logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: अब पैंडोरा पेपर्स में सचिन, अनिल अंबानी समेत कई बड़े नाम
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » अब पैंडोरा पेपर्स में सचिन, अनिल अंबानी समेत कई बड़े नाम
National News

अब पैंडोरा पेपर्स में सचिन, अनिल अंबानी समेत कई बड़े नाम

Deepak Sharma
Last updated: 4 October, 2021
By Deepak Sharma
1.1k Views
Share
10 Min Read
SHARE

Pandora Papers Leak: पनामा पेपर्स (panama paper) नाम से हुए खुलासे के बाद अब पैन्डोरा पेपर्स (Pandora paper Leak) दूसरा बड़ा खुलासा है। इसमें पता चला है कि दुनिया के कई अमीर और शक्तिशाली लोग सरकारों की नजर से अपनी संपत्ति को छुपाने और टैक्स (Tax) से बचने के लिए मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) का सहारा ले रहे हैं। 14 कंपनियों के लाखों लीक दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि दुनियाभर के राजनेताओं, अरबपतियों और अन्य मशहूर हस्तियों ने किस तरह धन बचाने और जमा करने के लिए टैक्स पनाहगाहों का इस्तेमाल किया है।

भारत के इंडियन एक्सप्रेस इस पड़ताल में शामिल थे

इंटरनेशनल कन्सॉर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स ने 14 कंपनियों के बीस लाख दस्तावेजों का एक साल तक अध्ययन करने के बाद कई सनसनीखेज खुलासे किये हैं। ब्रिटेन के द गार्जियन और भारत के इंडियन एक्सप्रेस इस पड़ताल में शामिल थे। पैंडोरा पेपर्स के नाम से चर्चित इस खुलासे में ऐसी 29 हजार कंपनियों और ट्रस्ट का पता चला है जिन्हें विदेशों में बनाया गया था। दस्तावेजों के अध्ययन के बाद दावा किया गया है कि विभिन्न देशों के व्यापारियों, उद्योगपतियों, राजनेताओं और सेलेब्रिटीज़ ने अपने कमाई छिपाई।

भारत के कई बड़े नाम

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक इन दस्तावेजों में 300 से ज्यादा भारतीयों के नाम हैं ।जिनमें उद्योपति अनिल अंबानी, नीरव मोदी की बहन और किरन मजूमदार शॉ के पति जैसे लोग शामिल हैं। विदेशों के जिन बड़े लोगों के नाम पैंडोरा पेपर्स खुलासे में उजागर किए गए हैं उनमें जॉर्डन के राजा, उक्रेन, केन्या और इक्वेडोर के राष्ट्रपति, चेक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर शामिल हैं। इन दस्तावेजों में कम से कम 35 मौजूदा या पूर्व राष्ट्राध्यक्षों के नाम लिए गए हैं। दस्तावेज दिखाते हैं कि किस तरह किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने मैलिबु, कैलिफॉर्निया, वॉशिंगटन और लंदन में अपनी 100 मिलियन डॉलर की संपत्तियां बनाने के लिए कर से राहत देने वाली जगहों पर कंपनियों का एक नेटवर्क खड़ा किया। रिपोर्ट में रॉक ग्रुप यू 2 के सदस्य और एक्टिविस्ट बोनो का नाम भी हैं। पाकिस्तान के लगभग 700 नाम भी शामिल हैं।

धनकुबेरों ने अपने धन छिपाने के नए तरीके खोज लिए

रिपोर्ट में बताया गया है कि पनामा पेपर्स के खुलासे के बाद धनकुबेरों ने अपना धन छिपाने के नए तरीके खोज लिए हैं। मिसाल के तौर पर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने पनामा पेपर्स खुलासे के सिर्फ तीन महीने बाद ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड्स में अपनी हिस्सेदारी बेच दी थी। हालाँकि सचिन तेंदुलकर के वकील ने कहा है कि उनका सारा निवेश वैध है। रिपोर्ट के अनुसार, अब भारतीय उद्योगपति विदेशों में कई ट्रस्ट स्थापित कर रहे हैं ताकि अपने धन को अलग अलग हिस्सों में बांटकर सरकारी निगाहों से बचा जा सकें। इनमें भारत, रूस, अमेरिका और मेक्सिको समेत कई देशों के 130 अरबपति शामिल हैं।

1,000 विदेशी कंपनियों के बारे में पता चला है

दस्तावेजों में लगभग 1,000 विदेशी कंपनियों के बारे में पता चला है जिन्हें दुनियाभर के 336 मंत्रियों, नेताओं और सरकारी अधिकारियों ने स्थापित किया था। इनमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के कैबिनेट मंत्री और उनके परिवारवाले भी शामिल हैं। पैंडोरा पेपर्स दिखाते हैं कि अमेरिका और यूरोप में स्थित वैश्विक बैंक, वकालत कंपनियां और अकाउंटिंग फर्म भी कर चोरी और कमाई को छिपाने की इस व्यवस्था को मदद करते हैं। पैंडोरा पेपर्स से पता चला कि दुनियाभर के बैंकों ने पनामा की एक वकालत कंपनी एल्कोगल की मदद से कम से कम 3,926 ग्राहकों के लिए विदेशों में कंपनियां स्थापित कीं। इस कंपनी के दफ्तर न्यूजीलैंड, उरुग्वे और यूएई में भी हैं। इस कंपनी ने ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड्स अमेरिकी बैंक मॉर्गन स्टैनली के आग्रह पर 312 कंपनियां बनाईं।

