logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: किसान आंदोलन का नया गढ़ बना करनाल, किसानों के अड़ जाने से मुश्किल में फंसी हरियाणा सरकार
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » किसान आंदोलन का नया गढ़ बना करनाल, किसानों के अड़ जाने से मुश्किल में फंसी हरियाणा सरकार
National News

किसान आंदोलन का नया गढ़ बना करनाल, किसानों के अड़ जाने से मुश्किल में फंसी हरियाणा सरकार

Deepak Sharma
Last updated: 9 September, 2021
By Deepak Sharma
1.3k Views
Share
6 Min Read
SHARE

Karnal Kisan Aandolan: करनाल (Karnal) अब किसान आंदोलन (farmers protest) का नया गढ़ बन गया है। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों (new agricultural laws) के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर कई महीनों से डेरा डाले किसानों ने अब जिला सचिवालय को घेर रखा है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती हैं तब तक वे यहां से नहीं हटेंगे। किसान नेताओं और प्रशासनिक अफसरों के बीच बुधवार को तीन दौर की बातचीत पूरी तरह विफल रही। इसके पहले मंगलवार को भी बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकल सका था। बातचीत विफल होने के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने एलान कर दिया है कि किसानों ने दिल्ली बॉर्डर पर पहले ही डेरा डाल रखा है। अब करनाल सचिवालय पर भी किसानों का डेरा जारी रहेगा।

किसानों की मुख्य मांग लाठीचार्ज का आदेश देने वाले एसडीएम आयुष सिन्हा के खिलाफ केस दर्ज करने और उन्हें सस्पेंड करने की है। अभी तक हरियाणा सरकार ने किसानों की इस मांग पर रजामंदी नहीं जताई है। हरियाणा सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस कदम को उठाने का मतलब सरकार की ओर से अपनी गलती मान लेना है। यही कारण है कि सरकार इस मांग को मानने के लिए तैयार नहीं है। इस मुद्दे पर किसानों के अड़ जाने के कारण अब हरियाणा सरकार मुश्किल में फंस गई है।

धरना खत्म न करने पर अड़े किसान

सरकार से बातचीत विफल होने के बाद किसान नेताओं ने साफ कर दिया है कि सरकार की ओर से जब तक मांगें नहीं पूरी की जाएंगी तब तक किसान जिला सचिवालय नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अफसरों को मुख्य गेट से भीतर नहीं जाने दिया जाएगा। यदि उन्हें सचिवालय के भीतर जाना है तो वे किसी दूसरे रास्ते या दीवार फाँदकर भीतर जाएं। मुख्य गेट से किसान अब नहीं हटेंगे।

किसान नेता राकेश टिकैत, गुरनाम चढ़ूनी और योगेंद्र यादव ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि अफसरों ने बातचीत में अड़ियल रवैया अपना रखा है मगर उन्हें यह बात समझ लेनी चाहिए कि किसान भी पूरी तरह आंदोलन का मन बनाकर धरने पर बैठे हैं। किसी भी सूरत में झुकने वाले नहीं हैं।

किसानों के आंदोलन को देखते हुए करनाल में अभी तक इंटरनेट सेवा बहाल नहीं की गई है। बल्क एसएमएस सेवाओं को भी पूरी तरह सस्पेंड कर दिया गया है। करनाल से सटे हरियाणा के अन्य जिलों पानीपत, कुरुक्षेत्र, जींद और कैथल में इंटरनेट और बल्क एसएमएस की सेवाओं को बहाल कर दिया गया है।

किसानों की लंबी लड़ाई की तैयारी

करनाल में किसानों के डेरा डाल देने से यह स्पष्ट हो गया है कि वे लंबे संघर्ष की तैयारी के साथ यहां पहुंचे हैं। किसानों के लिए पक्के टेंट की व्यवस्था अभी तक नहीं की सकी है। यही कारण है कि काफी संख्या में किसानों ने खुले आसमान के नीचे दरी बिछाकर रात बिताई। किसानों के डेरा डाल देने के बाद लघु सचिवालय पर पैरामिलिट्री फोर्स और काफी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को किसानों को किसी भी सूरत में सचिवालय के भीतर न घुसने देने का आदेश दिया गया है। दूसरी ओर किसानों ने भी सचिवालय के भीतर आवाजाही पूरी तरह से ठप कर दी है। किसान नेताओं ने साफ कर दिया है कि वे न तो किसी को सचिवालय के भीतर जाने देंगे और न तो कोई काम होने देंगे। लघु सचिवालय में कई सरकारी विभागों के कार्यालय हैं जहां हजारों लोग रोज अपने कामकाज के सिलसिले में पहुंचते हैं मगर किसानों के डेरा डालने के बाद सरकारी कामकाज भी पूरी तरह ठप पड़ गया है।

