नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की तरफ से जारी नई रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले साल सबसे ज्यादा एसिड हमलों की शिकार बेंगलुरु की महिलाएं हुईं।
2022 में बेंगलुरु में सबसे ज्यादा 6 एसिड अटैक हुए। जिसमें से पुलिस ने छह मामले दर्ज किए। इस लिस्ट में दूसरा नाम दिल्ली का है। जहां पांच महिलाएं इसका शिकार हुईं।
आंकड़ों के मुताबिक, NCRB ने करीब 19 बड़े शहरों की लिस्ट जारी की है। बेंगलुरु, दिल्ली के बाद तीसरे नंबर पर अहमदाबाद रहा, जहां ऐसे पांच मामले दर्ज किए गए।
एनसीआरबी डेटा से पता चला है कि दिल्ली में पिछले साल सबसे ज्यादा 7 बार एसिड हमले का प्रयास भी किया गया था। इसके बाद बेंगलुरु में पिछले साल ऐसे 3 मामले दर्ज किए गए। इस बीच, हैदराबाद और अहमदाबाद में 2022 में हमले के प्रयास के दो-दो ऐसे मामले दर्ज किए।


