दिल्ली : मेट्रो के इन दो स्टेशनों पर एंट्री बंद, DMRC ने दी जानकारी

New Delhi/Atulya Loktantra : दिल्ली मेट्रो का सफर कर अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचने वालों के लिए अपडेट है। दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास के द्वार बंद है। इसी तरह से जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट बंद हैं। DMRC ने बताया कि अन्य स्टेशनों पर सामान्य यातायात जारी है।

बुधवार को भी इन स्टेशनों पर रही पाबंदी
दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा बाद बीते हुए बुधवार को भी लालकिले और जामा मस्जिद स्टेशनों पर प्रवेश बंद कर दिया गया था। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने लाल किले पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच लाल किला मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया था जबकि जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन से प्रवेश पर रोक लगा दी। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को ट्रैक्टर परेड के हिंसक होते ही लाल किला, आईटीओ, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ सहित मध्य, उत्तर एवं पश्चिम दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया था।

बुधवार को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अधिकारी ने बताया, “जिन मेट्रो स्टेशनों पर कल सेवाएं बंद की गई थी वहां देर रात सेवाएं बहाल कर दी गई। लाल किला मेट्रो स्टेशन को दोबारा बंद किया गया है और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन से प्रवेश अभी बंद है। अन्य मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं सामान्य हैं।”

Deepak Sharma
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी । आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।

Atulya Loktantra Video