बातचीत विफल होने से मुश्किलें बढ़ीं

बसताड़ा टोल प्लाजा पर 28 अगस्त को किसानों पर हुए लाठीचार्ज में एक किसान सुशील काजल की मौत हो गई थी। इस लाठीचार्ज के दौरान काफी संख्या में किसान घायल भी हुए थे। इस लाठीचार्ज के खिलाफ 7 सितंबर को करनाल में हुई महापंचायत के बाद अब किसानों ने आर-पार की लड़ाई लड़ने का मूड बना लिया है। लाठीचार्ज में एक किसान की मौत हो जाने के कारण किसान संगठनों में काफी ज्यादा गुस्सा दिख रहा है।

किसान संगठन एसडीएम आयुष सिन्हा के खिलाफ केस दर्ज करने और उन्हें सस्पेंड करने की मांग पर अड़े हुए हैं। दूसरी और सरकार इस मांग को मानने के लिए तैयार नहीं है। किसान संगठनों के साथ कई दौर की बातचीत विफल हो जाने के बाद अब हरियाणा सरकार भी मुश्किल में फंस गई है। सरकार की ओर से बातचीत करने वाले अफसर अभी तक किसान नेताओं को मनाने में नाकाम रहे हैं। सरकार आयुष सिन्हा के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से बच रही है। जबकि किसान नेता अब कार्रवाई की मांग पर अड़ गए हैं। जानकारों का कहना है कि दोनों पक्षों के अड़ियल रवैये के कारण आने वाले दिनों में करनाल में किसान और प्रशासन के बीच टकराव और बढ़ सकता है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article पीएम मोदी ने संभाली यूपी चुनाव की कमान, लखनऊ में आज होगी बड़ी बैठक
Next Article पाक सीमा पर पहली हवाई पट्टी का उद्घाटन करेंगे पाक सीमा पर पहली हवाई पट्टी का उद्घाटन करेंगे
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

MLA Moolchand takes a strong stance on the problems caused by the construction of the elevated bridge, directing that sewer and water lines be completed within 15 days.
एलिवेटेड पुल निर्माण के कारण पैदा हुई समस्याओं पर विधायक मूलचंद सख्त, 15 दिन में सीवर-पानी लाइनें पूरी करने का निर्देश
Faridabad
7 accused arrested for assaulting advocate
अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
Faridabad
Local youth should get 50 percent employment in the industries of IMT Chandawali: Raghubir Tewatia
आईएमटी चंदावली के उद्योगों में स्थानीय युवाओं को मिले 50 प्रतिशत रोजगार: रघुबीर तेवतिया
Faridabad
A Honda City crashed into a shop in SGM Nagar after breaking through the shutter.
एसजीएम नगर में दुकान का शटर तोड़कर घुसी होंडा सिटी
Faridabad
Prohibitory orders under Section 163 have been imposed regarding UPSC departmental examinations: Ayush Sinha
यूपीएससी की विभागीय परीक्षाओं को लेकर धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू : आयुष सिन्हा
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Helpline Number of Electricity
बिजली विभाग हेल्पलाइन नंबर Helpline Number of Electricity in India
26.6k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.3k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.1k Views
Online Hindi To English Barakhadi | क से ज्ञ तक इंग्लिश में बाराखड़ी (PDF+Chart)
PDF+Chart Online Hindi To English Barakhadi-क से ज्ञ तक इंग्लिश में बाराखड़ी
21.9k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.5k Views
RSS chief Bhagwat said – dependence should not become a compulsion: Pahalgam attack revealed friends and enemies.
RSS प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने, पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला
18.7k Views
Patanjali Dairy Product Cow Milk, Paneer Rate List
10.1k Views
Kharge said – RSS should be banned, this is what Sardar Patel did.
खड़गे बोले-RSS पर बैन लगे, सरदार पटेल ने यही किया
9.7k Views
Water proof mobile - वाटरप्रूफ मोबाइल फोन्स 2025
Water proof mobile – वाटरप्रूफ मोबाइल फोन्स 2025
9.5k Views
GTA Mobile Bullet - डाउनलोड कैसे करें मोबाइल पर, जानें यहां
GTA Mobile Bullet – डाउनलोड कैसे करें मोबाइल पर, जानें यहां
4.8k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

