चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कड़े मुकाबले में भाजपा के संजय टंडन को 2504 वोटों से हरा दिया।
मनीष तिवारी को कुल 216657 वोट मिले। जबकि संजय टंडन को 214153 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस को 48.22 प्रतिशत वोट मिले, वहीं भाजपा को 47.67 प्रतिशत वोट मिले। 15 राउंड की गिनती में भाजपा एक बार भी लीड तक नहीं पहुंच पाई।
कांग्रेस-भाजपा में कड़ा मुकाबला
14वें राउंड के बाद कांग्रेस के मनीष तिवारी को 206522 और भाजपा के संजय टंडन को 202833 वोट मिले हैं। मनीष तिवारी 3689 वोटों से आगे है।
कांग्रेस की लीड घटने लगी
12वें राउंड के बाद कांग्रेस के मनीष तिवारी को 174509 और भाजपा के संजय टंडन को 169518 वोट मिले हैं। मनीष तिवारी 4991 वोटों से आगे चल रहे हैं।
11वें राउंड में भी कांग्रेस आगे
चंडीगढ़ में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के मनीष तिवारी को 157940 और भाजपा के संजय टंडन को 151859 वोट मिले हैं। मनीष तिवारी 6081 वोटों से आगे हैं।
कांग्रेस की लीड घटने लगी
चंडीगढ़ में 10वें राउंड के बाद मनीष तिवारी को 143507 और संजय टंडन को 136909 वोट मिले हैं। तिवारी 6598 वोटों से आगे हैं।
9वें राउंड में भी तिवारी को लीड
चंडीगढ़ में 9वें राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी को 130784 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को 122334 वोट मिले हैं।
आठवें राउंड के बाद भी कांग्रेस आगे
चंडीगढ़ में आठवें राउंड के बाद कांग्रेस के मनीष तिवारी को 118607 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा के संजय टंडन को 108413 वोट मिले हैं। तिवारी 10194 वोट की लीड बनाए हुए हैं।
सातवें राउंड के बाद कांग्रेस को 10 हजार की लीड
सातवें राउंड के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी मनीष तिवारी को 104521 वोट और भाजपा के संजय टंडन को 94036 वोट मिले हैं। मनीष तिवारी 10485 वोटों से आगे चल रहे हैं।

