Faridabad/Atulya Loktantra News: जिले में आज कोरोना के 338 मामलों की पुष्टि हुई है वही 676 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार जिला में अब 178596 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 133836 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 44419 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 36821 होम आइसोलेशन पर हैं।
अब तक 337817 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 296782 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 545 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 40490 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 402 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 2926 पॉजिटिव मरीजों को घर पर होम आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 36821मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में सोमवार तक सक्रिय मरीजों की संख्या 3328 बनी हुई है।
अब तक 341 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 88 मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 16 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है। आज जिला में कोरोना के केस का डबलिंग रेट 85.2 दिन व रिकवरी रेट 90.9 प्रतिशत है।
आज आए कोरोना मामलों की पुष्टि ग्रीन फील्ड कॉलोनी, इस्माइलपुर, पल्ला, टिकावली, चावला कॉलोनी, अशोक एन्क्लेव, सेक्टर- 23, 29, 89, 91, 11, 16, 43, 21, 3, 4, 37, 17, 15, 49, 2, 63, 28, 84, 75, पर्वतीय कॉलोनी, जवां, शिव दुर्गा विहार, तिगांव, भगत कॉलोनी, भारत कॉलोनी, पाली, आरपीएस सबाना, एनआईटी- 5, 4, बुखारपुर, खेड़ी कलां, बसेरा कॉलोनी, सराय, मोहना, राजीव कॉलोनी, दयालबाग़, मुजेसर, सूर्य नगर, गाँधी कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, मेवला महाराजपुर, सेहतपुर, स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी, पंजाबीवाड़ा, चंदावली, जवाहर कॉलोनी, त्रिखा कॉलोनी, भीमसेन कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी, एसजीएम नगर, कुंदन कॉलोनी, भूदत्त कॉलोनी, यादव कॉलोनी, नाहर सिंह कॉलोनी, छायंसा, अमर नगर, डबुआ, दिलीप कॉलोनी, सागरपुर, सीकरी व अन्य क्षेत्रों से हुई है।