Kashmiri Youth Exchange Programme: On the fifth day of the programme, Kashmiri youth visited historical and cultural industrial sites of Faridabad.
कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम : कार्यक्रम के पांचवे दिन कश्मीरी युवाओं ने फरीदाबाद के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक औद्योगिक स्थलों का दौरा किया
22k Views
Food Supply Minister Rajesh Nagar appeared strict regarding the working style of private builders, gave orders - solve the problems of the public.
निजी बिल्डर की कार्यशैली को लेकर सख्त नजर आए खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, दिए आदेश- जनता की समस्या दूर करें
22k Views
Arya Samaj played an important role in the country's independence: Vipul Goyal
आर्य समाज की देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका : विपुल गोयल
21.9k Views
Vanvasi Raksha Parivar Foundation
Vanvasi Raksha Parivar Foundation – वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के सेवा कार्य सराहनीय: मूलचंद शर्मा
21.5k Views
Cyber ​​Police Faridabad arrested 32 accused in 12 cases of cyber crime from 21-27 December 2024, recovered ₹ 20 54 210/-
साइबर पुलिस फरीदाबाद ने 21-27 दिसंबर 2024 तक साइबर अपराध के 12 मुकदमों में 32 आरोपी किए गिरफ्तार 20 54 210/-₹ बरामद
21.5k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

Kerala once again a role model for the country - eradicating extreme poverty
National News

केरल फिर देश का रोल मॉडल- अत्यंत गरीबी खत्म की

2 months ago
National News
Bomb threat in Delhi-Bombay High Court turned out to be false
National News

दिल्ली-बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी झूठी निकली

3 months ago
National News
National News

मंहगाई के बीच आमजन को जोर का झटका, मंहगा हुआ दूध

4 years ago
National News

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

Lakes formed by melting glaciers will cause devastation: Gyanendra Rawat
तबाही का कारण बनेंगीं ग्लेशियर पिघलने से बनी झीलें : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
International Yoga Day: 'Yoga Sutra' for a healthy life
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: स्वस्थ जीवन का ‘योग सूत्र’
विचार
The danger of extinction looms over the glaciers of the world: Gyanendra Rawat
दुनिया के ग्लेशियरों पर मंडराता विलुप्ति का खतरा: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
Why is there silence on tampering with faith?: Gyanendra Rawat
आस्था के साथ खिलवाड पर चुप्पी क्यों ?: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

National News

Cabinet Minister Vipul Goel flagged off vehicles equipped with anti-smog gun machines.
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने एंटी स्मोकगन मशीनयुक्त गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी
2 days ago
Modi said – don't make people fill out 30-40 page forms; told ministers – eliminate unnecessary paperwork
मोदी बोले- लोगों से 30-40 पेज के फॉर्म न भरवाएं, मंत्रियों से कहा- फालतू पेपरवर्क खत्म करें
7 days ago
Rahul said the government should make a plan to control pollution; Rijiju replied that they are ready for a discussion in Parliament.
राहुल ने कहा- सरकार प्रदूषण रोकने का प्लान बनाए, रिजिजू बोले- हम संसद में चर्चा को तैयार
4 days ago
Union Minister Dr. Sukhanta Majumdar said at Smart India Hackathon 2025: India's youth power is the biggest strength of our nation.
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 में केंद्रीय मंत्री डॉ. सुखान्त मजुमदार बोले : भारत की युवा शक्ति हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत
7 days ago
Delhi court notice to Sonia Gandhi
सोनिया गांधी को दिल्ली कोर्ट का नोटिस
7 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account