पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के दिन्हाटा की चुनावी रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा चुनावों के दौरान बम लगाने की योजना बना रही है। जांच के लिए NIA को लाएगी।
तमिलनाडु चुनाव के लिए तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख और एक्टर विजय ने गुरुवार को पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया। इसमें महिलाओं को साल में 6 फ्री गैस सिलेंडर और 60 साल से कम उम्र की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए देने का वादा किया गया है।
इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की मदद के लिए शादी के समय 8 ग्राम सोना और सिल्क साड़ी देने का भी वादा किया गया है।
महिला आरक्षण विधेयक पर पश्चिम बंगाल के विपक्ष के सांसद सुवेंदु अधिकारी ने कहा- यह एक ऐतिहासिक फैसला है। यह एक लंबे समय से लंबित फैसला है।
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कूच बिहार रैली में ममता बनर्जी पर नॉन-वेज खाने को लेकर झूठा डर फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी यह कहकर डर फैला रही हैं कि अगर बंगाल में भाजपा की सरकार बनी तो नॉन-वेज खाने पर रोक लगाई जाएगी।
सरमा ने ममता बनर्जी को असम आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि मैं उन्हें एक बार असम आने का न्योता देता हूं, ताकी वो आएं और देखे कि असम में नौन-वेज मिलता है कि नहीं।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी असली चिंता का कारण नॉन-वेज नहीं बीफ और गौहत्या है, क्योंकी अगर भाजपा बंगाल में सत्ता में आएगी तो गोहत्या पर पूरी तरह से रोक लगा देगी। इसलिए ममता बनर्जी लोगों को नॉन-वेज का डर दिखा कर भड़का रहीं हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के तबादले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। यह तबादले भारतीय चुनाव आयोग द्वारा किए गए थे। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि इस मामले में उठाए गए कानूनी प्रश्न को फिलहाल खुला रखा जाएगा।
भाजपा नेता शुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में जानबूझकर ‘अरबी संस्कृति’ को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे सनातन विरासत कमजोर हो रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा बंगाल को ‘बंगाली हिंदुओं की मातृभूमि’ के रूप में सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।


