Paytm IPO: निवेशकों का बहुप्रतीक्षित Paytm का IPO (Intial Public Offering) आज से खुला गया। Paytm IPO को देश के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ बताया जा रहा है। ख़बरों के अनुसार, खुलने के साथ ही Paytm IPO 6 प्रतिशत फीसदी के करीब ‘ओवर-सब्सक्राइब’ हो गया। जबकि, रिटेल निवेशकों के लिए अलग से रखे गए शेयरों का कोटा खबर लिखे जाने तक 34 प्रतिशत ओवर-सब्सक्राइब हो चुका था। बता दें, कि Paytm IPO में कोई भी निवेशक 8 से 11 नवंबर 2021 तक पैसा लगा सकता है। IPO के जरिए PAYtm का बाजार से करीब 18 हजार करोड़ रुपए से अधिक जुटाने की योजना है।
निवेशकों को जानकारी के लिए बता दें, कि इसमें 8,300 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी होगा। जबकि, 10,000 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) में बेचे जाएंगे। पेटीएम ने एंकर इन्वेस्टर्स से 82 सौ करोड़ की राशि 3 नवंबर हो ही जुटा लिए हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि कोई भी शख्स अगर इसमें निवेश का करना चाहता है तो सबसे पहले इससे जुड़ी सारी डिटेल्स पढ़ लें।
Paytm IPO से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां:
-Paytm IPO आज यानी 8 नवंबर 2021 को ओपन हो चुका है।
-11 नवंबर 2021 को यह बंद हो रहा है।
-इस आईपीओ का प्राइस बैंड 2,080 से 2,150 रुपए के बीच होगा।
-जानकर बताते हैं किसी भी निवेशक को 12,480 रुपए की न्यूनतम राशि निवेश करनी होगी।