New Delhi (अतुल्य लोकतंत्र ): संवाददाता/ आगामी 22 अप्रैल, पृथ्वी दिवस पर दिल्ली में जहां सबसे पहले 1932 में गांधी जी पधारे, उस हरिजन सेवक संघ के किंग्सवे कैंप स्थित मुख्यालय में नव प्रभात जन सेवा संस्थान द्वारा आयोजित पृथ्वी सम्मेलन के अवसर पर देश के पर्यावरण रक्षा, जल संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण और सौर ऊर्जा के प्रचार -प्रसार व इस हेतु सम्मानित किया जायेगा।
इस बारे में नव प्रभात जन सेवा संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती सुमन द्विवेदी व ग्रीन इंडिया फाउण्डेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष डा० जगदीश चौधरी ने बताया कि जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पर्यावरण मित्रों व जल योद्धाओं को प्रख्यात पर्यावरणविद श्री अनुपम मिश्र व श्री सुंदर लाल बहुगुणा स्मृति पुरस्कार व समाजसेवियों को प्रख्यात समाजसेवी बाबा आमटे स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
यह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री राजा लक्ष्मण सिंह लापोडिया व हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष प्रख्यात गांधीवादी शंकर कुमार सान्याल प्रदान करेंगे।