logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया के सेवानिवृति पर गौरवमयी विदाई समारोह
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » डीएवी शताब्दी महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया के सेवानिवृति पर गौरवमयी विदाई समारोह
News

डीएवी शताब्दी महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया के सेवानिवृति पर गौरवमयी विदाई समारोह

Deepak Sharma
Last updated: 30 April, 2025
By Deepak Sharma
663 Views
Share
8 Min Read
Glorious farewell ceremony on the retirement of Principal of DAV Shatabdi Mahavidyalaya Dr. Archana Bhatia
Glorious farewell ceremony on the retirement of Principal of DAV Shatabdi Mahavidyalaya Dr. Archana Bhatia
SHARE

लगभग चार दशक के लंबे समय तक डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में एक शिक्षिका के रूप में अपनी यात्रा पूरी कर रही कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया का आज विदाई समारोह आयोजित किया गया | वर्ष 1986 में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय से एम.कॉम में गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. भाटिया ने 14 दिसंबर 1988 में एक सहायक प्रोफेसर के रूप में अपने शिक्षण करियर की शुरुआत डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के साथ की | हरियाणा सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वर्ष 2023 में उनको स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया | एशिया व इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में डॉ. भाटिया के नाम एक घंटे में 69 स्टेटिस्टिक्स विषय की परिभाषाएं व उनके लेखकों के सही नाम लिखने के लिए दर्ज है | उन्होंने 9 शैक्षणिक, 12 गैर शैक्षणिक किताबों का लेखन करने के साथ-साथ 51 शोध पत्रों का प्रकाशन भी विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में किया है |

वहीं 5 पेटेंट्स भी प्राचार्या के नाम पर दर्ज हैं | 5 रिसर्च स्कॉलर्स उनके मार्गदर्शन में अपनी पीएचडी की डिग्री हासिल कर चुके हैं और कुछ अभी भी अध्ययनरत हैं | इसके अलावा अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में उन्होंने परीक्षक, शोध विशेषज्ञ, संपादकीय बोर्ड सदस्य, आदि के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं | गुणवत्तापूर्ण शिक्षण देने के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में भी डॉ. भाटिया की भूमिका अतुलनीय रही है | विदाई समारोह में महाविद्यालय के पूर्व शिक्षक मुकेश बंसल, शिक्षाविद सुरेखा जैन, राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्या व डीएचइओ डॉ. सुनिधि, दयानंद महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मंजू, प्राचार्या के बचपन की मित्र व पूर्व केंद्रीय कर्मचारी रश्मि शेनन तथा अंजली, प्राचार्या के भाई दीपक मल्होत्रा के साथ अन्य परिवारजन व मित्रगण शामिल हुए | सभी ने अपने शब्दों में डॉ. भाटिया के जीवन, शिक्षण, लेखन, निर्देशन, समर्पण, स्नेह आदि को बयां किया व आगामी जीवन यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं |

महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या के रूप में डॉ. अर्चना भाटिया ने जून 2024 में कार्यभार संभाला | उन्होंने कुछ बहुत ही जरूरी त्वरित निर्णय महाविद्यालय से जुडे कार्यों के निर्वहन के लिए अमल में लाने का काम किया | नवागन्तुक छात्रों के रुझान को देखते हुए कुछ विभागों की सीटों को दस प्रतिशत बढाने का निर्णय लिया गया | बेहतर अनुशासन व्यवस्था बनाने के लिए छात्रों के साथ-साथ शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों को भी आई-कार्ड देने की पहल की गई | काफी समय से रूसा की ग्रांट का जो पैसा बिना इस्तेमाल के रह गया था, उन्होंने पद संभालते ही उस पैसे के जरिये शिक्षण से जुड़े उपकरण जैसे डिजिटल नोटिस बोर्ड, स्मार्ट इंटरैक्टिव पैनल, एन-कंप्यूटिंग लैब, एलईडी प्रोजेक्टर आदि खरीदकर महाविद्यालय में लगवाने का काम किया | आज छात्र मॉडर्न शिक्षण उपकरणों से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं |

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी के लिए बजट को बढ़ाया जिससे यूथ फेस्ट में पदकों की संख्या में इजाफा हुआ और विभिन्न महाविद्यालयों में होने वाली प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया | खेल के क्षेत्र में भी महाविद्यालय के खिलाडियों ने बढ़िया प्रदर्शन कर ढेरों मैडल लाने के साथ ही नेशनल व इंटरनेशनल गेम्स में चयन पाकर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया | छात्रों को योग की शिक्षा के साथ ही सूर्यनमस्कार कार्यक्रमों का हिस्सा बनने का मौका मिला | छात्रों को शिक्षण के साथ रोजगार उन्मुख बनाने के लिए महाविद्यालय द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अलग से सत्र आयोजित करवाए गए और कुछ प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण संस्थानों को भी व्याख्यान देने के लिए महाविद्यालय बुलवाया गया | ब्यूटी पार्लर संचालन द्वारा स्वयं को सक्षम बनाने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम सर्टिफाइड कोर्स छात्राओं के लिए चलवाये गए | दो एनसीसी कैडेट्स इस बार गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में शामिल हुए | गणतंत्र दिवस पर गिनीज बुक में दर्ज की गई झांकी का हिस्सा भी महाविद्यालय के छात्र रहे | एनएसएस के राष्ट्रीय स्तर कैंप में भी महाविद्यालय के छात्र को टीम लीडर बनने का मौका मिला |

छात्रों के औद्योगिक व ऐतिहासिक अनुभव प्रदान करने के लिए बैंक, होटल, मीडिया चैनल्स, सरकारी संस्थानों, लोकसभा, राष्ट्रपति भवन अमृत उद्यान, ट्रेड फेयर, बुक फेयर जैसी जगह पर यात्राओं को संपन्न कराया गया | छात्रों के बेहतर प्लेसमेंट के लिए प्लेसमेंट सेल द्वारा रिज्यूमे राइटिंग, मॉक इंटरव्यू व कंपनियों द्वारा जॉब ऑफर्स कार्यक्रम आयोजित करवाए गए | यूथ रेड क्रॉस इकाई द्वारा भी महाविद्यालय परिसर में चिकित्सा जांच, रक्त दान शिविर, थैलेसीमिया जांच जैसे कैंपों का आयोजन करवाया गया | महिला प्रकोष्ठ द्वारा नारी सशक्तिकरण को लेकर गर्ल्स चाइल्ड डे, पॉश एक्ट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए | इनके अलावा नशा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रत्येक माह में दो बार रैली व प्रतियोगिताएं संपन्न कराना, यातायात नियमों की जानकारी के लिए रोड सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम चलवाना, मतदान जागरूकता के लिए शपथ कार्यक्रमों का आयोजन भी इसमें शामिल रहा | शिक्षकों के शिक्षण, शोध को बेहतर बनाने के लिए वर्कशॉप, सेमिनार, रिफ्रेशर कोर्स आदि आयोजित करवाए गए | गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए सेमिनार, इंग्लिश लैंग्वेज कम्युनिकेशन कोर्स, ट्रे-गार्डन डेवलपमेंट प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन भी करवाया गया | पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए विभिन्न संस्थानों के साथ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे कार्यक्रम आयोजित कर पांच सौ से ज्यादा पेड़ महाविद्यालय परिसर व परिसर के बाहर लगवाए गए | कचरा प्रबंधन प्रोत्साहन के लिए रसोई घर अपशिष्टों को मशीन द्वारा कम्पोस्ट बनाने का प्रशिक्षण देना भी महाविद्यालय द्वारा करवाया गया |

आर्य समाज इकाई द्वारा प्रत्येक माह कई हवन कार्यक्रम व सनातन धर्म को लेकर आध्यात्मिक उपदेश कार्यक्रम छात्रों में नैतिक व सामाजिक मूल्यों के विकास के लिए आयोजित करवाए गए | प्राचार्या ने वर्षों से लंबित पड़े कार्य जैसे रंगाई-पुताई, फायर सेफ्टी मेंटेनेंस, बिल्डिंग को नुकसान पंहुचा रहे पेड़ो की छटाई को भी महाविद्यालय व डोनेशन के जरिये मिले पैसों से सम्पन्न करवाया | प्राचार्या ने वाणिज्य विभाग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए अपनी स्वयं की आर्थिक मदद द्वारा संचालित ‘सशक्त कदम’ नामक छात्रवृति योजना को भी आजीवन के लिए शुरू किया है | यह एक ऐसी लम्बी फेहरिस्त है जो प्राचार्या के कार्यों को बताने के लिए नाकाफी है क्योंकि समय के साथ यह काफी लम्बी होती रही और महाविद्यालय भी नई ऊंचाइयों की तरफ अग्रसर रहा |

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article National Lok Adalat will be organized in Faridabad on May 10: CJM Ritu Yadav फरीदाबाद में 10 मई को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम रितु यादव
Next Article NEET exam will be held on May 4 at 17 examination centers in the district: DC जिला के 17 परीक्षा केंद्रों पर 4 मई को होगी नीट की परीक्षा : डीसी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