दुनिया के 150 मीडिया संस्थानों के 600 से ज्यादा पत्रकारों ने जो रिपोर्ट छापी हैं, वे 1996 से 2020 तक के हैं। जिन कंपनियों व ट्रस्ट बनाने की बात हो रही है वे 1971 से 2018 के बीच स्थापित हुईं। रिपोर्ट के मुताबिक अगले एक दो दिन में पेंडोर पेपर्स लीक की विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

अनिल अम्बानी का मामला

फरवरी, 2020 में लंदन की एक अदालत को अनिल अंबानी ने बताया था कि उनकी कुल आय शून्य है। लेकिन पैन्डोरा पेपर्स की जांच में खुलासा हुआ है कि रिलायंस एडीए ग्रुप के चेयरमैन और उनके प्रतिनिधियों के पास जर्सी, ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड्स और साइप्रस जैसी जगहों पर कम से कम 18 विदेशी कंपनियां हैं। इनकी स्थापना 2007 से 2010 के बीच हुई थी। इनमें से सात कंपनियों ने कम से कम 1.3 बिलियन डॉलर का निवेश और ऋण प्राप्त किया था। जर्सी में अनिल अंबानी के नाम पर तीन कंपनियां हैं। इन सभी को दिसंबर 2007 और जनवरी 2008 में बनाया गया था। रिकॉर्ड्स बताते हैं कि इन कंपनियों को सर्विस देने वाली सात फर्म्स को रिलायसं, अनिल अंबानी की गारंटी पर निवेश के लिए ऋण भी मिला था। इस निवेश के पैसे को दूसरी कंपनियों को बतौर ऋण देकर घुमाया गया था। इन कंपनियों ने 500 मिलियन डॉलर और 220 मिलियन डॉलर का कर्ज आईसीआईसीआई से लिया था।

इस मामले में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नाम भी सामने आ रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार पैंडोरा पेपर्स यह दावा करते हैं कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित गर्लफ्रैंड की स्वामित्व वाली एक कंपनी ने 30 करोड़ का अपार्टमेंट खरीदा था । साथ ही पुतिन से जान-पहचान के बाद उनकी कथित गर्लफ्रैंड ने मॉस्को में कई संपत्तियां, एक क्रूज और सेंट पीटर्सबर्ग में एक फ्लैट ख़रीदा है, जिसकी कुल कीमत 100 मिलियन डॉलर के आसपास आंकी जा रही है।

पैंडोरा पेपर्स के द्वारा यह भी दावा किया गया है कि पुतिन की मोनाको (Monaco) में गुप्त संपत्ति है । विदेश में भी उनकी एक कंपनी है, जिसका स्वामित्व उनकी कथित गर्लफ्रैंड के पास है, साथ ही पैंडोरा पेपर्स के मुताबिक पुतिन के सहयोगी गौरक़ानूनी तरीके से संपत्ति बनाने में जुटे हुए हैं। हालांकि रूसी सरकार ने इस मामले में अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

दुनियाभर के करीब 1.20 करोड़ दस्तावेजों को खंगालने के बाद यह जानकारी सामने आयी है।पैंडोरा पेपर्स लीक की जांच “बीबीसी” और “द गार्डियन” द्वारा शुरू की गई थी। बीबीसी के मुताबिक पैंडोरा पेपर्स लीक में लगभग 30 लाख तस्वीर, 10 लाख ईमेल, 64 लाख दस्तावेज़ और 5 लाख स्प्रेडशीट शामिल हैं।

इस पेपर लीक के चलते 90 देशों के 330 ऐसे नेताओं के नाम शामिल हैं , जिन्होंने अपनी संपत्ति छुपाने के लिए गुप्त कंपनियों का इस्तेमाल किया है।

लिस्ट में कुल 300 भारतीयों का नाम दर्ज है जिन्होनें टैक्स से बचने के लिए कई तरह के गैर-कानूनी तरीके अपनाए हैं। हालांकि नामों का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है, नामों के खुलासे को लेकर पैंडोरा पेपर्स लीक करने वाली कंपनी का कहना है कि नामों का ऐलान धीरे-धीरे सबूतों के साथ किया जाएगा।

“पैंडोरा पेपर्स लीक” से सबसे ज़्यादा चौंकाने वाली बात जो सामने आई है वह यह है कि दुनिया भर में करीब 5.6 ट्रिलियन डॉलर से 32 ट्रिलियन डॉलर तक रुपये विदेश में बेनामी कंपनी बनाकर जमा किये गए हैं, इससे यह साफ है कि भारत की जीडीपी से ज़्यादा दुनिया भर में टैक्स चोरी हो रही है।

