logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: वित्त मंत्री सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया बजट, यहां जानें क्या है बजट विशेष
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » वित्त मंत्री सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया बजट, यहां जानें क्या है बजट विशेष
DelhiNational News

वित्त मंत्री सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया बजट, यहां जानें क्या है बजट विशेष

Deepak Sharma
Last updated: 29 September, 2019
By Deepak Sharma
1.5k Views
Share
15 Min Read
SHARE
नई दिल्ली अतुल्यलोकतंत्र: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट 2019 पेश किया। ये मोदी सरकार-2 का पहला बजट है। यह पहला मौका है जब बतौर वित्त मंत्री सीतारमण बजट पेश किया। इस खास मौके पर वित्त मंत्री के माता-पिता सावित्री और नारायण सीतारमण भी आज संसद पहुंचे । वित्त् मंत्री ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति बैंक से एक साल में एक करोड़ से अधिक की राशि निकालता है तो उसपर 2 फीसदी का TDS लगाया जाएगा। यानी सालाना 1 करोड़ रुपए से अधिक निकालने पर 2 लाख रुपए टैक्स में कटेंगे।

– पेट्रोल और डीजल पर 1-1 रुपये का पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई। इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। पेट्रोल और डीजल महंगा हो सकता है। सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी की गई। तंबाकू पर भी अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा।

– सरकार ने इनकम टैक्स को लेकर बदलाव किया है। 5 लाख रुपये तक के इनकम पर अब आपको टैक्स नहीं देना होगा। अब 2 से 5 करोड़ रुपये सालाना कमाने वालों पर 3 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगेगा और साथ ही 5 करोड़ रुपये से अधिक कमाने पर 7 फीसदी अतिरिक्त टैक्स देना पड़ेगा।
– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के पास पैन कार्ड नहीं है, इसके बजाय आधार नंबर का उपयोग किया जा सकता है। सरकार ने आयकर रिटर्न फाइलिंग के लिए पैन और आधार को विनिमेय बनाने का प्रस्ताव किया है।

– सरकार ने मध्यम वर्ग के लिए बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब 45 लाख रुपये का घर खरीदने पर 1.5 लाख रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। वहीं हाउसिंग लोन के ब्याज पर सरकार 3.5 लाख टैक्स की छूट देगी।

– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 1.5 लाख की अतिरिक्त आईटी कटौती – कुल लाभ होगा 2.5 लाख रुपए। इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर 12% की जगह 5 फीसदी जीएसटी।

– 400 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाली कंपनियों को सरकार ने राहत दी है। 400 करोड़ रुपये के टर्नओवर पर 25 प्रतिशत कॉरपोरेट टैक्स लगेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि 5 साल में 78 प्रतिशत प्रत्यक्ष कर बढ़ा।

– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं उन करदाताओं को धन्यवाद देती हूं, जो जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश के विकास में सहायता के लिए अपने करों का भुगतान करके अपना कर्तव्य निभाते हैं। उन्होंने कहा कि करदाताओं के पैसे से ही देश का विकास संभव है।

– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि 1 रुपए, 2 रुपए 3 रुपए, 5 रुपए, 10 रुपए और 20 रुपए के नए सिक्के दृष्टिबाधित लोगों के लिए लॉन्च किए गए थे। इनको आम जनता के लिए लाया जाएगा।

– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि सरकार ने फैसला किया है वो सरकारी कंपनियों में अपनी 51 फीसदी हिस्सेदारी के नियम की समीक्षा करेगी। सरकारी कंपनियों का विनिवेश जारी रहेगा। एयर इंडिया का विनिवेश होगा।

– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि अगले 5 वर्षों में इंफ्रास्ट्रचर में 100 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा।

– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि सरकार हाउसिंग बैंक के रेगुलेशन को नेशनल हाउसिंग बैंक से हटाकर रिजर्व बैंक को देगी। इनका नया रेगुलेटर रिजर्व बैंक होगा।

– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि सरकारी बैंकों को 70 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे। सरकारी बैंकों की संख्या घटाकर 8 की जाएगी।

– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि सरकार 17 प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों को विश्व स्तरीय स्थलों के रूप में विकसित कर रही है। सरकार 17 आइकॉनिक टूरिज्म साइट बनाएगी। एक डिजिटल रिपॉजिटरी बनेगी।

– बजट में सरकार ने भारतीय पासपोर्ट रखने वाले एनआरआई के लिए बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार भारतीय पासपोर्ट रखने वाले एनआरआई को आधार कार्ड देगी। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि एनआरआई को अब 180 दिनों तक भारत में रहने की जरूरत नहीं है।