Bulk waste generators must follow the rules of the Municipal Corporation, otherwise action will be taken: Dhirendra Khadagta
बल्क वेस्ट जेनरेटर नगर निगम के नियमों का करें पालन नहीं तो होगी कार्यवाही : धीरेंद्र खड़गटा
Faridabad
The Deputy Commissioner called for joint action from the public and departments to control air pollution.
डीसी ने वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए जनता और विभागों को संयुक्त कार्रवाई का आह्वान
Faridabad
Rehearsals are underway for the 77th Republic Day celebrations, and the Health Minister will pay tribute to the martyrs at the War Memorial.
77वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर रिहर्सल जारी, स्वास्थ्य मंत्री वॉर मेमोरियल पर देंगी शहीदों को श्रद्धांजलि
Faridabad
Value Education Contest 2025 organized at ISKCON Temple Faridabad
इस्कॉन मंदिर फरीदाबाद में वैल्यू एजुकेशन कॉन्टेस्ट 2025 का आयोजन
Faridabad
Surajkund Mela is giving international recognition to craftsmen and artists: Dr. Arvind Sharma
शिल्पकारों व कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहा सूरजकुंड मेला : डॉ अरविंद शर्मा
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.3k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.1k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22k Views
Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
21.5k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS chief Bhagwat said – dependence should not become a compulsion: Pahalgam attack revealed friends and enemies.
RSS प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने, पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला
18.7k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

AIMA MAy MAT
AIMA MAT Result 2025: अखिल भारतीय प्रबंधन संघ आज जारी करेगा प्रबंधन एप्टीट्यूड टेस्ट 20के परिणाम, www.aima.in पर करें चेक
2.1k Views
Student stabbed to death outside Aggarwal College
अग्रवाल कॉलेज के बाहर छात्र की चाकू मारकर हत्या
2k Views
Thousands of ISKCON devotees reached the cinema hall to watch 'Mahavtar Narasimha'
हज़ारों इस्कॉन भक्त पहुंचे सिनेमा हॉल ‘महावतार नरसिंह’ देखने
1.5k Views
चंद्र मोहन,एसपी पलवल
सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह प्रसारित की तो खैर नहीं, होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
1.4k Views
National Lok Adalat will be organized in Faridabad on May 10: CJM Ritu Yadav
फरीदाबाद में 10 मई को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम रितु यादव
1.3k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

American billionaire says New York will become like Mumbai
National NewsNews

अमेरिकी अरबपति बोले- मुबंई जैसा बन जाएगा न्यूयॉर्क

70 Views
3 months ago
WBSSC Result 2025 | वेस्ट बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन रिजल्ट 2025
News

WBSSC Result 2025 | वेस्ट बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन रिजल्ट 2025

162 Views
3 months ago
Innocent Indian spent 43 years in US prison: Ordered to leave the country upon acquittal; now courts have imposed a stay
News

बेगुनाह भारतीय 43 साल अमेरिकी जेल में रहा: बरी होते ही देश छोड़ने का फरमान था; अब अदालतों ने रोक लगाई

163 Views
3 months ago
Maharashtra doctor suicide case: Landlord's son arrested
News

महाराष्ट्र डॉक्टर आत्महत्या केस, मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार

37 Views
4 months ago
Sharad Foundation distributed clothes to the poor children of the slum
News

शरद फाउंडेशन द्वारा झुग्गी बस्ती के गरीब बच्चों में कपड़ों का वितरण किया गया

305 Views
4 months ago
Today the country needs leadership like Jayaprakash Narayan: Gyanendra Rawat
News

आज देश को जयप्रकाश नारायण जैसे नेतृत्व की जरूरत: ज्ञानेन्द्र रावत

79 Views
4 months ago
Air Force Chief said – Pakistan was defeated in 4 days
News

एयरफोर्स चीफ बोले- पाकिस्तान को 4 दिन में धूल चटाई

106 Views
4 months ago
News

जेल से छूटने के बाद आजम-अखिलेश की पहली मुलाकात

80 Views
4 months ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
What will happen if there are no trees?: Gyanendra Rawat
पेड़ों के न रहने पर क्या होगा ?: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The entire Himalayan region is facing an ecological crisis: Gyanendra Rawat
पारिस्थितिकी संकट से जूझ रहा समूचा हिमालयी क्षेत्र: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

National News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
7 days ago
Drug addiction is a serious threat to society, freedom from it is a collective responsibility
नशा समाज के लिए गंभीर खतरा, इससे मुक्ति सामूहिक जिम्मेदारी
5 days ago
Vande Mataram will be sung before Jana Gana Mana: All 6 paragraphs must be sung.
जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम:सभी 6 पैरा गाना जरूरी
4 days ago
Notice of no-confidence motion presented against Lok Sabha Speaker
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश
5 days ago
Internet shutdown for five days in Ukhrul, Manipur: Miscreants set fire to 25 houses and four government quarters
मणिपुर के उखरुल में पांच दिन के लिए इंटरनेट बंद, उपद्रवियों ने 25 घर और चार सरकारी क्वार्टर फूंके
5 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account