नई दिल्ली ( अतुल्य लोकतंत्र): दीपक शर्मा•नैशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन द्वारा 21 सितंबर 2021 को
लीला एंबिएंस होटल नई दिल्ली में इंडियन आइकन अवार्ड एवं ह्यूमन राइट्स की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे मुख्यातिथि बिहार के उपमुख्यमंत्री तारा किशोर प्रसाद होंगे।
नेशनल ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र
कुमार ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें कार्यकर्म की जानकारी दी।
उपमुखमंत्री ने निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा कि वे कार्यक्रम में अवश्य शामिल होंगे। जितेंद्र कुमार के साथ एन डी ए के वरिष्ठ नेता एवं अन्तर्राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राजा चौधरी भी थे।