– वित्त मंत्री ने कहा कि जिस महिला का जन धन अकाउंट है और जो सेल्फ हेल्प ग्रुप में वैरिफाइड है उसे 5 हजार रुपए की ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी। एक सेल्फ हेल्प ग्रुप में 1 महिला को 1 लाख रुपए का लोन मुद्रा लोन योजना के जरिए दिया जाएगा।

– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि महिलाओं की स्थिति सुधारने पर जोर दिया जाएगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं का योगदान अहम। महिलाओं की भागीदारी से देश का विकास संभव। इस बार मतदान में महिलाओं की रिकॉर्ड भागीदारी। संसद में रिकॉर्ड 78 महिला सांसद।

– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि श्रम कानूनों को आसान बनाया जाएगा। 30 लाख कामगारों को श्रमयोगी योजना से लाभ। रेलवे स्टेशन आधुनिकीकरण प्रोग्राम लॉन्च होगा।

– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि साल 2019-20 में 80 लिवलीहुड बिजनेस इनक्यूबेटर्स लाए जाएंगे। साथ ही 20 टेक्नोलॉजी इक्यूबेटर्स होंगे। इससे 75 हजार स्किल्ड एंटरप्रेन्यूर बनेंगे। 35 करोड़ एलईडी बल्ब बांटे गए। जिससे 18341 करोड़ रुपए की बचत हुई।

– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2014 के बाद 9.6 करोड़ शौचालय का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि 5.6 लाख गांव आज देश में खुले से शौच से मुक्त हो गए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। अभी तक 2 करोड़ लोगों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाया गया है।

– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत एक बड़ी अतंरिक्ष शक्ति के रूप में उभरा है, अब समय आ गया है जब हम अपनी इस क्षमता का व्यापारिक रूप से उपयोग करें।

– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि गांव में हर घर तक पानी पहुंचाएंगे। 1500 ब्लॉकों की पहचान की गई है। हमने अलग से जल मंत्रालय बनाया। जलशक्ति मंत्रालय जल संसाधनों की देखरेख करेगा। 2024 तक हर गांव में जल होगा। तकनीक की मदद से गांव और शहर को विकसित करेंगे। हम शहरीकरण को अवसर के रूप में देखते हैं। 256 गांवों में जल संरक्षण अभियान चलाएंगे।

– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि कृषि अवसंरचना में निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार 10 हजार नए किसान उत्पादक संघ बनाएगी। उन्होंने बताया कि दालों के मामले में देश आत्मनिर्भर बना है। उनहोंने कहा कि सरकार का लक्ष्य आयात पर कम खर्च करना है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार डेयरी के कामों को भी बढ़ावा देगी।

– वित्त मंत्री देश का बजट पेश करते हुए कहा कि स्फूर्ति के जरिए देश में 100 नए क्लस्टर बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 20 प्रोद्योगिकी बिजनेस इंक्यूबेटर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके जरिए 20 हजार लोगों को स्किल दिया जाएगा।

-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में देश का बजट पेश करते हुए प्रधानमंत्री कर्मयोगी योजना का ऐलान किया। उन्होंने ने कहा कि ग्रामीण भारत के लिए मत्स्य उद्योग बेहद खास है।

– वित्त मंत्री ने देश का बजट पेश करते हुए कहा कि महात्मा गांधी का विचार था कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है, हमारी सरकार अपनी हर योजना में अंतोदय को बढ़ावा देने जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का केंद्र बिंदु गांव, किसान और गरीब है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2022 तक हर गांव में बिजली पहुंचाने का है।

– वित्त मंत्री ने देश का बजट पेश करते हुए कहा कि गांव, गरीब और किसान हमारी हर योजना के केंद्र बिंदु हैं। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के तहत 7 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए हैं। सरकार 2022 तक भारत के हर गांव की महिला को उज्जवला योजना के तहत गैस मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

– वित्त मंत्री ने बजट भाषण में ऐलान करते हुए कहा कि मीडिया में भी विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बीमा सेक्टर में 100 फीसदी एफडीआई पर भी विचार किया जा रहा है।

– वित्त मंत्री ने बजट में ऐलान किया कि छोटे दुकानदारों को पेंशन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही 59 मिनट में सभी दुकानदारों को लोन देने की भी योजना है। वित्त मंत्री ने कहा कि इसका फायदा 3 करोड़ से ज्यादा छोटे दुकानदारों को मिलेगा।

– वित्त मंत्री ने बजट में नेशनल ट्रांसपोर्ट कार्ड का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस्तेमाल रेलवे और बसों में किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि इसे रूपे कार्ड की मदद से चलाया जा सकेगा, जिसमें बस का टिकट, पार्किंग का खर्चा, रेल का टिकट सभी एक साथ किया जा सकेगा।

– वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का है। उन्होंने कहा कि सरकार का अगला बड़ा लक्ष्य जल रास्ते को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ‘वन नेशन, वन ग्रिड’ के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं, जिसका ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है। उन्होंने साथ ही ऐलान किया कि सरकार रेलवे में निजी भागेदारी को बढ़ाने पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे के विकास के लिए पीपीपी मॉडल को लागू किया जाएगा।

– वित्त मंत्री ने कहा कि हम ‘मेक इन इंडिया’ के जरिए स्वदेशी की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार देश को आधुनिक भी बना रही है। उन्होंने कहा कि 657 किमी. मेट्रो को चालू किया गया है, जबकि 300 किमी. नए मेट्रो प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। हमारा अगला उदेश्य देश के अंदर ही जल मार्ग शुरू करने की है।

– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए ‘वन नेशन, वन ग्रिड’ योजना का ऐलान किया।

– वित्त मंत्री ने कि खाद्य सुरक्षा पर प्रतिवर्ष औसत से दोगुना खर्च किया गया है। उन्होंने कहा कि हमने गतिशीलता, सहकारी संघवाद, जीएसटी परिषद, राजकोषीय अनुशासन को प्रतिबद्धता प्रदान की है।

– हमारा जोर अब इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने पर है। भारतमाला के जरिए हम देश में सड़क हर गांव तक पहुंचा रहे हैं और नेशनल हाइवे का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने विकास की बात करते हुए अपनी सरकारी की कई योजनाओं को गिनाया, जिसमें मुद्रा योजना, सागरमाला, मेक इन इंडिया जैसी योजनाएं शामिल हैं : निर्मला सीतारमण।

– वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय उद्योग अब रोजगार पैदा कर रहे हैं। विदेशी-घरेलू निवेश के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने में हमें 55 साल लग गए, लेकिन हम इसी साल 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हो जाएंगे। मोदी सरकार ने जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं उन पर सरकार तेजी से काम कर रही हैं।

– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था वर्तमान वर्ष में ही 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगी। यह अब दुनिया में छठा सबसे बड़ा है। 5 साल पहले यह 11वें स्थान पर था। हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। हमारी सरकार ने कई नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाया है। पिछले 5 साल में हमने देश की अर्थव्यवस्था का कायाकल्प करने का काम किया है.

निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत आज रोजगार देने वाला देश बन गया है। हमारा जोर अब इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने पर है। भारतमाला के जरिए हम देश में सड़क हर गांव तक पहुंचा रहे हैं और नेशनल हाइवे का निर्माण कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी कई योजनाओं का जिक्र किया, जिसमें मुद्रा योजना, सागरमाला, मेक इन इंडिया आदि शामिल रहे. कैबिनेट में बजट को मंजूरी मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग हो रही है। इस बैठक में बजट को मंजूरी दी जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गई हैं। यहां वे बजट के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अनुमति लेंगी।  वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बजट की एक कॉपी सौंपी। इसके बाद मोदी कैबिनेट की बैठक होगी, जहां पर बजट को मंजूरी दी जाएगी। इस बजट से आम लोगों ने काफी उम्मीदें लगा रखी हैं। कर दाता चाहता है कि उसे टैक्स में छूट मिले ताकि वह अपनी बचत को बढ़ा सके।
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article मोदी सरकार के नेृतत्व में भारत तेजी से विकास करने वाला राष्ट्र बना: राम बिलास
Next Article ‘नेशन-बिल्डर’ कहे जाने पर, शिक्षक और विश्वविद्यालय ने आभार किया व्यक्त
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

