
पलवल/ आज पलवल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया , जिसका माननीय सिविल सर्जन पलवल डॉक्टर जय भगवान जाटान ने KCM OM इंटरनेशनल स्कूल पलवल में रिबन काटकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस शुभारंभ कियाI माननीय सिविल सर्जन पलवल ने सबके सामने खुद एल्बेंडाजोल की टेबलेट खाकर बच्चो को प्रेरित किया I उन्होंने स्कूल के बच्चो को श्रीमान अनिल भारद्वाज (MD KCM group) के साथ मिलकर कृमिनाशक गोली खिलाईI माननीय सिविल सर्जन पलवल ने एल्बेंडाजोल की गोली का महत्त्व बताते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चों को गोली लेनी जरूरी है क्योंकि अगर पेट में कीड़े होंगे तो बच्चे शारीरिक एवं मानसिक रूप से ताकतवर नहीं रहेंगेI
साथ ही बताया कि जिला पलवल का कुल टारगेट 579048 (1 साल से 19 साल तक), साथ ही 20 साल से 24 साल तक की महिलाओं का कुल टारगेट 48000 है I KCM OM इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ भली भांति हुआ I सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई I इस अवसर पर KCM OM इंटरनेशनल स्कूल के MD श्री अनिल भारद्वाज, श्रीमती कोमल जाखड , कोर्डिनेटर श्री अनीता, श्रीमती स्मृति कथूरिया, श्रीमती गुंजन जी और स्वास्थ्य विभाग से माननीय सिविल सर्जन पलवल डॉक्टर जय भगवान जाटान के साथ साथ डॉक्टर सुषमा (डिप्टी सिविल सर्जन व नोडल ऑफिसर NDD), डॉक्टर प्रवीण (डिप्टी सिविल सर्जन), डॉक्टर रामेश्वरी (डिप्टी सिविल सर्जन), डॉक्टर अनंतिका (डिप्टी सिविल सर्जन), डॉ अनु यूएचसी, डॉक्टर पुष्पा DAHO, श्री आशु जिला रीजनल कोर्डिनेटर, श्रीमती कंचन व स्टेट टीम इस कार्यक्रम में मौजूद रहेI जिला पलवल में आज के दिन सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल, AWCs पर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी I जिला पलवल का कोई भी बच्चा इस गोली को खाने से वंचित न रहेI इसी उद्देश्य से सभी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी और लोकल मार्केट में कैनोपीज लगाकर कवर किया जा रहा हैI जिला पलवल में आज 11.2.2025 को कुल 491026 बच्चो को गोली खिलाई गई है I जो बच्चे किसी कारणवश यह गोली नहीं खा पाए है उन्हें यह गोली दिनांक 18.02.2025 को मॉप अप दिवस के दौरान खिलाई जाएगी I
अंत में माननीय सिविल सर्जन ने श्रीमान अनिल भारद्वाज (MD KCM group) व सभी KCM स्टाफ को नेशनल लेवल के NDD प्रोग्राम में बढचढ कर भाग लेने पर व पूर्ण सहयोग देकर लोगों को प्रोत्साहित करने पर हार्दिक धन्यवाद कियाI सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनडीडी प्रोग्राम में निभाई गई जिम्मेदारियो की सराहना कीI