करीब 5 साल पहले पनामा पेपर्स लीक मामले ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। पनामा पेपर्स लीक के द्वारा यह खुलासा हुआ था कि कैसे बड़ी हस्तियां और अमीर कारोबारी टैक्स चोरी और बेनामी संपत्ति को छुपाने के लिए विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल करते थे। पनामा पेपर्स लीक से भारत से संबंधित लोगों की करीब 20,000 करोड़ रुपए की अघोषित आय का पता चला था। पनामा पेपर्स के अंतर्गत करीब 1 करोड़ 15 लाख गुप्त फाइलें और 2,14,000 कंपनियों से संबंधित जानकारी मौजूद है।

पनामा पेपर्स लीक मामले के चलते पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था, पनामा खुलासे में शरीफ के अलावा कई फिल्मी और खेल जगत की हस्तियों समेत करीब 140 लोगों की संपत्ति का भी खुलासा हुआ था। दस्तावेजों के खुलासे में 500 भारतीयों के नाम भी शामिल होने की बात सामने आई थी।

TAGGED:Anil Ambani in Pandora PapersNow many big names including Sachin
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article जाओ धरती जाओ, शीघ्र ही मैं आता हूँ, दशरथ के घर जन्म ले रावण को खोज मिटाता हूँ
Next Article SC ने कहा- कोरोना से मरने वाले परिजनों को दें 50 हजार का मुआवजा
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

The fire at Sector 24 Kalka Steel Company is the government's irresponsibility: Naresh Shastri
सेक्टर 24 कालका स्टील कंपनी की आगजनी सरकार की गैर जिम्मेदारी : नरेश शास्त्री
Faridabad
Outline of BJP's mega training campaign prepared in Surajkund, training programs will run throughout the year at various levels
सूरजकुंड में बनी भारतीय जनता पार्टी के महा प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा, विभिन्न स्तरों पर साल भर चलेंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम
Faridabad
SVSU organizes special sessions on German, Japanese and French
एसवीएसयू में जर्मन, जापानी और फ्रेंच पर विशेष सत्र का आयोजन
हरियाणा
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा
Firm owner arrested in Faridabad for embezzling Rs 22 crore
फरीदाबाद में 22 करोड़ के गबन में फर्म मालिक गिरफ्तार
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.4k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS chief Bhagwat said – dependence should not become a compulsion: Pahalgam attack revealed friends and enemies.
RSS प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने, पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला
18.8k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.1k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

Delhi Liquor Policy Case: High Court issues notice to all 23 accused
National News

दिल्ली शराब नीति केस-हाइकोर्ट का सभी 23 आरोपियों को नोटिस

110 Views
14 hours ago
Petition in Supreme Court to consider onion and garlic as Tamasic
National News

सुप्रीम कोर्ट में प्याज-लहसुन को तामसिक मानने की याचिका

102 Views
14 hours ago
Election Commissioner Gyanesh Kumar arrives in Bengal, offers prayers at Kalighat
National News

बंगाल पहुंचे चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, कालीघाट में पूजा की

106 Views
14 hours ago
Opposition creates ruckus in both houses over Iran war, demands discussion
National News

ईरान जंग पर विपक्ष का दोनों सदनों में हंगामा, चर्चा की मांग

107 Views
14 hours ago
In Indore, missiles sprayed gulal, turning the sky colourful: elephant's trunk
National News

इंदौर में मिसाइलों से उड़ा गुलाल, रंगीन हो गया आकाश, हाथी की सूंड

178 Views
2 days ago
Third day of CM Mamata's protest: Said- one country against BJP
National News

CM ममता के धरने का तीसरा दिन, बोलीं- BJP पर एक देश

161 Views
2 days ago
On the presidential controversy, Modi said – the public will teach Mamata a lesson
National News

राष्ट्रपति विवाद पर मोदी बोले- ममता को जनता सबक सिखाएगी

185 Views
2 days ago
RPM's monthly Google Meet, held on Women's Day, emphasized on the expansion of the organization.
National News

महिला दिवस पर आयोजित आरपीएम की मासिक गूगल मीट में संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया

234 Views
2 days ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The entire Himalayan region is facing an ecological crisis: Gyanendra Rawat
पारिस्थितिकी संकट से जूझ रहा समूचा हिमालयी क्षेत्र: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

National News

Nitish files nomination for Rajya Sabha: Says will support the new government
नीतीश ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया, बोले- नई सरकार को सहयोग रहेगा
5 days ago
Deputy CM Keshav Maurya's helicopter makes emergency landing
डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
3 days ago
BJP National President Nitin Naveen will go to Rajya Sabha
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा जाएंगे
7 days ago
RPM's monthly Google Meet, held on Women's Day, emphasized on the expansion of the organization.
महिला दिवस पर आयोजित आरपीएम की मासिक गूगल मीट में संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया
2 days ago
Modi said- Israel-Iran war should end soon: Military conflict is not the solution to any problem.
मोदी बोले- इजराइल-ईरान जंग जल्द खत्म हो, सैन्य संघर्ष किसी समस्या का समाधान नहीं
5 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account