राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा वर्ली सीट से उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वर्ली सीट पर मराठा वोटर्स निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इसलिए शिंदे गुट, उद्धव गुट और राज ठाकरे की पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने वर्ली सीट से संदीप देशपांडे को टिकट दिया है। MVA और महायुति भी मराठा वोटर्स को साधने के लिए आदित्य ठाकरे और मिलिंद देवड़ा को लड़वाना चाहती है।
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को ही वर्ली से नामांकन दाखिल किया है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर है। देवड़ा भी जल्द नॉमिनेशन फाइल करेंगे।
उधर, महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से नॉमिनेशन फाइल किया। इससे पहले उन्होंने रोड शो भी निकाला।
महायुति में अब तक 189 नाम की घोषणा
25 अक्टूबर: बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान NCP-अजित गुट में शामिल
बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान 25 अक्टूबर को कांग्रेस छोड़कर NCP (अजित गुट) में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार सुबह NCP-अजित गुट ऑफिस में जीशान ने पार्टी की औपचारिक सदस्यता ली। इसके बाद NCP-अजित गुट ने महाराष्ट्र विधानसभा 2024 के लिए कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की।
22 अक्टूबर: शिवसेना (शिंदे गुट) की पहली लिस्ट, 35 उम्मीदवारों का ऐलान
22 अक्टूबर की देर रात शिवसेना (शिंदे गुट) ने 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपड़ी पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, मंत्री उदय सामंत को रत्नागिरी से टिकट दिया गया। CM एकनाथ शिंदे ने जून 2022 में तत्कालीन उद्धव सरकार से बगावत की थी।
21 अक्टूबर: भाजपा ने 21 अक्टूबर को पहली लिस्ट में 99 नाम
विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 21 अक्टूबर को 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें 6 सीटें एसटी और 4 सीटें एससी के लिए हैं। वहीं, 13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया है। डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम और महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कामठी से चुनाव लड़ेंगे।
महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को 2024 को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इनकम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।


