बाबा साहेब के आदर्शों के अनुरूप सरकार कर रही है गरीबों, शोषितों और दलितों का विकास
फरीदाबाद। फरीदाबाद भाजपा जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा जिला पदाधिकारियों ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती को धूमधाम से मनाया और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ आर एन सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल, भाजपा फरीदाबाद जिला विस्तारक मनजीत सिंह जांगड़ा, जिला मीडिया सह प्रमुख राज मदान, कार्यालय सचिव सचिन गुप्ता, सोशल मीडिया सह -संयोजक हिमांशु मिश्रा, सचेत जैन भाजपा युवा मोर्चा जिला सचिव कृष्ण कुमार आर्य, सीही मंडल महामंत्री सुनील आनंद व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ ने बाबा साहब को अपनी श्रद्धांजलि दी ।
फरीदाबाद के सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं व जनप्रतिनिधियों केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, नरेन्द्र गुप्ता, राजेश नागर, पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, स्थानीय निकाय प्रदेश सह संयोजक देवेन्द्र चौधरी और भाजपा के सभी प्रदेश, जिला और मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा देश के संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती को फऱीदाबाद की सभी विधानसभाओं में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से मनाई।