Chandigarh/Atulya Loktantra : अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल के सामने अगर कोई बात करेगा तो खिलौनों की ही करेगा, क्योंकि उनको तो खिलौने ही चाहिएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को इतना आगे लेकर जा रहे हैं।
हर तरह से तकनीकी रूप से देश को समृद्ध कर रहे हैं, आत्मनिर्भर भारत बना रहे हैं। जो काम हिंदुस्तान कि आजाद होने के बाद 1947 में हो जाना चाहिए था, उसके बारे में आज नरेंद्र मोदी सोच रहे हैं। कांग्रेस की सरकारों ने 50 साल से ज्यादा देश पर राज किया, उन्होंने कभी नहीं सोचा कि हम आत्मनिर्भर हिंदुस्तान बनाएं।