू रखे जाएं, ताकि नदी का जल स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बना रहे। आगामी छठ पूजा महोत्सव से पहले यमुना नदी की जल गुणवत्ता में सुधार के…
गुवाहाटी में वित्तीय साक्षरता और साहित्य का संगम, पुस्तक विमोचन एवं अवार्ड समारोह संपन्न
गुवाहाटी/ गोपाल किरन समाजसेवी संस्था द्वारा एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड इन इंडिया के सहयोग से एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता और निवेशक जागरूकता विषय पर आयोजित पुस्तक विमोचन एवं ग्लोबल विभूति अचीवर्स अवार्ड समारोह हॉल,दिशपुर सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल,गुवाहाटी में गरिमामयी वातावरण और राष्ट्रीय स्तर की भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे…
अहमदाबाद प्लेन-क्रैश: पायलट सुमीत सभरवाल के पिता सुप्रीम कोर्ट पहुंचे
अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के क्रैश की जांच को लेकर पायलट के पिता पुष्कराज सभरवाल और इंडियन पायलट्स फेडरेशन ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। इसमें कहा गया कि वे एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की जांच पर भरोसा खो चुके हैं। इसलिए हम स्वतंत्र जांच की मांग करते हैं। याचिकार्ताओं ने कोर्ट की…
नारायण-सुधा मूर्ति का जाति जनगणना में शामिल होने से इनकार
इंफोसिस के फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति, उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने कर्नाटक में चल रहे सामाजिक और शैक्षणिक सर्वे यानी जाति जनगणना में भाग लेने से इनकार कर दिया है। कुछ दिन सर्वे करने वाले लोग उनके घर गए थे, तो उन्होंने कहा- हम अपने घर पर सर्वेक्षण नहीं करवाना चाहते है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक,…
पंजाब पुलिस का DIG हरचरन भुल्लर गिरफ्तार, CBI ने मोहाली ऑफिस से पकड़ा
पंजाब में रोपड़ रेंज के DIG हरचरन सिंह भुल्लर को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। उसने मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी से 5 लाख रिश्वत मांगी थी। कारोबारी ने CBI को शिकायत दी थी। इसके बाद CBI ने ट्रैप बिछाया। गुरुवार को कारोबारी पैसे लेकर मोहाली स्थित ऑफिस से पहुंचा था। यहीं से…
सरकार ने फूड-ड्रिंकिंग प्रोडक्ट पर ORS लेबल के नियम बदले
केंद्र सरकार की खाद्य सुरक्षा संस्था (FSSAI) ने कहा कि यदि किसी फूड-ड्रिंकिंग प्रोडक्ट का फार्मूला विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से मंजूर न किया गया हो तो कंपनी उस प्रोडक्ट पर ओरल रिहाइड्रेशन साल्ट (ORS) का लेबल नहीं लगा सकेगी। सभी कंपनियों को उनके प्रोडक्ट्स से ORS लेबल हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं। केंद्र सरकार के 2022 और…
गुजरात मंत्रिमंडल में फेरबदल, कल गांधीनगर में शपथ समारोह
दीपावली से ठीक पहले गुजरात मंत्रिमंडल में फेरबदल होने जा रहा है। गुरुवार की रात 8 बजे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सभी मंत्रियों को अपने घर बुलाया है। बताया जा रहा है कि यहां 8-10 मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं। नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुक्रवार, 17 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में भाजपा के केंद्रीय…
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के लिए पोर्टल पर करें आवेदन और उठायें लाभ : डीसी
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों की बेटियों और दिव्यांगजन की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना संचालित की जा रही है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और बेटियों के विवाह के लिए प्रोत्साहन देने का एक सराहनीय प्रयास है। उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने यह जानकारी…
103 किलो पटाखे बरामद, अवैध रूप से बेचने वाले दो लोग गिरफ्तार
फरीदाबाद। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 103 किलोग्राम पटाखे बरामद कर अवैध रूप से पटाखे बेचने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच और थाना ओल्ड पुलिस की टीम ने ये कार्रवाई की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम को सूचना मिली थी कि बल्लभगढ़ मार्किट में अवैध रूप…