7 accused arrested for assaulting advocate
अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
Faridabad
Local youth should get 50 percent employment in the industries of IMT Chandawali: Raghubir Tewatia
आईएमटी चंदावली के उद्योगों में स्थानीय युवाओं को मिले 50 प्रतिशत रोजगार: रघुबीर तेवतिया
Faridabad
A Honda City crashed into a shop in SGM Nagar after breaking through the shutter.
एसजीएम नगर में दुकान का शटर तोड़कर घुसी होंडा सिटी
Faridabad
Those who burn crop residue will face fines, FIRs, and red entries in their records: DC Ayush Sinha
फसल अवशेष जलाने वालों पर जुर्माना, एफआईआर और रेड एंट्री होगी : डीसी आयुष सिन्हा
Faridabad
The 2026-27 budget will be made more sustainable and citizen-friendly: D.S. Dhesi
2026-27 बजट को बनाया जाएगा अधिक टिकाऊ और नागरिक-अनुकूल: डी.एस ढेसी
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Helpline Number of Electricity
बिजली विभाग हेल्पलाइन नंबर Helpline Number of Electricity in India
26.6k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.3k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.1k Views
Online Hindi To English Barakhadi | क से ज्ञ तक इंग्लिश में बाराखड़ी (PDF+Chart)
PDF+Chart Online Hindi To English Barakhadi-क से ज्ञ तक इंग्लिश में बाराखड़ी
21.9k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.5k Views
RSS chief Bhagwat said – dependence should not become a compulsion: Pahalgam attack revealed friends and enemies.
RSS प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने, पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला
18.7k Views
Patanjali Dairy Product Cow Milk, Paneer Rate List
10.1k Views
Kharge said – RSS should be banned, this is what Sardar Patel did.
खड़गे बोले-RSS पर बैन लगे, सरदार पटेल ने यही किया
9.7k Views
Water proof mobile - वाटरप्रूफ मोबाइल फोन्स 2025
Water proof mobile – वाटरप्रूफ मोबाइल फोन्स 2025
9.4k Views
GTA Mobile Bullet - डाउनलोड कैसे करें मोबाइल पर, जानें यहां
GTA Mobile Bullet – डाउनलोड कैसे करें मोबाइल पर, जानें यहां
4.8k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

Kashmiri Youth Exchange Programme: On the fifth day of the programme, Kashmiri youth visited historical and cultural industrial sites of Faridabad.
कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम : कार्यक्रम के पांचवे दिन कश्मीरी युवाओं ने फरीदाबाद के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक औद्योगिक स्थलों का दौरा किया
22k Views
Food Supply Minister Rajesh Nagar appeared strict regarding the working style of private builders, gave orders - solve the problems of the public.
निजी बिल्डर की कार्यशैली को लेकर सख्त नजर आए खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, दिए आदेश- जनता की समस्या दूर करें
22k Views
Arya Samaj played an important role in the country's independence: Vipul Goyal
आर्य समाज की देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका : विपुल गोयल
21.9k Views
Vanvasi Raksha Parivar Foundation
Vanvasi Raksha Parivar Foundation – वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के सेवा कार्य सराहनीय: मूलचंद शर्मा
21.5k Views
Cyber ​​Police Faridabad arrested 32 accused in 12 cases of cyber crime from 21-27 December 2024, recovered ₹ 20 54 210/-
साइबर पुलिस फरीदाबाद ने 21-27 दिसंबर 2024 तक साइबर अपराध के 12 मुकदमों में 32 आरोपी किए गिरफ्तार 20 54 210/-₹ बरामद
21.5k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

National News

चंडीगढ़ कोर्ट में IRS अफसर दामाद की हत्या

1 year ago
National News
BiharNational News

टीचर ने बच्चों को पीट-पीटकर छिपकली वाला खाना खिलाया:​​​​​​​​​​​​​​ 200 स्टूडेंट्स बीमार, कहा- बैंगन है, चुपचाप खाओ

3 years ago
Bihar National News
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कल, चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे शेड्यूल जारी करेगा
National News

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कल, चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे शेड्यूल जारी करेगा

2 years ago
National News

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

Lakes formed by melting glaciers will cause devastation: Gyanendra Rawat
तबाही का कारण बनेंगीं ग्लेशियर पिघलने से बनी झीलें : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
International Yoga Day: 'Yoga Sutra' for a healthy life
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: स्वस्थ जीवन का ‘योग सूत्र’
विचार
The danger of extinction looms over the glaciers of the world: Gyanendra Rawat
दुनिया के ग्लेशियरों पर मंडराता विलुप्ति का खतरा: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
Why is there silence on tampering with faith?: Gyanendra Rawat
आस्था के साथ खिलवाड पर चुप्पी क्यों ?: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

National News

Rajnath inaugurated 125 infra projects of BRO
राजनाथ ने BRO के 125 इंफ्रा प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया
6 days ago
11 boxes of donations received for a mosque like the Babri Masjid: A note-counting machine was called in.
बाबरी जैसी मस्जिद के लिए 11 पेटी चंदा मिला, नोट गिनने की मशीन बुलाई
5 days ago
Modi said – don't make people fill out 30-40 page forms; told ministers – eliminate unnecessary paperwork
मोदी बोले- लोगों से 30-40 पेज के फॉर्म न भरवाएं, मंत्रियों से कहा- फालतू पेपरवर्क खत्म करें
4 days ago
Goa incident: Belly dancer catches fire during dance
गोवा हादसा-बेली डांसर के डांस के दौरान आग लगी
6 days ago
Malayalam actor Dileep acquitted in actress harassment case
मलयालम एक्टर दिलीप एक्ट्रेस से उत्पीड़न मामले में बरी
5 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account