ज्ञानेन्द्र रावत सहित छह पत्रकार सम्मानित
New Delhi/ ATULYA LOKTANTRA ( दीपक शर्मा शक्ति ): गांधी शांति प्रतिष्ठान, नयी दिल्ली में आज आयोजितआचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति राष्ट्रीय समारोह में वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं पर्यावरणविद श्री ज्ञानेन्द्र रावत को हिन्दी साहित्य जगत की जानी-मानी कथाकार चित्रा मुदगल ने प्रख्यात पर्यावरणविद और राजस्थान की रजत बूंदें व आज भी खरे हैं तालाब जैसी नामचीन पुस्तकों के लेखक गांधीवादी अनुपम मिश्र स्मृति राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। समारोह में प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार श्री त्रिलोक दीप को आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय पुरस्कार, इंडिया टुडे समूह के आजतक के वरिष्ठ पत्रकार श्री जयप्रकाश पाण्डेय को देवेन्द्र उपाध्याय स्मृति पुरस्कार, आकाशवाणी की ख्याति प्राप्त एंकर वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती अलका सिंह को पत्रकार कंचना स्मृति पुरस्कार, कृषि विषयक मामलों के जानकार वरिष्ठ पत्रकार श्री भानु प्रकाश सिंह को अरविन्द घोष स्मृति पुरस्कार, छत्तीसगढ़ के जाने-माने पत्रकार और आदिवासियों के अधिकारों के लिए अनवरत संघर्षरत डा० राजाराम त्रिपाठी को मामा बालेश्वर दयाल पुरस्कार व अवधी भाषा के विकास हेतु आजीवन अहम भूमिका निबाहने वाले श्री जगदीश पीयूष जी को मरणोपरांत रमई काका पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति अभियान समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व संपादक राज्य सभा टी वी श्री अरविन्द कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्मारक समिति के अध्यक्ष श्री विनोद शुक्ल, ज़ल विशेषज्ञ एवं पानी पत्रकार श्री अरुण तिवारी, लोकनायक जयप्रकाश अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र के महासचिव श्री अभय सिन्हा, राष्ट्रीय सहारा के पूर्व स्थानीय संपादक श्री टिल्लन रिछारिया,आचार्य पथ के संपादक श्री आनंद श्रीवास्तव, वर्ल्ड वाटर काउन्सिल के सदस्य, बालाजी शिक्षण संस्थान के निदेशक, शिक्षाविद डा० जगदीश चौधरी, शिक्षाविद डा० ऊषा डागर, एनवाईपी के श्री धर्मेन्द्र जी, पर्यावरणविद श्री प्रशांत सिन्हा, पूर्व रक्षा अधिकारी श्री यतेन्द्र चौधरी, नदी पुत्र के नाम से विख्यात श्री अशोक उपाध्याय, नूतन कहानियां के पूर्व संस्थापक- संपादक श्री सुनील श्रीवास्तव, श्री करुणा शंकर मिश्रा, पर्यावरण कार्यकर्ता एवं यूनाइटेड फैडरेशन आफ सोशल रिफार्मर्स के संस्थापक अध्यक्ष जनाब मोहसिन खान, पर्यावरण कार्यकर्ता श्रीमती शैली अग्रवाल, जानी-मानी खिलाडी़ श्रीमती रजनी श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक श्री एस पी यादव, सुप्रीम कोर्ट के वकील श्री अमृत राज, सृष्टि सस्टेनेविल फाउण्डेशन के अध्यक्ष सरदार सुखविन्दर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता श्री नरेन्द्र सिंह, श्री विनय कुमार खरे,श्रीमती सरोज सिन्हा, श्रीमती निशा श्रीवास्तव, श्रीमती मधु खरे सहित देश के प्रमुख समाजसेवियों, मीडिया कर्मियों, साहित्यकारों, शिक्षाविदों व पर्यावरण प्रेमियों आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय थी।